भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि त्योहार का सामाजिक एकजुटता में महत्वपूर्ण योगदान हैं। पर्व, त्यौहार के आयोजन से हमारी संस्कृति समृद्ध हो रही है। ये सामाजिक एकता को भी मजबूत कर रहे हैं। राज्यमंत्री गौर शनिवार को भानपुर भोपाल में पटेल मार्केट व्यापारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रही थी।
राज्यमंत्री गौर ने कहा कि सनातनी परंपरा अनुसार त्यौहार समाज को एकजुट रखने का काम कर रहे हैं। त्यौहारों का उल्लास, उत्साह हमारे मन और जीवन को आनंद से भर देता है। हमारे त्यौहार जीवन में तनाव को दूर कर आनंद की अनुभूति कराते हैं।
राज्यमंत्री गौर ने कहा कि समारोह के माध्यम से सनातन संस्कृति का सम्मान करने के लिए यहां उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओ को होली और रंग पंचमी के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ। होली मिलन समारोह में स्थानीय पार्षद विकास पटेल, राजू राठौर, नीलेश गौर, प्रकाश पटेल, विनोद साहू, प्रमोद गुप्ता, मुकेश यादव सहित व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











