अनूपपुर
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में 28 आदिवासी छात्राओं को लोहे के पाइप से पीटने पर अधीक्षक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक ने छात्राओं को इसलिए बुरी तरह से पीटा, क्योंकि उसे शोरगुल बर्दाश्त नहीं हुआ।
यह है पूरी घटना
घटना गत रविवार रात करीब 10 बजे की है। कक्षा सात की कुछ बालिकाएं शोर मचा रहीं थी। इस दौरान पहुंची छात्रावास अधीक्षक प्रभा मरावी ने लोहे के पाइप के टुकड़े से 28 छात्राओं की पिटाई कर दी थी।
पीड़ित छात्राओं ने सोमवार को प्राचार्य अजय सिंह चौहान के लिए घटना की जानकारी दी।
अभिभावकों को भी मामले की जानकारी मिली तो बच्चियों को लेकर थाने पहुंच गए।
थाने पहुंचीं पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को बताया कि अधीक्षक आए दिन दुर्व्यवहार और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थीं। बिना बात पिटाई कर देती थीं।
किसी को बताने पर छात्रावास से निकाल देने की धमकी देती थीं।
कोतमा थाना प्रभारी कोतमा सुंदरेश मरावी के मुताबिक, अधीक्षक प्रभा मरावी की पिटाई से जख्मी 10 छात्राओं का अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
इसके बाद अधीक्षक के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया गया

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











