रायपुर
राजधानी से लगे रावांभाठा और धनेली में पिछले दो दिनों में मां और बेटी की लाश मिली है। बुधवार को जहां रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाली में 14 साल की किशोरी की लाश मिली थी, वहीं गुरुवार को उसकी मां हमीदा बेगम धनेली स्थित घर में मृत पाई गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मां-बेटी की एक ही जगह पर हत्या कर दोनों के शव को अलग-अलग फेंका गया है। हत्याकांड में किसी करीबी के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने घंटों जांच की। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा है।
दरअसल, किशोरी की लाश की शिनाख्त होने पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। तभी आसपास लोग यह बताने के लिए उसके घर पहुंचे, तो दरवाजा बाहर से बंद था। ताक-झांक करने पर हमीदा बेगम अंदर औंधे मुंह पड़ी दिखाई दी। तब लोगों ने पुलिस को खबर दी।
पुलिस को मां-बेटी की हत्या किए जाने के सबूत मिले हैं। इन्हें किसने मारा और हत्या के क्या कारण थे, इसकी जांच में चल रही है। खमतराई और धरसींवा पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास के दस से अधिक लोगों से पूछताछ की। इस दौरान लोगों में कई तरह की चर्चाए होती रही।
दीवार, जमीन पर मिले खून के छींटे
पुलिस के अनुसार, रायपुर-बिलासपुर हाईवे से लगी धनेली बस्ती में सड़क किनारे पीएम आवास में 14 साल की किशोरी और उसकी मां रहती थी। यहां बिजली का कनेक्शन भी नहीं मिला। किशोरी पड़ोसियों के घर जाकर मोबाइल फोन चार्ज किया करती थी।
महिला के पति की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। जहां महिला की लाश मिली, पुलिस ने कमरे के भीतर किसी को जाने नहीं दिया। जमीन और दीवार पर खून के छींटे मिले हैं। जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि धारदार हथियार या भारी चीज से वारकर महिला को मारा गया होगा। बेटी की हत्या कैसे की गई इसकी जांच चल रही है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











