जयपुर
प्रदेश के बॉर्डर फिर से भीषण गर्मी से तपने लगे हैं। अधिकतम तापमान 45 डिग्री का स्तर पार कर गया है। प्रदेश पश्चिमी जिलों में जबरदस्त हीट वेव चलनी शुरू हो गई हैं। बीते 24 घंटों में गंगानगर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन प्रदेश में तापमान का स्तर इसी के आस-पास बना रहेगा। इसके बाद फिर से धूल भरी आंधी और बारिश का दौर चलेगा। बुधवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की वर्षा देखने को मिली है। हवा में आर्द्रता का स्तर 15 से 50 प्रतिशत के बीच बना हुआ है। प्रदेश के 15 शहरों में अधिकतम पारा 40 डिग्री के स्तर को पार कर चुका है।
2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पश्चिमी राजस्थान में आज भी हीट वेव जारी रह सकती हैं। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम 40.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 39.2 डिग्री, अलवर में 41.6 डिग्री, जयपुर में 41.8 डिग्री, पिलानी में 42.7 डिग्री, सीकर में 39.5 डिग्री और कोटा में 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में 43.4 डिग्री, जैसलमेर में 43.4 डिग्री, जोधपुर में 41.6 डिग्री तथा गंगानगर में 45.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र