सोनीपत
हरियाणा के सोनीपत जिले के दो गांवों में एनआईए की कई टीमें हवाला मामले में छापेमारी करने पहुंची। हवाला के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक टीम सोनीपत के शहजादपुर गांव में पहुंची और यहां हिमांशु (पुत्र जयप्रकाश) के घर पर छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी टीम भूर्री गांव में है। यहां पर योगेश (पुत्र प्रेम) के घर पर भी छापेमारी कर रही है। योगेश गुरुग्राम में काम करता है। जांच एजेंसी अभी हिमांशु और योगेश के परिजनों से इस मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। टीम इन दोनों के घर में रखे दस्तावेजों को भी खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों के पास करोड़ों की संपत्ति है। इन पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप है जिसे लेकर जांच एजेंसी छापेमारी करने पहुंची। एनआईए ने अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार का बयान नहीं दिया है। सोनीपत में पिछले कई दिनों से रंगदारी मांगने के मामले में काफी बढ़े हैं। अलग-अलग गिरोह व्यापारियों को फोन कर उनसे रंगदारी मांग रहे हैं। फोन करने के बाद यह गिरोह व्यापारियों से मिले पैसे को अपने रिश्तेदार और अपनी पहचान वाले लोगों के खातों में ट्रांसफर कराते हैं।
हाल ही में पड़ोसी राज्य पंजाब में भी एनआईए ने रेड डाली थी। 11 दिसंबर को पंजाब के कई जिलों में एनआईए ने रेड डाली थी। एनआईए की टीम ने बठिंडा, मुक्तसर साहिब, मानसा जिलों में छापेमारी की थी। यह छापेमारी नशा तस्करों को पकड़ने के मकसद से की गई थी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











