MY SECRET NEWS

Tuesday, March 31, 2026 2:03 am

मुंबई,

 देशभर में करवा चौथ की धूम है। फिल्म जगत के तमाम सितारे उत्साह के साथ करवा चौथ का पर्व मना रहे हैं। शादी के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का यह पहला करवा चौथ है। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर झलक दिखाई। सोनाक्षी सिन्हा ने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून, 2024 को शादी की थी। 20 अक्टूबर को अपने पहले करवा चौथ को लेकर अभिनेत्री उत्साहित हैं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी लाल साड़ी में दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है ‘आज और हर रोज आपकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रही हूं। श्रीमान पति जहीर इकबाल के प्यार का प्रतीक है यह मंगलसूत्र। ये मंगलसूत्र हमारे एक दूसरे के प्रति लिए वचन की याद दिलाता है।‘रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी ने पहले करवा चौथ पर नामचीन रोमन हाई ज्वैलर द्वारा तैयार बुलगारी मंगलसूत्र सौतोइर नेकलेस पहना है। यह मंगलसूत्र 18 कैरेट रोज गोल्ड से तैयार किया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून, 2024 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद कपल ने एक वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत कर जोड़े को आशीर्वाद दिया था। कपल ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा था ‘इसी दिन (23.06.2017), हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को देखा था और एक-दूजे को जीवनसाथी बनाने का फैसला लिया था।’

लंबे चौड़े पोस्ट में आगे लिखा, ‘आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों के बीच जीत के साथ मार्गदर्शन दिया, जहां हम दोनों परिवार और भगवान के आशीर्वाद से अब हम पति-पत्नी हैं।’ सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में हॉरर-कॉमेडी ‘काकुड़ा’ में नजर आई थीं, जिसका प्रीमियर 12 जुलाई, 2024 को ZEE5 पर हुआ था। अदाकारा को संजय लीला भंसाली की ओटीटी सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में निभाए किरदार को लेकर काफी सराहा भी गया था। इसमें उन्होंने रेहाना और फरीदन की दोहरी भूमिका निभाई थी।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0