MY SECRET NEWS

आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश का प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर को नियुक्त किया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 मई 2025 को नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए विभिन्न राज्यों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार, दिलीप पांडे को पार्टी का ओवरसीज कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर, कर्नाटक के प्रभारी राजेश गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी ऋतुराज गोविंद और उत्तराखंड के प्रभारी महेन्द्र यादव बनाए गए हैं। इसी प्रकार, राजस्थान में धीरेश टोकस, महाराष्ट्र में प्रकाश जारवाल, तेलंगाना में प्रियांका कक्कड़, केरल में शेली ओबेरॉय, तमिलनाडु में पंकज सिंह और लद्दाख में प्रभाकर गौर को आम आदमी पार्टी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के लिए दिलीप पांडे, विशेष रवि, अनिल झा और चंद्रेंद्र कुमार को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उत्तराखंड में घनेन्द्र भद्राज और हिमाचल प्रदेश में विजय फुलारा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी लिस्ट यहां भी देख सकते हैं।   क्रम संख्या राज्य / क्षेत्र पद नाम 1 – ओवरसीज कोऑर्डिनेटर दिलीप पांडेय 2 मध्य प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर 3 कर्नाटक प्रभारी राजेश गुप्ता 4 हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद 5 उत्तराखंड प्रभारी महेन्द्र यादव 6 राजस्थान प्रभारी धीरेन्द्र टोकस 7 महाराष्ट्र प्रभारी प्रकाश जरवाल 8 तेलंगाना प्रभारी प्रियंका कक्कड़ 9 केरल प्रभारी शेली ओबेरॉय 10 तमिलनाडु प्रभारी पंकज सिंह 11 लद्दाख प्रभारी प्रभाकर गौड़ 12 उत्तर प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय 13 उत्तर प्रदेश सह प्रभारी विशेष रवि 14 उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अनिल झा 15 उत्तर प्रदेश सह प्रभारी च. सुरेन्द्र कुमार 16 उत्तराखंड सह प्रभारी घनेन्द्रा भारद्वाज 17 हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी विजय फुलारा   इस घोषणा पर हस्ताक्षर राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने किए हैं। उत्तर प्रदेश का खास ख्याल रखा गया है जहां साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश के लिए चार सीनियर नेताओं को सह प्रभारी बनाया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 10

मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि दिल्ली के अंदर अब ईडब्लूएस सर्टिफिकेट नहीं बनेंगे: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा किया है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में EWS सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक लगा दी है। आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि दिल्ली के अंदर अब ईडब्लूएस सर्टिफिकेट नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा, आदेश देते हुए कहा गया है कि ईडब्लूएस सर्टिफिकेट बनाने में कुछ खामियां पाई गई हैं, इसलिए सर्टिफिकेट जारी करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी जाए। सौरभ भारद्वाज ने कहा, सरकार ने स्कूल-कॉलेजों में 10 फीसदी EWS का आरक्षण दे रखा है और अब इससे छात्रों को दिक्कत होगी। अस्पतालों में EWS प्रमाण पत्र के आधार पर आरक्षण मिलता है लेकिन अब यह संभव नहीं हो पाएगा। आप नेता ने कहा, अगर EWS प्रमाण पत्र गलत बने थे तो बीजेपी ने अपने कितने अधिकारियों को सजा दी? उन्होंने कहा, EWS सर्टिफिकेट रोकने के पीछे कारण बताया है कि कई EWS सर्टिफिकेट गलत बन गए हैं। अब सरकार बताये कि गलत EWS Certificate बनाने वाले कितने SDM और DM के ऊपर एक्शन लिया गया? उन्होंने कहा, अपने अधिकारियों की गलती की सजा आम जनता को क्यों दी जा रही है? सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा, EWS सर्टिफिकेट बंद करके BJP ने निजी स्कूल और अस्पतालों को फायदा पहुंचाने का प्लान बनाया है अब ना EWS सर्टिफिकेट बनेंगे और ना ही कोई EWS आरक्षण का फायदा उठा सकेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 13

जेल से बाहर निकलते ही मनीष सिसोदिया ने बड़े मिशन का ऐलान कर दिया, आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल

नई दिल्ली दिल्ली शराब घोटाले में पिछले 17 महीनों से तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया आखिरकार जमानत पर बाहर आ गए हैं। इससे आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। दिल्ली में अगले 6 महीनों में विधावसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में मनीष सिसोदिया की रिहाई पार्टी के लिए संजीवनी मानी जा रही है। इस बीच जेल से बाहर निकलते ही मनीष सिसोदिया ने बड़े मिशन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबधित करते हुए इस मिशन का ऐलान किया। दरअसल उन्होंने दावा किया दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जमानत जब्त होगी। इसके लिए उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, भाजपा को बताना चाहता हूं कि वोट ढूढते रह जाओगे, आज से ही हमे लगना होगा। दिल्ली के लोग हरियाणा के लोग ये लड़ाई सिर्फ आप की नहीं है ये लड़ाई सत्य और देश बचाने की लड़ाई है। तानाशाही से देश को बचाने की है। उन्होंने आगे कहा,  ये भाजपा वाले सिर्फ विपक्ष के नेताओ को परेशान नहीं कर रहे है।  ये चंदे के धंधे में बड़े बड़े व्यापारियों को नोटिस भेजकर जेल भेज देते है। ये तानाशाही नहीं है तो क्या है। हमे इसके खिलाफ लड़ना है। इससे पहले गोपाल राय ने कहा था, मनीष सिसोदिया की जमानत अगले विधानसभा में भाजपा के जमानत जब्त होने की शुरुआत है।  मनीष सिसोदिया की जमानत इस बात का एलान है कि तानाशाही कितना भी मजबूत हो वो पराजित होती है और सत्य की जीत दे र से ही सही लेकिन जीत मिलती है। उधर मनीष सिसोदिया ने कहा, अब तो दुश्मन भी इस बात को मानने लगा है कि 6 महीने, 17 महीने इनके नेता जेल में रहते हैं लेकिन फिर भी टूटते नहीं हैं, ये किस मिट्टी से बने हैं। हम इसलिए नहीं टूटते क्योंकि हम उस मिट्टी से बने हैं, जिसमें भगत सिंह के पसीने की बूंद गिरी थी, जिस मिट्टी में महात्मा गांधी जी को गोली मारी गई थी। मैं दिल्ली-हरियाणा और पूरे देश के लोगों से कहना चाहता हूँ कि तानाशाह के ख़िलाफ़ लड़ाई एक-एक आम आदमी को लड़नी होगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59