MY SECRET NEWS

बाबा सिद्दीकी की हत्या का चश्मदीद गवाह को धमकी देते हुए कहा कि या तो 5 करोड़ दो वरना मार डालेंगे, पुलिस ने मामला किया दर्ज

मुंबई एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के चश्मदीद गवाह को धमकी मिली है। इस मामले में मुंबई के खार पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि एक अज्ञात शख्स ने हत्या के गवाह के पास फोन किया था। उसने धमकी देते हुए कहा कि या तो 5 करोड़ रुपये की रकम दो वरना तुम्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अब तक इस संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह फोन किसने किया था। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग या फिर किसी अन्य आपराधिक ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी भी नहीं ली है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या हो गई थी। वह अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के निर्मल नगर इलाके में स्थित दफ्तर में गए थे। वहां से निकलते वक्त तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद उन्हें तुरंत ही लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। उन पर हमले की जिम्मेदारी गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने ली थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में सीएम एकनाथ शिंदे खुद भी सक्रिय हैं। उन्होंने 2 नवंबर को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हम कड़ा ऐक्शन लेंगे। उनका कहना था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले के कई आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। सरकार और गृह विभाग इस मामले की तह तक जाएंगे। इस मामले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी पर कड़ा ऐक्शन होगा।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में टेस्ट के रिजल्ट के बाद कश्यप को कोर्ट में पेश किया गया आरोपी, जाना पड़ा जेल

नई दिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक आरोपी धर्मराज कश्यप का मुंबई पुलिस ने ओसिफिकेशन टेस्ट करवाया। इसके बाद पुष्टि की गई कि वह नाबालिग नही है। किसी की आयु का पता लगाने के लिए ओसिफिकेशन टेस्ट करवाया जाता है। बोन फ्यूजन के आधार पर पता लगाया जाता है कि शख्स की उम्र कितनी है। टेस्ट के रिजल्ट के बाद कश्यप को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 21 अक्टूबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल कश्यप के वकील ने दावा किया था कि धर्मराज कश्यप अभी नाबालिग है। इसके बाद मुंबई की अदालत ने ओसिफिकेशन टेस्ट करवाने का आदेश दे दिया। इससे पहले बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के एक अन्य आरोपी गुरमैल सिंह को भी 21 अक्टूबर तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शिवकुमार नाम का आरोपी अब भी फरार है। रविवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की पहचान प्रवीण लोनकर के तौर पर हुई है। उसकी उम्र करीब 28 साल है। वह हत्या की साजिश में शामिल था। अधिकारियों का कहना है कि उसने ही धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को हत्या के लिए चुना था। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की उनके विधायक बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके सीने में दो गोलियां लगी थीं। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। एकनाथ शिंदे ने क हा, बाबा सिद्दीकी की हत्या दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी जो भी लोग साजिश में शामिल हैं उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा जिन्हें भी धमकी मिल रही है उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यह जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41