शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्‍स सप्‍ताह के आखिरी दिन 600 अंक ऊपर 79,754.85 लेवल पर खुला

मुंबई शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्‍स सप्‍ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को  600 अंक ऊपर 79,754.85 लेवल पर खुला है, जबकि Nifty 200 अंक ऊपर होकर 24,334.85 लेवल पर खुला है. बीएसई Sensex के सभी शेयरों में हरियाली छाई है. टॉप 30 में से सबसे ज्‍यादा तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 2.77 प्रतिशत की हुई है. इसके बाद टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टीसीएस, जेएसडब्‍लू स्‍टील और ICICI Bank हैं. सुबह 9.30 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्‍स 812 अंक चढ़कर 79,916 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 243 अंक उछलकर 24,387 लेवल पर था. बैंक निफ्टी की बात करें तो यह 507 अंक चढ़कर 50,234 लेवल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार में इस शानदार तेजी की वजह यूएस मार्केट में आई उछाल के कारण देखा जा रहा है. निवेशकों की 4 लाख करोड़ की कमाई शुक्रवार को ग्‍लोबल शेयर बाजार में तेजी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त आई है. अमेरिका में रोजगार और व्यय के आंकड़ों के बाद मंदी की चिंता कम हुई है, जिस कारण शेयर बाजार में आज अच्‍छी तेजी है. बाजार में तेजी के कारण बीएसई में लिस्‍टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 444.29 लाख करोड़ रुपये से 3.87 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 448.16 लाख करोड़ रुपये हो गया. यानी कि निवेशकों का वैल्‍यूवेशन करीब 4 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. इन शेयरों में शानदार तेजी जेनसर टेक्‍नोलॉजी में 6 प्रतिशत, फर्स्‍ट सोर्स सॉल्‍यूशन के शेयर में करीब 8 प्रतिशत, CDSL के शेयर में 4 प्रतिशत, ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 11 प्रतिशत, RVNL के शेयर में 4 प्रतिशत और डीएलएफ के शेयरों में 4 प्रतिशत की तेजी आई है. इसके अलावा, Mpaisa के शेयर में 5 प्रतिशत, एल एंड टी टेक के शेयर में 4.32 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर में 3 प्रतिशत की उछाल देखी जा रही है. 54 शेयरों में अपर सर्किट एनएसई पर आज 54 शेयरों में अपर सर्किट लगा है, जबकि 30 शेयर लोअर सर्किट पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं 49 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर हैं. 16 शेयर 52 सप्‍ताह के न‍िचले स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं. एनएसई के कुल 2,269 शेयरों में से 1,777 शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं 441 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 51 शेयर में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. recent visitors 122

आज BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सभी शेयरों में तूफानी तेजी, बैंक निफ्टी 600 अंक चढ़ा

मुंबई पिछले दो दिनों की भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को Sensex 944 चढ़कर 79,693.64 पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी की बात करें तो 278 अंक चढ़कर 24,334.10 पर कारोबार कर रहा है. वहीं बैंक निफ्टी 600 अंक चढ़कर 50,660 लेवल पर कारोबार कर रहा था. अमेरिकी शेयर बाजार रातों-रात 3 प्रतिशत तक गिरकर बंद हुए. इससे पहले, सोमवार को Sensex 2,222.55 अंक या 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,759.40 पर बंद हुआ था. Nifty 662.10 अंक या 2.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,055.60 पर बंद हुआ. यह Nifty के 23 जुलाई के 24,074.20 के निचले स्तर से काफी कम है. इन शेयरों में शानदार तेजी BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सभी शेयरों में तूफानी तेजी देखी जा रही है. Tata Motors में सबसे ज्‍यादा 4 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है. इसके बाद, LT, Maruti Suzuki, Adani Port और टाटा स्‍टील के शेयर 2 फीसदी से ज्‍यादा तेजी पर है. इसके अलावा, इंफोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी उछाल है. GE Shipping के शेयर 5.37 प्रतिशत, पतंजलि फूड के शेयर 4 प्रतिशत से ज्‍यादा, गोदरेज प्रॉपर्टीज में 4.68 प्रतिशत, Zomato के शेयरों में 4.61 प्रतिशत चढ़कर 268 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं DLF के शेयर आज 4 प्रतिशत चढ़कर 841 पर कारोबार कर रहे हैं. 50 शेयरों में अपर सर्किट NSE के 2,160 शेयरों में से 1,921 स्‍टॉक उछाल पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 194 शेयर गिरावट पर हैं. 34 शेयरों में 52 सप्‍ताह की तेजी देखी जा रही है, जबकि 7 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा, 50 अपर सर्किट और 21 लोअर सर्किट पर कारोबार कर रहे हैं. IT सेक्‍टर में तेजी शेयर बाजार में आज आईटी सेक्‍टर में शानदार तेजी देखी जा रही है. यह 2 फीसदी से ज्‍यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है. वहीं रियल्‍टी सेक्‍टर में भी करीब 3 फीसदी की उछाल देखी जा रही है. इसके अलावा FMCG, Media, Metal और पीएसयू बैंक में भी 1 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई है. जापान से लेकर अमेरिका तक कैसा मार्केट? जापान (NIKKEI 225) और दक्षिण कोरिया (COSPI) के स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर 11 प्रतिशत तक की उछाल आई, जबकि पिछले सत्र में भारी गिरावट आई थी, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में अभी गिरावट जारी है. वहीं हांगकांग के शेयर बाजार में मामूली तेजी देखी गई है.   recent visitors 135