‘नागरिकों को सशक्त करेगा डिजिटल गवर्नेंस मॉडल’, छत्तीसगढ़-धमतरी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांटे स्वामित्व कार्ड

धमतरी/रायपुर। हमने छत्तीसगढ़ में नागरिक सुविधाओं  को सुगम एवं सशक्त करने के लिए डिजिटल गवर्नेंस के मॉडल को अपनाया है। सभी विभागों में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमतापूर्वक योजनाओं की पहुंच आसानी से हो सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में उक्त बात कही। कार्यक्रम में उन्होंने 268 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वामित्व कार्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवास करने वाले ग्रामीणों की बड़ी समस्या आज दूर हो रही है। इन लोगों को आबादी भूमि पर स्वामित्व के पक्के दस्तावेज मिल रहे है। दस्तावेज नहीं होने के कारण अक्सर विवाद की स्थिति में मामले न्यायालयों में सालों-साल लंबित रहते थे। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने  इस समस्या को समझा और उसे दूर करने के लिए तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत को महाशक्ति बनना है तो भारत को तकनीक दृष्टि से सक्षम होना ही पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने हर स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को अपनाया है। रजिस्ट्री में लोगों को आसानी हो, यह पारदर्शी प्रक्रिया से हो, इसके लिए हमने सुगम एप तैयार किया है। दस्तावेजों के डिजिटलीकरण के लिए भी हम काम कर रहे हैं। स्वामित्व योजना के लिए जो ड्रोन सर्वे हमने कराये, इससे आबादी भूमि का अद्यतन नक्शा हमारे पास तैयार हो गया है, इसके कई लाभ हमें मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्राम पंचायत की विकास योजना अर्थात जीपीडीपी बनाने में इससे काफी मदद मिलेगी। इससे शासकीय और सार्वजनिक संपत्ति की देखरेख करने में काफी मदद मिलेगी और अतिक्रमण की संभावना समाप्त होंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पहली बार यह सोचा कि  कमार बसाहटों तक भी सड़क पहुंचनी चाहिए, इनके लिए भी साफ पानी होना चाहिए, बिजली होना चाहिए, बच्चों के लिए स्कूल होना चाहिए। जब ऐसी संवेदनशीलता मन में होती है तभी पीएमजनमन जैसी योजना अस्तित्व में आती है। एक साल के भीतर प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से कमार जनजाति की बसाहटों में विकास का उजाला फैला है। लगभग 47 करोड़ रुपए की लागत से 36 सड़कें हमने बनाई हैं। उन्होंने कहा कि पीएम आवास, सौभाग्य योजना, जलजीवन मिशन, पीएम जनमन योजना सारी योजनाएं नागरिकों के जीवन को आसान करती हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए विकास की राह खोलती हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धमतरी जिले को चित्रोत्पला महानदी का विशेष वरदान प्राप्त है। खेती-किसानी के क्षेत्र में धमतरी जिला हमेशा से अग्रणी रहा है। किसान भाई भरपूर मेहनत कर अच्छी फसल ले रहे हैं। धान के अलावा दलहन-तिलहन की फसल भी ले रहे हैं। इन सबके लिए भरपूर पानी चाहिए, इसके लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है। धमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर व्यापक कार्य हुए हैं। जल की एक-एक बूंद को बचाने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के माध्यम से छत्तीसगढ़ में सबसे अच्छा मूल्य किसानों को मिल रहा है। प्रदेश में अब तक 20 लाख से अधिक किसानों से हमने लगभग 106 लाख मीट्रिक टन धान खरीद लिया है। अब तक 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान हम किसान भाइयों को कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के एक लाख 7 हजार किसानों ने 4 लाख 82 हजार मीट्रिक टन धान बेचा है। अब तक इनके खातों में 1 हजार 111 करोड़ रुपए दिये जा चुके हैं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में  विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में सभी वर्गों को विभिन्न योजनाओं का लाभ बराबर मिल रहा है। श्री साव ने कहा कि शहर से लेकर दूरस्थ ग्रामों तक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वामित्व योजना इत्यादि का लाभ लोग उठा रहे हैं। प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने स्वामित्व योजना अंतर्गत  जिले में अधिकार अभिलेखों के वितरण पर संबंधित हितग्राहियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के एक साल सुशासन में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों में इन उद्योगों के क्रियाशील होने और इनसे रोजगार सृजन की बात कही। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा एक साल के सुशासन में अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। कार्यक्रम को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्री भोजराज नाग ने भी संबोधित किया और प्रदेश सरकार के एक वर्ष होने पर बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी … Read more

देर रात शवों को निकाला, छत्तीसगढ़-धमतरी में 6 साल के जुड़वा भाइयों की कुएं में मिली लाश

धमतरी. जिले के कोकड़ी गांव में दो जुड़वा भाइयों की कुएं में लाश मिली है. दोनो कल दोपहर से गायब थे. जिसके बाद काफी देर तक खोजबीन की तो दोनों बच्चे कुएं में गिरे मिले. आशंका जताई जा रही है कि दोनों भाई खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं. घटना से गांव में शोक की लहर दौ़ड़ गई है. मामला कुरूद थाना इलाके का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, कोकड़ी गांव में सोमवार को 6 साल के जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन साहू दोपहर से गायब थे. आसपास ढूंढने पर खंडहर नुमा घर के पास कुएं में दोनों बच्चे गिरे मिले. देर रात रेस्क्यू कर गहरे कुएं से शवों को निकाल लिया गया. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-धमतरी के एनएसएस कैंप में छात्राओं की ठंड से बिगड़ी तबीयत

धमतरी। धमतरी के खम्हरिया गांव में लगे एनएसएस कैम्प में शामिल छात्राओं की ठंड से तबीयत बिगड़ने की खबर है. छात्राओं के शरीर में अकड़न के साथ बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके बाद 10 छात्राओं को नगरी के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. खम्हरिया गांव में नगरी के सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय का एनएसएस कैम्प लगा है. शिविर में 50 छात्राएं शामिल हुईं थी. लेकिन शिविर समाप्त होने के एक दिन पहले ही 12 दिसम्बर की रात को एक-दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. पहले पहल शिविर के प्रभारियों ने इसे हल्के में लेते हुए पर्याप्त ध्यान नहीं दिया. लेकिन जब बीमार होने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ने तब सभी बीमार 10 छात्राओं को नगरी अस्पताल लाया गया. नगरी बीएमओ डॉ. एके नेताम ने बताया छात्राओं की स्थिति देखने के बाद बताया कि यह ज्यादा ठंड के कारण हुआ है. हाइपो थर्मिया के लक्षण हैं, और शुगर लेबल भी बिगड़ा है. हालांकि, सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

सिर धड़ से हुआ अलग, छत्तीसगढ़-धमतरी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार आरक्षक की मौत हुई है. घटना के बाद लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई. वहीं वाहन चालक फरार हो गया है. हादसा अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक, भखारा थाना में पदस्थ केशव मुरारी अवकाश में था. शनिवार को वो अपने घर ग्राम सम्बलपुर लौट रहा था. इस दौरान एक टैंकर ने अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार केशव मुरारी को चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक केशव मुरारी का सिर धड़ से अलग होने से उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ ही गई : केंद्रीय मंत्री गडकरी संसद में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने सड़क हादसों को लेकर शुक्रवार को कहा था कि जब मैं पहली बार सड़क परिवहन मंत्री बना था तो सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य रखा था। दुर्घटनाओं की संख्या में कमी को तो भूल जाइए, मुझे ये स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ ही गई है। कहा कि देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में 1.78 लाख लोगों की जान जाती है और 60% पीड़ित 18-34 वर्ष की आयु के होते हैं। उन्होंने सांसदों से कहा कि उन्हें भी सड़क हादसों को रोकने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए। परिवहन विभाग के सहयोग से सभी स्कूलों-संस्थानों आदि में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने आगे जानकारी दी कि सड़क हादसों के शिकार 30 फीसदी लोगों की मौत सही समय पर जीवन रक्षक उपचार नहीं मिल पाने की वजह से हो जाती है। ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सख्ती लाने की भी जरूरत है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

नौकरी का झांसा देकर छह लाख रुपये की ठगी, छत्तीसगढ़-धमतरी में धोखाधड़ी का एक आरोपी पकड़ा और दो फरार

धमतरी. नौकरी का झांसा देकर करीब 72 लाख की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं। नरहरपुर जिला कांकेर निवासी विवेकानंद साहू द्वारा 10 दिसंबर 2024 को अर्जुनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भावेंद्र कुमार अग्रवाल निवासी ग्राम लिमतरा जिला धमतरी द्वारा रायपुर मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पर नौकरी लगाने की बात कही थी। जिस पर मेरे द्वारा आठ दिसंबर 2022 को छह लाख रुपये दिया गया था, जब नौकरी नहीं लगने पर पैसा वापस मांगा गया तो भावेंद्र अग्रवाल द्वारा डेढ़ लाख रुपए वापस दिया गया और बाकी राशि को अभी तक नहीं दिया गया है। पीड़ित द्वारा उक्त व्यक्ति के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। वहीं, अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस ने भावेंद्र अग्रवाल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर लगभग 14 लोगों से 72 लाख रुपये नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी किया गया है, जिस पर अर्जुनी पुलिस ने 13 दिसंबर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही अन्य दो आरोपी की तलाश की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 73

भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी की आरोप, छत्तीसगढ़-धमतरी में कांग्रेस नेताओं ने दिया कलेक्ट्रेट में धरना

धमतरी. छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को एक साल पूरा हो गया है, जिसको लेकर धमतरी में कांग्रेस नेताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रदेश सरकार पर किसानों व आम जनता से वादा खिलाफी करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। वहीं, पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स को भी कांग्रेस के द्वारा तोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। लगातार प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती , चाकू बाजी जैसे कई गंभीर अपराध हो रहे हैं, जिसे रोकने में भाजपा की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इसके साथ ही समर्थन मूल्य में हो रही धान खरीदी में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा सरकार ने किसानों को 3100 रुपये देने का घोषणा किया था, लेकिन किसानों को सिर्फ समर्थन मूल्य की राशि 2300 रुपये ही मिल रही है। इसके साथ ही किसानों को टोकन, बारदाना जैसे कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कांग्रेसियों ने बताया कि धमतरी जिले के महानदी से रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। कार्रवाई नहीं होने से रेतमाफिया के हौसले बुलंद है। इसके साथ ही धमतरी शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध प्लाटिंग हो रही है, जिस पर भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है, जिसको लेकर कांग्रेसियों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं, कांग्रेसियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 78

पत्नी की बेरुखी और ससुराल वाले बना रहे थे धर्मांतरण का दबाव, छत्तीसगढ़-धमतरी में युवक ने की आत्महत्या

धमतरी. धमतरी में धर्मांतरण के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष की तरफ से दबाव बनाने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर पूरे मामले की जानकारी साझा की थी। मरने से पहले युवक ने लिखा की मैं अपनी पत्नी से परेशान हो गया हूं, वो मुझसे कभी प्यार से बात नहीं करती है। ससुराल पक्ष के लोग भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हैं और कहते हैं कि तुम कर लो फिर तुम्हारे माता-पिता को बी मना लेंगे।मिली जानकारी के मुताबिक पोटियाडीह निवासी नीलेश साहू की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। युवक की पत्नी उसे धर्मांतरण करने को लेकर दबाव बना रही थी। जिस पर युवक ने अपने घर में 6-7 दिसंबर की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस में धर्मांतरण को लेकर उसपर बनाये जा रहे दबाव का जिक्र किया है। युवक ने फांसी लगाने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा है कि धर्मांतरण के लिए उसकी पत्नी, सास और अन्य रिश्तेदारों के द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही मेरी पत्नी के घर वालों द्वारा बहुत से झूठ बोले गए हैं। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

कई घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-धमतरी में ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर

धमतरी. धमतरी जिले में लगातार बढ़ते दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। जिस पर धमतरी यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रयास किया जा रहा है। लेकिन दुर्घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। ऐसा ही मामला धमतरी जिले के भखारा से सामने आया है, जहां एक ट्रक ने पिकअप वाहन को ठोकर मार दी। जिसके चलते पिकअप वाहन में सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिसमें बच्चों से लेकर महिलाएं-पुरुष शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। भखारा थाना प्रभारी ने बताया कि अकोला महाराष्ट्र से कुछ लोग रायपुर होते हुए। पिकअप में राजाराव पठार वीर मेला में सामान बिक्री करने के लिए जा रहे थे। तभी छह दिसंबर को भखारा प्रवेश द्वार के पास पिकअप वाहन के पीछे चल रही ट्रक ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए पिकअप वाहन को ठोकर मार दी और भखारा प्रवेश द्वार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रक की ठोकर के चलते पिकअप वाहन पलट गई। जिसमें चालक सहित 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि इन घायलों में कुछ लोगों के पर भी फैक्चर हुए हैं। भखारा थाना प्रभारी लेख राम ठाकुर ने यह भी बताया कि सूचना मिलते ही फरार ट्रक का पॉइंट पुलिस कंट्रोल को दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में ट्रक दिखाई दे रहा है। लेकिन आगे पीछे नंबर नहीं है। जिसका पॉइंट पुलिस कंट्रोल रूम को दे दिया गया था। लेकिन समाचार लिखे जाने तक ट्रक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया था। हादसे में सुषमा 30 वर्ष, आशीष 25 वर्ष, अंकित 15 वर्ष, माला 25 वर्ष, बेनचुस 24 वर्ष, बेबी आईस 6 वर्ष, कपिल 4 वर्ष, बुजुर्ग अम्बादास 70 वर्ष और बुजुर्ग महिला हुकला सहित अन्य शामिल हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 86

तीन साल की बच्ची को पटक-पटक कर मारा, छत्तीसगढ़-धमतरी में घर में घुसा हाथी

धमतरी. छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी है. आज फिर हाथी ने तीन साल की कमार बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला. यह घटना धमतरी जिले के नगरी ब्लाॅक के टायगर रिजर्व रिसगांव आमाबहार की है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है. कमार परिजन घर में सो रहे थे. इस दौरान हाथी घर में घुसकर बच्ची को सूंड से उठाकर बाहर लाया और मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही की जा रही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 107

जेल प्रहरी सस्पेंड, छत्तीसगढ़-धमतरी के जिला अस्पताल से कैदी फरार

धमतरी. जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि पंचराम निषाद उर्फ पंचू चोरी के आरोप में जिला जेल में विचाराधीन बंदी था. उसके खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज है. जानकारी के मुताबिक, चोरी और धोखाधड़ी के मामले में पंचू 15 सितंबर 2024 को गिरफ्तार हुआ था. पेट दर्द होने पर एम्बुलेंस से कैदी पंचू को प्रहरी जिला अस्पताल लेकर गया था. यहां अस्पताल के शौचालय में बैठकर हथकड़ी खोलकर कैदी फरार हो गया. यह घटना रविवार दोपहर की घटना है. जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

लाखों रुपये नगदी और ताश के पत्ते जब्त, छत्तीसगढ़-धमतरी में फड़ों पर छापे में 18 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी। जुआरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर लगे जुआ के फड़ों में छापेमारी कर 18 जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के पास से 1.03 लाख रुपये नगदी और दो बंडल ताश के पत्ते जब्त किये गए हैं. यह कार्रवाई धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत की गई है। यह कार्रवाई बिरेझर पुलिस चौकी ने ग्राम मड़ेली भाठापारा और चिरईया खार के पास मैदान में की गई है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिरेझर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा. पहले फड़ में 10 जुआरियों से 59,850 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए गए, जबकि दूसरे फड़ में 8 जुआरियों से 43,200 रुपये और ताश के पत्ते जब्त किए गए. सभी आरोपियों के खिलाफ बिरेझर पुलिस चौकी में वैधानिक कार्रवाई की गई है. आरोपियों के नाम और बरामद राशि:—- 0- मुकेश कुमार साहू से 5,450 रुपये 0- नवीन साहू से 6,400 रुपये 0- होमप्रकाश साहू से 6,250 रुपये 0- उत्तम कुमार साहू से 6,400 रुपये 0- शिव कुमार साहू से 5,750 रुपये 0- लोकनाथ साहू से 5,650 रुपये 0- गंगादीन साहू से 5,050 रुपये 0- गजेन्द्र सिंह ठाकुर से 4,650 रुपये 0- किशोर साहू से 7,150 रुपये 0- कुम्भनारायण साहू से 7,100 रुपये 0- योगेश्वर साहू से 5,900 रुपये 0- भीखम साहू से 6,400 रुपये 0- लीलाराम साहू से 4,600 रुपये 0- महेश साहू से 4,850 रुपये 0- किर्तन साहू से 2,700 रुपये 0- अनिल कुमार साहू से 4,900 रुपये 0- थानूराम सिन्हा से 5,500 रुपये 0- अरुण कुमार साहू से 5,350 रुपये Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54

दूसरों की जारी है तलाश, छत्तीसगढ़-धमतरी में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

धमतरी. करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि उमेश कुमार पटेल ने आठ नवंबर को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अप्रैल 2022 से 22 जुलाई 2023 तक भिलाई के ज्ञान प्रकाश साहू और देव कृष्णा साहू द्वारा रोबोट ट्रेडर्स एफएक्स लिमिटेड नामक कंपनी में छल पूर्वक 8 लाख 67 हजार 680 रुपये की धोखाधड़ी की। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है। इसकी कुल कीमत एक करोड़ 17 लाख 5  हजार 365 से ज्यादा बताया गया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने 10 नवंबर रविवार को देवकृष्ण साहू निवासी भिलाई जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, धोखाधड़ी के मामले में एक अन्य आरोपी प्रकाश साहू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 64

कामना पूर्ति की अजीबोगरीब परंपरा, छत्तीसगढ़-धमतरी में नि:संतान महिलाओं के पेट में पैर रखता है पुजारी

धमतरी. दण्डकारण्य का प्रवेशद्धार कहे जाने वाले धमतरी इलाके में देवी शक्तियों का हमेशा से ही वास रहा है। लेकिन गंगरेल की तराई में मौजूद अंरगारमोती माता की महिमा निराली है। नवरुपों में पूजे जाने जाने वाली माता का यह रुप यथा नाम तथा गुणों वाली है, जो सदियों से इलाके की रक्षा करते आ रही है। शक्ति और भक्ति के इस सगंम में कई चमत्कार भी होते रहते हैं। माता के इन्ही चमत्कारों की वजह से आज भी गंगरेल स्थित अंगारमोती मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी दीवाली के बाद आज पहली शुक्रवार को मेला लगा था। मान्यता है कि आज के दिन निसंतान महिला यहां पुजारी के पैरो से रौंदी जाए, तो उसे संतान की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि आज मेले में सैकड़ों नि:संतान महिलाएं संतान सुख की कामना लेकर मां के दरबार पहुंची थीं। माँ के आशीर्वाद के लिये महिलाओं को प्रथा का पालन भी करना होता है, जो यहां सदियों से प्रचलित है।इसके लिये नि:संतान महिलाएं अंगारमोती माता मंदिर अलसुबह पहुंचकर। अपने बाल खुलकर निराहार रूप में रहती है और हाथ में एक नारियल लेकर ये महिलाएं इंतजार करती है। माता के पूजा पाठ के बाद मुख्य पुजारी देवी रूप धारण करते है। बैगा पर मां अंगारमोती स्वयं सवार होती है। जैसे ही बैगा मंदिर की तरफ बढ़ते हैं। तभी सभी महिलाएं रास्ते में औंधे लेट जाती हैं। बैगा इन महिलाओं के ऊपर से चलते हुए मंदिर तक जाता है। मान्यता हैं कि जिन महिलाओं के ऊपर बैगा का पैर पड़ता है। उसकी गोद जरूर हरी होती है। ये तमाम महिलाएं बैगा के पैर के नीचे आने के लिये ऐसा करती हैं ओर ये परम्परा से हजारों महिलाओं की सुनी गोद मां ने भर दी है। पिछली बार करीब 300 महिलाओं ने आशीर्वाद मांगने लेटी थी और इस बार संख्या करीब 500 से ऊपर रहा। हाथ में फुल और नारियल का फल लेकर घंटों इंतजार करती हैं। फिर मेला विहरण के समय जमीन में लेट गई। इसी पुरानी मान्यता के अनुसार निसंतान महिलाओं को मां अंगारमोती का आशीर्वाद मिल गया। आने वाला वक्त में इन्हीं महिलाओं के आंगन में भी किलकारियां जरूर गूंजेगी। यही वजह है गंगरेल में दूरदराज के लोगों का आज तांता लगा रहा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

1 की मौत और दूसरा गंभीर, छत्तीसगढ़-धमतरी में बदमाश ने 2 युवकों को मारा चाकू

धमतरी। जिले में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला बस्तर रोड में तीर बीड़ी कारखाना से सामने आया है, जहां चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग समेत 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। वहीं नाबालिग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम युवराज नाग (उम्र 18 साल) पिता जितेंद्र नाग है। दोनों सुभाष नगर वार्ड के रहने वाले हैं। घटना के बाद मामले में कोतवाली पुलिस ने चाकू मारने वाले युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, छत्तीसगढ़-धमतरी में युवक की हत्या

धमतरी. धमतरी में अर्जुनी और साइबर पुलिस ने मामूली विवाद के चलते हत्या करने वाले दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि महेन्द्रपुरी गोस्वामी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका लड़का अमितपुरी गोस्वामी ग्राम मुजगहन निवासी 31 अक्टूबर को घर से अकेले निकला था। वहीं एक नवंबर को गांव के ही नयातालाब पानी में उसकी लाश मिली थी। जिसके सिर में चोट के निशान थे जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही में जुट गई थी। वहीं पीएम रिपोर्ट में डॉ ने मौत का कारण सिर की हड्डी फेक्चर होने के बताया। जिस पर पुलिस ने मुखबिर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ग्राम मुजगहन के दीपांशु उर्फ दीप साहू और विकास कुमार साहू दोनों निवासी ग्राम मुजगहन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। दोनों आरोपियों ने महेन्द्रपुरी गोस्वामी की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महेन्द्रपुरी गोस्वामी के घूरने की बात को लेकर दीपांशु उर्फ दीप साहू और विकास कुमार साहू से वादविवाद हो गया था जिसपर दोनों आरोपियों ने मृतक के सिर पर पत्थर से हमला कर मार दिया और तालाब में फेंक कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 107

शरीर पर मिले चोट के निशान, छत्तीसगढ़-धमतरी के तालाब में तैरती मिली युवक की लाश

धमतरी। मुजगहन बाईपास तालाब में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. युवक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, दिवाली के दूसरे दिन सुबह मुजगहन बाईपास तालाब में युवक की तैरती हुई लाश मिली. युवकी की लाश देख लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. वहीं लाश मिलने की खबर से आस-पास के क्षेत्र से लोगों भीड़ इकट्ठी हो गई. इधर सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमित गोस्वामी मुजगहन निवासी के रूप में हुई है. मामले में एएसपी मणिशंकर चंन्द्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. इस बात को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54

गांव में छाया मातम, छत्तीसगढ़-धमतरी के तालाब में नहाते समय डूबने से तीन बच्चियों की मौत

धमतरी. धमतरी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां तालाब में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है। इसमें दो बच्ची सगी बहन हैं और एक पड़ोस के रहने वाली बच्ची की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नगरी शासकीय अस्पताल भेजा दिया है। बताया जा रहा है कि ग्राम बेलरगांव निवासी काजल यादव, यामिनी यादव और सेविका कोर्राम नहाने के लिए तालाब गई हुईं थी। इसी दौरान नहाते-नहाते एक बच्ची डूबने लगी, जिसको देख बचाने दोनों बच्ची गईं थी। जहां दोनों की भी मौत हो गई। इस हादसे में डूबने से तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि मृत बच्चियों में एक 13 साल, 14 साल और 17 साल की बच्ची है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 93

असामाजिक तत्वों ने खंडित कीं मूर्तियां, छत्तीसगढ़-धमतरी के मंदिर में तोड़फोड़

धमतरी. धमतरी में एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है। असामाजिक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ की है। मूर्ति को खंडित कर दिया। वहीं गर्भगृह को गंदा भी किया है। इससे समाज के लोगों में आक्रोश है। पूरा मामला धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम छिपली का है। यहां गांव वालों ने हनुमान जी का मंदिर बनवाया था। जहां रोज गांव वालों द्वारा आरती पूजन किया जाता था। आज जब ग्रामीण पूजा करने मंदिर प्रांगण में पहुंचे तो देखा मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और गंदगी फैलाई है। मंदिर से सौ मीटर दूरी पर मंदिर के अवशेष मिले। जिसके बाद हिन्दू समाज काफी आक्रोशित हो गया। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता धमतरी एसपी कार्यालय पहुंचे, नवयुवकों ने जय श्री राम का नारा लगते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। वहीं चेतावनी दी है कि 7 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं की जाती तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। बहरहाल पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54

डीस्ट्रीब्युटर बनाने के बहाने ठगे थे 36 लाख, छत्तीसगढ़-धमतरी में धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी. कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि निशीत पेटल निवासी बस्तर रोड धमतरी  ने 8 जनवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 अप्रैल 2023 को सिल्वेलाईन पावर स्टेशन प्राइवेट लिमिटेड ई-व्हीकल निर्माता कंपनी जिला सोनीपत हरियाणा के डायरेक्टर सत्यानंद पाणीग्रही, सह डायरेक्टर रजनीकांत लंका और मैनेजर शुभम शर्मा के द्वारा धमतरी में ई-व्हीकल का डीस्ट्रीब्युटरशीप देने का प्रलोभन देकर 36 लाख 1 हजार रुपये का धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी जिला जेल छपरा बिहार में बंद होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस द्वारा सत्यानंद पानीग्रही निवासी ईस्ट मुंबई और शुभम शर्मा निवासी झारखण्ड को 28 अक्तूबर को जिला न्यायालय में प्रोड्क्शन वारंट के जरिये पेश किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं, धोखाधड़ी के मामले में एक अन्य आरोपी रजनीकांत लंका फरार है, जिसकी पता तलाशी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के ऊपर कई राज्यों में धोखाधड़ी के अपराधो में संलिप्तता होने के कारण हरियाना, सोनीपत, छपरा बिहार, श्रवस्ती, गोंडा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्यों के न्यायालय से प्रोडक्सन वारंट जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

एक की मौत और दो घायल, छत्तीसगढ़-धमतरी में कार अनियंत्रित होकर हाईवा से टकराई

धमतरी. धमतरी जिले में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ठेल में टक्कर मार हुए साइड में खड़े हाईवा से टकरा गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए तीनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में एक शख्स को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो लोगों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, नगरी की ओर से कार में सवार होकर तीन लोग धमतरी की ओर आ रहे थे, तभी कुकरेल के पास कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ठेले को टक्कर मारते हुए साइड में खड़े हाईवा से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने कुशल यादव निवासी सदर दक्षिण वार्ड को मृत घोषित कर दिया। जबकी तेजू धीवर ग्राम भेड़सर भखारा और भूपेश साहू गुरुर थाना क्षेत्र का निवासी घायल है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि कुशल यादव और घायल व्यक्ति केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ढाबे में काम करते थे और अपने मालिक की कार में सवार होकर धमतरी की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। इस संबंध में केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि धमतरी की ओर से टीयूवी वाहन कुकरेल की ओर जा रही थी और नगरी की ओर से फ्लाई ऐश की गाड़ी आ रही थी। टीयूवी अनियंत्रित होकर फ्लाई ऐश की गाड़ी से जा टकराई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

हेडमास्टर का गुड़ाखू घिसते वीडियो बनाने पर सस्पेंड, छत्तीसगढ़-धमतरी में न्याय की गुहार लगा रहे शिक्षक

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत चरितार्थ हो रही है। जहां प्रधान पाठक के द्वारा स्कूल में गुड़ाखु करने की शिकायत करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। शिक्षा विभाग ने इसकी शिकायत करने वाले एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। वहीं अब शिक्षक इंसाफ को लेकर दर-दर भटक रहा है। डुबान क्षेत्र के माध्यमिक शाला बरबांधा में पदस्थ शिक्षक हनुमंत लाल सिन्हा ने बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक स्कूल में बच्चों के सामने गुड़ाखू करते हैं। जिसका गलत असर बच्चों पर पड़ सकता है। जिसको लेकर उन्होंने दोनों प्रधान पाठक का वीडियो बनाकर बीईओ के पास वीडियो भेजा था। वहीं शिकायत के बाद उनके ऊपर गलत आरोप लगाकर उसे ही सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित शिक्षक का कहना है कि मेरे द्वारा की गई शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।उल्टा उनके ऊपर ही कार्रवाई कर दिया गया है। ऐसे में अब शिक्षक निलंबन समाप्त करने शिक्षा विभाग और कलेक्टर कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। बहरहाल, इस मामले में जिला कलेक्टर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90

15 पुलिस जवान घायल और तीन गंभीर, छत्तीसगढ़-धमतरी में पुलिस बस ने ट्रक को मारी टक्कर

धमतरी. धमतरी जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्राम संबलपुर के पास पुलिस जवानों से भरी एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 15 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, सुकमा जिला पुलिस बल के जवान रिफ्रेशर कोर्स में पुलिस कैंप मनाने गए थे। वहीं, 15 दिनों की ट्रेनिंग के बाद आज सभी बस में सवार होकर  सुकमा लौट रहे थे, तभी ग्राम संबलपुर के पास बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में महिला-पुरुष सहित कुल 20 जवान बस में सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

राजकीय सम्मान से गृहग्राम में अंतिम संस्कार, छत्तीसगढ़-धमतरी का जवान बालाघाट में नक्सली हमले में शहीद

धमतरी/बालाघाट. मध्यप्रदेश के बालाघाट में नक्सल मोर्चे पर तैनात धमतरी जिले के एक जवान का बलिदान हो गया। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुँचने पर अंतिम दर्शन करने हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। वहीं पूरे राजकीय सम्मान के साथ जवान को उनके गृहग्राम जवरगांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी की आंखे नम थीं। जवरगांव निवासी टकेश्वर निषाद की सीआरपीएफ में भर्ती 2020 में हुई थी जो वर्तमान में बालाघाट में पदस्थ थे। वहीं 13 अक्टूबर रविवार को नक्सल मोर्चे पर सर्चिंग में बोलेरो वाहन से निकले थे, जिसमे 5 जवान सवार थे तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चार अन्य जवान गंभीर भी रूप से घायल हो गए। जबकि हादसे में टकेश्वर निषाद की मौत हो गई।  रविवार की देर शाम जवान का पार्थिव शरीर धमतरी पहुँचा। शव को जिला अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया था। आज सोमवार को गांव के युवाओं ने जिला अस्पताल से बाइक रैली निकाल कर पार्थिव देह को गांव लेकर गए। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जवान को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद पार्थिव शरीर को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया और शमशान घाट में गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। बता दें कि इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रसाशन का कोई भी अधिकारी शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने नहीं पंहुच। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

नहर पुल में शव मिलने के आरोपी को भेजा जेल, छत्तीसगढ़-धमतरी में बाइक-मोबाइल पाने की किशोर हत्या

धमतरी. धमतरी जिले के बिरेझर-सिर्री रोड नहर पुल में मिले एक युवक की लाश के मामले में पुलिस चौकी बिरेझर और साइबर सेल ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है नौ अक्तूबर को सिर्री रोड नहर पुल में एक युवक का लाश मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। हाथ-पैर बंधे हुए थे और शव की पहचान पहचान ग्राम कंडेल निवासी किशोर साहू के रूप में हुई थी। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश कर रही थी। वहीं पुलिस ने मृतक के दोस्तों से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर पता चला कि मृतक किशोर आखरी बार ग्राम गागरा निवासी मुकेश साहू के साथ देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ  की। एसडीओपी कुरुद रागिनी मिश्रा ने बताया कि  पूछताछ में किशोर की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस का कहना है कि मृतक, आरोपी और उसके दोस्त साथ में बैठकर शराब पी थी। जिसके बाद उसके बाकी दोस्त शराब लेने फिर चले गए। वहीं आरोपी और मृतक वहीं रुके हुए थे। मृतक किशोर को ज्यादा नशा हो गया था। जिस पर किशोर को उसी की बाइक पर आरोपी बैठा कर ले गया और किशोर के नए मोबाइल और बाइक को अपना बनाने के लिए आरोपी ने उसके हाथ पैर को बांध कर पानी में डूबा दिया। जिसके बाद लाश को नहर में बहा दिया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

सामूहिक आत्मदाह करने की दी चेतावनी, छत्तीसगढ़-धमतरी में मानदेय नहीं मिलने पर भड़के सफाई कर्मचारी संघ

धमतरी. छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में साफ-सफाई व्यवस्था के लिए अंशकालीन सफाई कर्मचारियों की नियुक्त की है। सफाई कर्मियों से सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटा काम लिया जाता है, लेकिन धमतरी जिले में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मियों को सिर्फ दो घंटे का ही मानदेय दिया गया है। जिसको लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ में काफी नाराजगी है। वहीं, जल्द मानदेय नहीं देने पर सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी शिक्षा विभाग को दी है। स्कूल सफाई कर्मचारियों ने कुरुद बीईओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, धमतरी जिले के शासकीय स्कूलों में करीब 14 सौ सफाई कर्मी कार्यरत है। सफाई कर्मियों ने बताया कि उन्हे वर्ष 2013-14 का मानदेय नहीं मिला है, जिसकी कुल राशि करीब 2.50 करोड़ रुपये है। बताया कि शिक्षा विभाग से कई बार शिकायत के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में मानदेय के लिए उन्हें दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ रहा है। साथ ही उनका आरोप है कि शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रबंधकों पर दबाव डाल कर प्रमाण पत्र मंगाया जा रहा है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा अतरिक्त काम नहीं किया गया है। वहीं, कर्मचारियों ने 5 अक्तूबर तक मानदेय नहीं मिलने पर 21 अक्तूबर को ग्राम कंडेल से पदयात्रा निकालकर जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने आत्मदाह करने के चेतावनी दी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

बिटक्वाईन और बिग बिटबुल कंपनी के संस्थापक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-धमतरी में 18 लाख की धोखाधड़ी

धमतरी. औरा बीटक्वाईन और बिग बीटबुल कंपनी के संस्थापक को धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि भूपेश चौधरी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि औरा बिटकॉइन और बिग बीटबुल नामक कंपनी में पैसा इन्वेस्ट कर फायदा देने का प्रलोभन देकर निर्मल सार्वा और मेहताब आलम द्वारा 18 लाख 27 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुड़ गई थी। इस दौरान आरोपी मेहताब आलम को पड़कर पूछताछ किया गया। जिस पर राजू गुप्ता को औरा बीटक्वाईन और बिग बीटबुल कम्पनी के संस्थापक सहित मुख्य आरोपी होना बताया। जिसके तहत पुलिस ने कोलकाता से राजू गुप्ता को पड़कर पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपी द्वारा विभिन्न लोगों से अपनी कंपनी में पैसा इंवेस्ट करवा धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि इससे पूर्व कुछ दिनों पहले एक अन्य आरोपी निर्मल सार्वा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67