MY SECRET NEWS

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ अब 103 अरब डॉलर पहुंची

नई दिल्ली  अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील होने के बाद सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी तेजी देखने को मिली। इससे अमेरिकी अरबपतियों की नेटवर्थ में भारी इजाफा हुआ। टॉप 20 रईसों में से 18 की नेटवर्थ में तेजी रही। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक सबसे ज्यादा फायदे में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग रहे। उनकी नेटवर्थ में 16.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 226 अरब डॉलर पहुंच गई। दुनिया के अमीरों के लिस्ट में वह एलन मस्क (359 अरब डॉलर) और जेफ बेजोस (229 अरब डॉलर) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। मस्क की नेटवर्थ में सोमवार को 14.5 अरब डॉलर और बेजोस की नेटवर्थ में 14.3 अरब डॉलर की तेजी आई। लैरी एलिसन की नेटवर्थ 6.97 अरब डॉलर बढ़कर 181 अरब डॉलर पहुंच गई। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स की नेटवर्थ में 35.3 मिलियन डॉलर की गिरावट आई और यह 169 अरब डॉलर रह गई। फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 7.1 अरब डॉलर की तेजी आई। इसी तरह टॉप 10 में शामिल वॉरेन बफे, स्टीव बालमर, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ में भी तेजी रही। अंबानी-अडानी का हाल भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में सोमवार को 4.42 अरब डॉलर की तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ अब 103 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 12.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 5.31 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 79.8 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.05 अरब डॉलर की तेजी आई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 6

शेयर मार्केट में गिरावट के कारण आई, सबसे ज्यादा कमी अमेजन के फाउंडर की दौलत में दर्ज की

मुम्बई  शेयर मार्केट में सोमवार को आई गिरावट के कारण देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति काफी गिर गई। दोनों की संपत्ति को एक ही दिन में लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के टॉप 20 अमीरों में से सिर्फ एक को छोड़कर 19 की संपत्ति में गिरावट आई है। दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 12वें नंबर पर हैं। कितनी कम हुई मुकेश अंबानी की दौलत? ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति एक ही दिन में 3.95 बिलियन डॉलर (करीब 33 हजार करोड़ रुपये) कम हो गई। इस कमी के साथ मुकेश अंबानी की संपत्ति 109 बिलियन डॉलर रह गई है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को शेयर मार्केट में गिरावट के कारण मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री को भी भारी नुकसान हुआ। सोमवार को रिलांयस इंडस्ट्री के शेयरों में 3.40 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी। इस गिरावट के साथ कंपनी को करीब 70 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। अडानी की दौलत इतनी हुई कम मार्केट में गिरावट के कारण गौतम अडानी की दौलत पर भी काफी असर पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार अडानी की संपत्ति में एक ही दिन में 6.31 बिलियन डॉलर (करीब 53 हजार करोड़ रुपये) की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ अडानी की संपत्ति 104 बिलियन डॉलर रह गई है। सोमवार को मार्केट में गिरावट का असर अडानी की कंपनियों पर भी पड़ा। अडानी ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में 6 फीसदी तक की गिरावट आई थी। इनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर आदि शामिल हैं। जेफ बेजोस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान मार्केट में गिरावट का सबसे ज्यादा असर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की दौलत पर पड़ा। बेजोस की दौलत एक दिन में 6.66 बिलियन डॉलर (56 हजार करोड़ रुपये) कम हो गई। इस नुकसान के बाद बेजोस की दौलत 185 बिलियन डॉलर रह गई है। बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। पहले नंबर पर टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क हैं। इनकी संपत्ति 228 बिलियन डॉलर है। आज ऐसी है स्थिति मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती करीब एक घंटे में ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.50 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 2942 रुपये पर है। वहीं अडानी ग्रुप की भी लगभग सभी कंपनियों के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में करीब 3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36