दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत

बलरामपुर। जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह घटना वाड्रफनगर विकासखंड के महेवा गांव में हुई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. महेवा गांव में आज धूमधाम से दुर्गा माता की मूर्ति का विसर्जन गांव के ही तालाब में किया गया. वहीं तालाब में बहाए गए नारियल को पकड़ने के दौरान एक युवक शुभम सिंह (उम्र 20 वर्ष) की अचानक डूबने से मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुभम सिंह ने तालाब में विसर्जन के लिए बहाए गए नारियल को पकड़ने के लिए पानी में प्रवेश किया. गहरे पानी में फंस जाने के कारण वह काफी देर तक पानी में डूबा रहा. घटना की सूचना मिलने पर वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. recent visitors 64

एसपी ने बच्चों के साथ किया गरबा डांस, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में हजारों लोगों ने किया गरबा

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के गांधी मैदान में गरबा महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया।गया महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम में सम्मिलित हुवे काफी संख्या में लोग पहुंचे वहीं दूसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी नगर में पहली बार गरबा महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बेस्ट ग्रुप, बेस्ट कपल,बेस्ट ड्रेस के लिए पुरस्कार राशि भी वितरित की गई। आयोजन के पहले दिन पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर भी पहुंचे। गौरतलब है कि सनातन सेवा समिति के द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को कराया गया आयोजन को लेकर कई दिन पूर्व से व्यापक स्तर में तैयार की गई थी। गांधी मैदान को भव्य रूप से समिति के द्वारा सजाया गया था बेहतरीन लाइटिंग, साउंड सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थी आयोजन के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी जिस कारण से दूसरे दिन प्रतियोगिता को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई मंच के सामने बड़ा डी बनाया गया जिसमें प्रतियोगिता में सम्मिलित लोग अपनी प्रस्तुति दे सके वही सामूहिक रूप से गरबा खेलने के लिए भी गोला में बरीगेट्स कराया गया था ताकि अनावश्यक लोगों की एंट्री अंदर न हो सके आयोजन को लेकर पूरे समय समिति के लोग सक्रिय रहे वहीं पुलिस बल भी काफी संख्या में उपस्थित रहा। कार्यक्रम शैलेश गुप्ता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष संरक्षक रहे वही संपूर्ण आयोजन अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसके साथ सहयोगी आकाश, गुप्ता सिद्धांत यादव,शुभम गुप्ता रहे। आयोजन समिति के शैलेश गुप्ता एवं अश्वनी गुप्ता ने बताया कि आयोजन को आने वाले समय में और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। बच्चों के संग एसपी ने खेला डांडिया राजेश ज्वेलर्स में हुई लूट के बारे में पुलिस को मिली सफलता को लेकर नगरवासीयो में काफी हर्ष था।इस बीच नगर में पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक का आगमन हुआ तो लोगों में काफी उत्साह देखा गया हजारों लोगों ने हाथ हिलाकर पुलिस अधीक्षक का अभिवादन किया वहीं पुलिस अधीक्षक छोटे बच्चों के साथ डांडिया खेला। recent visitors 139

पुलिस जिंदाबाद के लोगों ने लगाए नारे, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में करोड़ों की लूट का खुलाशा

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज नगर के हृदय स्थल में हुए दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में हुई लूट के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस के इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्रवासियों में हर्ष है। अपराधियों को लेकर पुलिस देर शाम जब न्यायालय पेश करने रामानुजगंज पहुंची तो हजारों की संख्या में रामानुजगंजवासीयो के द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पुलिस कर्मियों का सम्मान किया। घटना के 22 दिन बाद पुलिस के द्वारा मामले के खुलासे के लिए किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे जिलेवासियों की निगाह थी।प्रेस कांफ्रेंस के पहले कई प्रकार के अटकलें का दौर चल रहा था तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी। पुलिस के प्रेस कांफ्रेंस के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। पुलिस का प्रेस कॉन्फ्रेंस देखते ही देखत इंटरनेट मीडिया में वायरस होने के साथ ही बधाइयों का ताता लग गया। घटना के बाद तात्कालिक पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल 20 मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंच गए थे। वहीं वे घटना स्थल से वे तत्काल अपराधियों का पीछा करते झारखंड की ओर गए थे तात्कालिक पुलिस अधीक्षक के द्वारा कई महत्वपूर्ण सुराग लगाने में सफलता हासिल किया था। इस बीच उनके स्थानांतरण हो जाने से लग रहा था कि पुलिस का जांच धीमा हो जाएगा परंतु नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल के पदभार ग्रहण करने के साथ ही मिशन मोड में काम करना प्रारंभ कर दिया गया। 3 हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस के हाथ अपराधियों के गिरेबान तक पहुंच गई। पूरे क्षेत्रवासी घटना को लेकर दहशत में थे वही अपराधियों को पकड़ने की मांग तेज होते जा रही थी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा राजेश ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी से बात कर अपराधियों को जल्द पकड़ लेने का आश्वासन दिया था। इस बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी एवं छह आरोपियों को धर दबोचा। आतिशबाजी के साथ हुआ पुलिस का अभिनंदन   मंगलवार की देर शाम विजय भाव में जब टीम में शामिल रामानुजगंज थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी रामानुजगंज पहुंचे तो भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आतिशबाजी के साथ लरंगसाय चौक पर जोरदार अभिनंदन किया गया एवं पुलिस के जयकारे के नारे लगाए गए। बढ़ते अपराध से दहशत में लोग विगत एक वर्ष से नगर में लूट, उठाई गिरी चोरी की कई घटनाएं घट चुकी थी परंतु किसी भी मामले में पुलिस के हाथ अपराधियों तक नहीं पहुंच पाए थे धीरे-धीरे लोगों का विश्वास पुलिस में कम हो रहा था इस बीच राजेश ज्वेलर्स में हुई बड़ी घटना ने लोगों को दहशत में ला दिया था। पुलिस को मिली सफलता ने पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाया। प्रेमिका से बात करना पड़ा महंगा   अपराधियों तक पुलिस को पहुंचना बहुत ही कठिन था। क्योंकि अपराधी मोबाइल का उपयोग नहीं करते थे साथ ही वे बात करने के लिए दूसरे के मोबाइल का सहारा लेते थे। यहां तक की हॉटस्पॉट से नेट लेकर कार्य करते थे। प्रेमिका से बात करना अपराधियों को महंगा पड़ा आखिरकार पुलिस अपराधियों तक पहुंची गई। अंजलि मोहाली के पास इलाके में करती थी काम सोनू की प्रेमिका जिसके साथ सोनू का करीब 10 वर्ष से प्रेम संबंध है। वह मूल रूप से लातेहार की है वह चंडीगढ़ के मोहाली के पास इलाके में बड़े घरों में कार्य करती थी। उसके रहन-सहन एवं पहनावा देख कर उसके रहसीयत का पता चल रहा था। बाइक से लगा सुराग अपराधियों के द्वारा प्रयोग किए गए बाइक का पता चलते ही रामानुजगंज थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा था एवं बाइक की जप्त  की गई  पता चला कि बाइक औरंगाबाद का है जहां पुलिस बल पहुंचा। जब जांच को और आगे बढ़ाया गया तो आरोपी राहुल मेहता का पता चला जिसके बाद चैनपुर थाने से बुकिंग गैंग के बारे में जानकारी मिली इस प्रकार से जांच से आगे बढ़ती गई और धीरे-धीरे तार जुड़ते गए। पुलिस ने 500 से अधिक नंबर को किया ट्रेस नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के साथ 20 पुलिस कर्मी 24 घंटे मामले के खुलासे में लग रहे यहां तक की पुलिस अधीक्षक स्वयं साइबर सेल में 7 राते  गुजारी। 24 घंटे अलर्ट मूड में रहे इसके बाद ही पुलिस के हाथ अपराधियों तक पहुंच सके हर छोटी से छोटी मूवमेंट की जानकारी पुलिस अधीक्षक टीम से लेते रहे। मौका स्थिति के अनुसार पुलिस की रणनीति भी बदलती रही तमाम चुनौती एवं मुश्किलों के बीच आखिरकार पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई। कनॉड प्लेस से हुई तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भीड़भाड़ वाले इलाके कनाडा प्लेस में तीन आरोपी खरीदारी कर रहे थे। पुलिस कर्मी इनकी रेकी करते रहे आखिरकार मौका देखकर धर दबोचा कनाडा प्लेश से आरोपियों को धर दबोचना आसान नहीं था आरोपी धर दबोचने के बाद किडनैपिंग होने का हल्ला करने लगे परंतु पुलिस के द्वारा सूझबूझ के साथ भीड़ के बीच से आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाया गया। recent visitors 77

10 बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में आरक्षण अधिकार पदयात्रा निकाली

बलरामपुर. बलरामपुर रामनुजगंज में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) एवम् सामाजिक संगठन जिला इकाई बलरामपुर ने जिलाध्यक्ष  शिव प्रसाद रवि के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर छुट्टी के दिन आरक्षण अधिकार पद यात्रा निकालकर कर  राज्यपाल एवम् मुख्यमंत्री  के नाम तहसीलदार बलरामपुर को 10 बिंदु का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य मांग एसटी, एससी वर्ग को पदोन्नति में आरक्षण सर्वोच्च न्यायालय के उक्त आदेश का पालन करते हुए भर्ती के साथ पदोन्नति में आरक्षण लागू करने संशोधित अधिसूचना जारी किया जावे, एसटी, एससी वर्ग में विशेष बैकलाक 2003 से लंबित है उसे बहाल किया जावे,एसटी, एससी के आधिकारी कर्मचारियों को अनावश्यक शिकायत करके निलंबित,विभागीय जांच संस्थित कर दिया जाता है,जबकि सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन वर्गों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि कोई कठोर कार्यवाही न करते हुए समझाइश दी जावे,गंभीर शिकायत पर ही कार्रवाई करें। उक्त आदेश का अक्षरश पालन किया जावे।इसके अलावा भी अन्य मांगों को ज्ञापन में उल्लेख किया। हुए उक्त सभी ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित  शिव प्रसाद रवि,  अमर विजय, साकेत कुमार रवि, अनिल लकड़ा सुनील एक्का, इक्कू नागवंशी, अनुरंजन लकड़ा, राज कुमार निकुंज, उमेश बड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिव प्रसाद रवि ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में आरक्षण अधिकार पदयात्रा निकाली गई। recent visitors 70

भाजपा उपाध्यक्ष ने की शिकायत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में कागजों में बनाया प्रधानमंत्री आवास

बलरामपुर रामनुजगंज. बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत भनौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने जनपद सीईओ को ज्ञापन सौप दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करवाने एवं राशि की रिकवरी करने की मांग की वहीं इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय एवं छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री से भी की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि सन 2016-17 से अब तक करीब 61 प्रधानमंत्री आवास भनौरा पूर्ण बताए जा रहे हैं लेकिन वास्तविकता इससे परे है करीब 30 से 34 प्रधानमंत्री आवास सिर्फ कागजों में पूर्ण है वास्तविकता में नीव तक की खुदाई नहीं हुई है। सोनी ने 14 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची भी जनपद सीईओ को सौंप जिसमें उन्होंने हितग्राहियों के नाम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास की स्थिति की जानकारी दी है। सूची में कई ऐसे प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही है जिनका कोई अतः पता नहीं है और उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है मौके पर प्रधानमंत्री आवास नहीं है इसी प्रकार से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं जो आज तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं। सोनी ने आरोप लगाया कि अपात्र लोगों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास स्वीकृत किए गए हैं मनमानी रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बंदरबाट की गई है उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर राशि की वसूली किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब जिला मुख्यालय के गांव की यह स्थिति है तो दूरस्थ ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की क्या स्थिति होगी समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीबों के लिए आवास दिया जा रहा है परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा का खेल चल रहा है यह बंद होना चाहिए एवं पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलना चाहिए। recent visitors 69

उपचार के दौरान मौत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में शराब पी गई तीन साल की मासूम

बलरामपुर. बलरामपुर रामनुजगंज जिले की बैकुंठपुर निवासी तीन वर्षीय मासूम बालिका ने खेल-खेल में घर में रखी शराब पी ली। शराब पीकर वह बेहोश हो गई तो परिजन उसे लेकर वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचे। वहां से रेफर किए जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन सदमें में हैं। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना अंतर्गत ग्राम बैकुंठपुर निवासी तीन वर्षीय सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी। उसकी मां सावित्री पास ही काम कर रही थी। बालिका खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंच गई। वहां शराब की बोतल एवं गिलास रखा हुआ था। बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया। मां ने नहलाया, हो गई बेहोश शराब पीने के बाद सरिता को नशा चढ़ने लगा तो वह अपनी मां के पास पहुंची एवं नहलाने के लिए कहा। थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। बच्ची के पिता रामसेवक ने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब की बोतल एवं गिलास पड़ा हुआ था। गिलास में शराब भी पड़ी थी। सरिता को लेकर परिजन वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ता देख उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। उसे सोमवार शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान मौत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भी सरिता की हालत में सुधार नहीं हुआ एवं मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराया एवं शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों का बयान भी दर्ज किया है। मासूम की मौत से परिजन सदमें में हैं। recent visitors 100