MY SECRET NEWS

Saturday, March 28, 2026 7:31 pm

रायपुर

राजधानी रायपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कट्टा और पिस्टल की खुलेआम डीलिंग हो रही है। इस ग्रुप में न केवल मनपसंद हथियार उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, बल्कि ऑल इंडिया डिलीवरी की गारंटी भी दी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध धंधे में अरुण कुमार और राहुल कुमार नाम के दो व्यक्ति मुख्य आरोपी हैं। ये लोग व्हाट्सएप ग्रुप में हथियारों की तस्वीरें शेयर कर खरीदारों को लुभा रहे हैं। ग्रुप में जारी एक मैसेज में लिखा गया—”जिस किसी भाई को सामान चाहिए, वह 8950****** नंबर पर संपर्क करे। ऑल इंडिया डिलीवरी उपलब्ध है।”

रायपुर एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

जानकारी के अनुसार एसएसपी डॉ. लाल उमेंद्र सिंह ने क्राइम ब्रांच को पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ग्रुप के सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

राजधानी में बढ़ी गोलीकांड की वारदातें
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में हाल के वर्षों में गोलीकांड की घटनाएं बढ़ी हैं। बीते साल 3 जुलाई 2024 को तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई। 20 दिसंबर 2023 को लाभांडी क्षेत्र में पुरानी शराब भट्टी के पास अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की थी। 13 मई 2022 को महावीर इलाके में एक लड़की पर दो युवकों ने गोली चलाई थी। 16 अप्रैल 2024 को संजय नगर के एक युवक पर फायरिंग की शिकायत दर्ज हुई थी। इस बीच, इस तरह से अवैध हथियारों का सोशल मीडिया में प्रचार कर बेचा जाना बेहद खतरनाक है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0