MY SECRET NEWS

बुजुर्ग की मौत और दूसरा गंभीर, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में खंभे से टकराई अनियंत्रित बाइक

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के अर्जूनी गांव में बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे खंभे से टकरा गई, घटना में बाइक सवार शावन दास मौत हो गई। वहीं पुनिराम को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार पुनिरम और शावन दास रिश्ते में मामा भांजा होते है। रविवार की सुबह करीबन 8 बजे दोनो एक बाइक में बैठकर खेतो को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी आ रहे थे। बाइक को पुनीराम चला रहा था इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खेत के किनारे लगे खंभे से जा टकराई, हादसे में दोनो बाइक से गिर गए, जिसमे शावन दास की सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हुई है। वहीं पुनीरम को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल अकलतरा से बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। अकलतरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

‘मैं 17 बरस का तू 16 बरस की’ गाना गाता रहा मरीज, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में बुजुर्ग के हर्निया का ऑपरेशन

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के निजी नर्सिंग होम एनकेएच में हर्निया के ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति के गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग का नाम गंगाराम यादव (75) है। जहां एक तरफ डॉक्टर उसका ऑपरेशन कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ गंगाराम ऑपरेशन के दौरान मैं 17 बरस का तू 16 बरस की गाना गाते रहे जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वहीं ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों ने बुजुर्ग व्यक्ति के हौसले को सलाम किया है। दरअसल सक्ति जिले के हसौद के रहने वाला गंगाराम यादव को हर्निया की समस्या थी। जिसके इलाज के लिए चांपा के निजी नर्सिंग होम एनकेएच में आया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन थियेटर में जब गंगाराम का ऑपरेशन चल रहा था तभी वह अपने प्यार को याद करते हुए गाना गाने लगा। डॉक्टरों का कहना है कि कई ऐसे मरीज आते हैं जो कि ऑपरेशन के नाम से डर जाते हैं। मगर गंगाराम यादव ने तो गाना गाते हुए ऑपरेशन कराया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

जबरन बनाए शारीरिक संबंध, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में नौकरी लगवाने के बहाने युवती को बुलाया घर

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी सूर्यकांत कश्यप को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने 15 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई के साथ नौकरी की तलाश कर रही थी। इस बीच सूर्यकांत कश्यप से मुलाकात होने पर अच्छी कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही और अपने घर बुलाया था। इस बीच जबरदस्ती करते हुए कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड किया। सूर्यकांत कश्यप ने जो वीडियो बनाया था, उसे अपने साथी को बताकर डरा धमकाकर ब्लेकमेल करने लगा। इस दौरान वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए दबाव बनाकर फिर से दुष्कर्म किया। सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि सूर्यकांत कश्यप अपने गांव तागा में होने पर घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

स्टेशन की मुलाकात में शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में युवती से की महीने दुष्कर्म

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी है कि युवक दो वर्षों से पीड़िता के साथ संबंध बना रहा था। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पीड़ित युवती ने सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2022 में रेलवे स्टेशन चांपा में रमाकांत पाटले से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से फोन के माध्यम से बात करने लगे। इस दौरान रमाकांत ने बताया कि वह मार्केटिंग कंपनी महादेव ऐप में काम करता है। उसमें काम दिलाने की बात कही एक साथ काम करेंगे। इस बीच रमाकांत पाटले ने शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती करते हुए कई बार संबंध बनाए। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा और जहां भी बुलाने पर आने की धमकी देने लगा। सिटी कोतवाली में धारा 736 (2) N,506,450 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी रमाकांत पाटले को बिरगहनी उसके गांव से पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

मुख्य आरोपी गिरफ्तार और तीन पहले ही पकड़े, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में जमीन रजिस्ट्री में लाखों की धोखाधड़ी

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले में जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी कर लाखों रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे आरोपी राम विलास कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मामले के तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अनिलदास महंत को आरोपी सुरेश महंत एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा मुनुन्द रोड कॉलोनी में जमीन व मकान लेने को लेकर 2022 में बात हुई थी। जमीन को देखने गए तो आरोपियों द्वारा शुभकामना सिटी कॉलोनी के भीतर जमीन दिखाई और बोले कि वन बीएचके मकान बनाकर रजिस्ट्री कराकर देने की बात कही। जिसका कुल 900000 रुपये में सौदा तय हो चुका था। दिनांक 30 जून 2022 को रजिस्ट्री करवाई। अनिल दास महंत मकान को लोन पर खरीदना चाहता था तो आरोपी अनंदराम उर्फ नंदलाल, सुरेश, जगदीश कश्यप के द्वारा आईसीआईसीआई बैंक की बिलासपुर स्थित शाखा से संपर्क करवाया और 274000 रुपये की रकम खाते में जमा थी। जमीन के कागजात को लेकर बैंक गए, जहां पर 610000 रुपये का अनिल दास के नाम से स्वीकृत लोन की राशि के चेक को मिली भगत कर आरोपी नंदलाल उर्फ आनंदराम के खाता में लगवा दिया। इसके बाद आरोपियों ने रकम निकाल ली। कुछ दिन बाद पटवारी जमीन को देखने गया तो पता चला कि उक्त जमीन शुभकामना सिटी में न होकर पीछे तरफ खेत की भूमि है और अनिल दास को जमीन कॉलोनी के अंदर दिखाई थी। साथ ही अन्य जगह की जमीन को रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी की है। थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी नंदलाल, सुरेश महंत एवं जगदीश कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं प्रकरण में फरार आरोपी रामविलास कश्यप निवासी मुनूंद जो घटना के बाद फरार हो गया था, उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 353

70 लाख का फर्जी चेक थमाने पर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में 7 गांव के किसानों से खरीदी थी धान

जांजगीर चांपा. जिले मे किसानों के धान खरीदी कर लाखों रुपए के फर्जी चेक देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी आशीष अग्रवाल ने 7 गांव के 22 किसानों से ग्रीष्मकाल का धान खरीदकर 70 लाख रुपए का फर्जी चेक देकर धोखा दिया था और राशि नहीं दे रहा था. पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले मे कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने प्रदेश के किसानों की ग्रीष्म कालीन फसल को भी एमएसपी दर पर खरीदने की मांग की है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

शिकायत के बाद गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में गली में अकेली नाबालिग से युवक ने की छेड़छाड़

जांजगीर चांपा. अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक बसंत लहरें को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पीड़िता नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ अकलतरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि, 22 अक्तूबर की शाम सात बजे के आसपास बसंत लहरें अपने घर के पास गली में अकेला खड़ा हुआ था। इस बीच वहां से गुजर रही थी, तभी रास्ता सुना था। इस दौरान रास्ता रोककर और जबरजस्ती करते हुए बसंत छेड़छाड़ करने लगा। चिल्लाने पर वहां से भाग निकला। आरोपी बसंत लहरें के खिलाफ धारा 126(2),74 BNS 12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि बसंत लहरें अपने गांव में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की है, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28