Women protested against the liquor shop in Avadhpuri, social worker Mrinalini Sengar extended support
- प्रगति नगर चौराहा से ठेका हटाने की मांग
भोपाल। राजधानी में करीब चार ठेके स्वीकृत हुए हैं, जिनका खुलने से पहले ही स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। अवधपुरी थाना क्षेत्र के प्रगति नगर चौराहे की सरकारी जमीन पर एक बिल्डर माफिया द्वारा बनाई गई दुकानो में शराब ठेका खुलने की पूरी तैयारी है, जिसका क्षेत्रीय स्तर पर महिलाओं और अन्य समाजसेवी विरोध कर रहे हैं। ठेका स्थान पर अखंड सुंदरकांड पाठ भी चल रहा है। यह विरोध प्रदर्शन तब और तेज हो गया, जब समाजसेवी मृणालिनी सेंगर उनका समर्थन करने पहुंच गई। उन्होंने शराब ठेका खुलने का खुलकर विरोध किया।
समाजसेवी सेंगर का कहना है कि इस क्षेत्र की विधायक महिला के साथ वे मंत्री भी हैं, बावजूद इसके यहां शराब ठेका खुलना लोगों की समझ में नहीं आ रहा है, क्या विधायक कृष्णा गौर क्षेत्र के लोगों को शराब पिलाना चाहती हैं?अधिकारियों, नेताओं और ठेकेदार की मिलीभगत से ही शराब ठेका खुल रहा है। इतने विरोध के बावजूद ना तो ठेका खोलने की अनुमति कैंसिल की जा रही है और ना ही सरकारी जमीन पर बनी अवैध दुकानों को हटाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिस सरकारी जमीन पर अभी भूमाफिया ने दुकान बनाई है, उसी जमीन पर 5 साल पहले भी इनके द्वारा कब्जा कर निर्माण किया गया था, जिसको प्रशासन ने सरकारी बताकर बलपूर्वक हटाया था। अब दोबारा से भी वही स्थिति निर्मित हो गई है, लेकिन इस बार नेताओं के दबाव में प्रशासन सख्त दिखाई नहीं दे रहा है।
बता दे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी इस क्षेत्र से शराब दुकान को पत्थर मारकर हटाया था। श्रीमती सेंगर ने मुख्यमंत्री से मांग है कि इस शराब ठेका को रहवासी इलाके से हटाकर कहीं और स्थानांतरित किया जाए।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








