MY SECRET NEWS

बॉक्स में मांस मुंबई ले जाते तीन इंदौर में गिरफ्तार, काले हिरण का होने का शक

महू  इंदौर के महू में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने कार में वन्य प्राणी का मांस ले जाते तीन लोगों को मंगलवार अलसुबह गिरफ्तार कर लिया। करीब 60 किलो यह मांस काले हिरण का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि करने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। शक इसलिए- एक पैकेट पर लिखा था काली हड्‌डी हर पैकेट पर एक व्यक्ति का नाम लिखा ​था। एक पैकेट पर काली हड्डी लिखा था। इसी में काले हिरण का मांस होने की आशंका है। कार सवारों ने बताया कि लटेरी में उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने मांस खरीदने का ऑफर दिया। उसने यह नहीं बताया कि मांस किस जानवर का है, पर ताजा था तो हमने खरीद लिया। दो बक्सों में भरा था मांस आरोपित मांस को भोपाल से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार में थर्माकोल के दो बड़े बाक्स में यह रखा था। एक बाक्स में 'काली हड्डी' लिखी हुई पर्ची भी मिली है। तीनों को सफेद इनोवा कार में एक होटल के पास पकड़ा गया। आरोपितों ने पुलिस और वन विभाग की पूछताछ में बताया कि वह भोपाल में आयोजित आलमी तब्लिगी इज्तिमा में शामिल होकर मुंबई लौट रहे थे। आरोपितों के अनुसार, इज्तिमा में उन्हें बिलाल नाम का व्यक्ति मिला। वह खुद को लटेरी का रहने वाला बता रहा था। उसने अपने फार्म हाउस पर बकरे का मांस होने की बात कही। हमने उससे 20 हजार रुपये में मांस लिया और मुंबई लौट रहे थे। वन विभाग ने आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया। पेशेवर तरीके से तस्करी आरोपित इम्तियाज पुत्र शकील खान निवासी इंदिरा नगर दर्शन जवल अंधेरी वेस्ट मुंबई, सलमान पुत्र हारुन पियारजी निवासी मुनावरा बिल्डिंग मोमिन नगर ग्रेटर मुंबई और जौहर पुत्र इब्राहिम हुसैन निवासी मिल्लत नगर मुंबई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वन विभाग अधिकारियों के अनुसार, बक्से की पैकिंग से प्रतीत हुआ कि आरोपित पेशेवर तरीके से यह कार्य करते रहे हैं। पुलिस व वन विभाग की टीम को प्रलोभन देने का किया प्रयास आरोपित भोपाल से मुंबई मांस का परिवहन कर ले जा रहे हैं। इसकी सूचना इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की गाड़ी क्षिप्रा थाने से पीछे लगी हुई थी। किशनगंज पुलिस को भी सूचना मिली तो आरोपित होटल के पास पकड़े गए। सूत्रों के अनुसार, आरोपितों ने पुलिस और वन विभाग टीम को रुपयों का प्रलोभन देने का प्रयास किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

काले हिरण का शिकार, पोस्टमार्टम में खुलासा गोली मारकर हत्या

भोपाल  भोपाल से करीब 40 किमी दूर बरखेड़ा सालम गांव में काले हिरण का शव मिला है। ग्रामीण वीर सिंह मेवाड़ा ने मंगलवार सुबह शव दिखने की सूचना वन विभाग को दी थी। दोपहर में पहुंची वन विभाग की टीम ने काले हिरण के शव को कब्जे में लिया। भोपाल के जेल पहाड़ी स्थित पशु अस्पताल में काले हिरण के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गर्दन के पास गहरा घाव शुरुआती जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि काले हिरण की उम्र करीब पांच साल थी। उसकी गर्दन के पास गहरा घाव था। इससे आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर काले हिरण का शिकार किया गया होगा। हालांकि शिकारी अपने साथ शव ले जा नहीं पाए। माना जा रहा है कि ग्रामीणों के जाग जाने से वे ऐसा नहीं कर पाए हों। मौत का कारण अज्ञात वन अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही काले हिरण की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच कमेटी बनाई जाएगी। काले हिरण का पोस्टमार्टम डा. संगीता धमीजा ने किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट एक-दो दिन में आएगी। वन विभाग ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा से वन विहार लाए गए नर तेंदुआ शावक की मौत उधर, पिछले साल छिंदवाड़ा वन मंडल से लाए नर तेंदुआ शावक की वन विहार में मृत्यु हो गई। उसे छिंदवाड़ा से उपचार के लिए वन विहार लाया गया था। शावक अत्यंत कमजोर और चल फिरने में असमर्थ था, जिसका पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था। शावक का वन्य प्राणी चिकित्सक वन विहार डा. अतुल गुप्ता द्वारा विशेषज्ञों से परामर्श लेकर कर उपचार किया जा रहा था, लेकिन आंतरिक अंगों में कमजोरी के कारण शावक चल फिर नहीं पा रहा था। मृत नर तेंदुआ शावक का पोस्टमार्टम वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सक दल डा. अतुल गुप्ता, डा. हमजा नदीम और डा. रजत कुलकर्णी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृत नर तेंदुआ शावक का वन विहार में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थित दाह संस्कार किया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82