MY SECRET NEWS

दिल्ली में पंकज त्रिपाठी के ‘मूर्ख नहीं हूं’ वाले वीडियो पर कैसे फंस गई AAP, ‘आप’ खुद घिरती दिख रही

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच घमसान तेज हो गया है। सड़क से सोशल मीडिया तक दोनों पार्टियां एक दूसरे को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे ही एक प्रयास में 'आप' खुद घिरती दिख रही है। पार्टी पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के एक वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते ही सैकड़ों यूजर्स ने 'आप' की खिंचाई की। वहीं, भाजपा ने भी जोरदार पलटवार किया है। दरअसल, ऑनलाइन ठगी से लोगों को बचाने के लिए एनपीसीआई की ओर से एक कैंपेन 'मैं मूर्ख नहीं हूं' की शुरुआत की गई है। विज्ञापन में अभिनेता पंकज त्रिपाठी लोगों को यूपीआई पेमेंट में धोखाधड़ी से सावधान करते हैं। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को इसमें से एक वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया। वीडियो और आवाज में बदलाव करके इसे भाजपा के खिलाफ बनाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि पंकज त्रिपाठी लोगों को भाजपा से बचने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, सोशल यूजर्स ने वीडियो के साथ हुई छेड़छाड़ को पहचानने में देर नहीं की। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जहां 'आप' को इस तरह के फर्जीवाड़े से बचने की सलाह दी तो कई लोगों ने पंकज त्रिपाठी को टैग करते हुए लिखा कि वे कानूनी कार्रवाई करें। दिल्ली भाजपा और इसके कई नेताओं ने भी पलटवार किया। किरकिरी होते देख 'आप' ने इसे अपने मुख्य हैंडल से डिलीट कर दिया। हालांकि, पार्टी के कई अन्य पेज और समर्थक अब भी इसे साझा कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा ने असली और फर्जी वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से न जाए। फर्जीवाल का नया फर्जीवाड़ा देखिए। यूं तो केजरीवाल और AAP की पूरी राजनीति का आधार ही झूठ, झांसा, प्रचार, भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े पर है लेकिन अब चुनाव आते ही फर्जीवाड़े का अलग स्तर दिखने लगा है। 10 साल में दिल्ली के लिए जो कुछ न कर सका उसके पास Deep Fake वीडियो का ही सहारा बचा है। दिल्ली को चांद तारे तोड़ने के सपने बेचने वाले फर्जीवाल ने दिल्ली को नर्क बना दिया। फर्जीवाल के पास मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। अगर होता तो बताते की आखिर क्यों?' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

केजरीवाल ने भाजपा के नेता अनिल झा को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई, लगा झटका

नई दिल्ली दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर काबिज कैलाश गहलोत ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गहलोत का इस्तीफा आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कैलाश गहलोत को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता था, और उनके इस्तीफे के बाद से आम आदमी पार्टी में हलचल मच गई है। वहीं अब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने दिल्ली के राजनीतिक हालात पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान, केजरीवाल ने भा.ज.पा. के नेता अनिल झा को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। जो बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। इस्तीफा और पार्टी में हलचल आपको बता दें कि कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद, आम आदमी पार्टी में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। गहलोत को अरविंद केजरीवाल के विश्वसनीय सहयोगियों में गिना जाता था, और उनकी ओर से इस्तीफा देना पार्टी के लिए एक अचानक और अप्रत्याशित कदम था। पार्टी ने गहलोत के इस्तीफे को साजिश करार दिया है और इसका आरोप भाजपा पर लगाया है। पार्टी का मानना है कि यह सब एक राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।   अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया इस इस्तीफे के बाद, आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह सब एक साजिश है और गहलोत का इस्तीफा पार्टी की योजनाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए दिया गया है।    केजरीवाल ने BJP नेता को दिलाई पार्टी सदस्यता इस मौके पर, अरविंद केजरीवाल ने भा.ज.पा. के नेता अनिल झा को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह कदम खास था क्योंकि केजरीवाल ने यह दिखाने की कोशिश की कि भाजपा के लोग भी पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, जो भाजपा के लिए एक बड़ा संदेश हो सकता है। कैलाश गहलोत का इस्तीफा आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक संकट बन चुका है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने यह साफ किया कि वे इसे किसी साजिश का हिस्सा मानते हैं। अब यह देखना होगा कि इस घटनाक्रम के बाद पार्टी में क्या नए बदलाव होते हैं और इसका असर आगामी चुनावों पर क्या पड़ता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34