अलीराजपुर
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के नानपुर में भगोरिया हाट के दौरान एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवतियां युवक को पीटती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि युवतियों ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि, इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है।
भगोरिया हाट में मारपीट, पुलिस कर रही जांच
यह घटना नानपुर में आयोजित भगोरिया हाट की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवतियां एक युवक को लात-घूंसों से पीट रही हैं। आस-पास भीड़ भी मौजूद थी, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवतियों ने आरोप लगाया कि युवक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। हालाँकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
पुलिस ने क्या कहा?
एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि यह मामला मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में मारपीट स्पष्ट दिख रही है, लेकिन इसके पीछे की असली वजह का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अगर छेड़छाड़ से जुड़ा कोई प्रमाण सामने आता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना प्रमाण किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और अगर कोई पीड़ित है तो वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








