ढाई लाख के पटाखों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में अवैध पटाखा भंडारण

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले में अवैध रूप से पटाखा भंडारण पर पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पामगढ़ थाना पुलिस ने दो आरोपियों के पास से ढाई लाख रुपये से अधिक का पटाखा जब्त किया गया। दोनों आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी विवेक शुक्ला के निर्देश में जिले में अवैध रूप से पटाखा भंडारण और बिक्री पर रोक लगने के निर्देश दिए हैं। इसमें पामगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम धनेली में आकाश मिश्रा के कब्जे से कार्टून, बोरी में भरे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए, जिसकी कीमत 2 लाख 11 हजार रुपये बताई जा रही है। ग्राम धाराशिव में बनवारी राठौर के कब्जे से प्लास्टिक बोरी में रखे विभिन्न प्रकार के फटाखे कीमत 47 हजार रुपये को बरामद किया गया है। दोनों आरोपी आकाश मिश्रा और  बनवारी राठौर के खिलाफ धारा 9 (ख), विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। recent visitors 56

दो साल की मासूम से दुष्कर्म पर आक्रोश, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में कैंडल मार्च निकालकर फांसी की मांग

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया था। जिससे फांसी की सजा देने की मांग करते हुए शहर के नेता जी चौक से कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकाली गई। विधायक व्यास कश्यप भी इस कैंडल मार्च में शामिल हुए। सोमवार की शाम 6.30 बजे नेता जी चौक और कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। गौरतलब है कि सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेक दिया था। परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। जोकि सौतेला पिता ही मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। शहर के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश था। जिससे लेकर विधायक व्यास कश्यप और बड़ी संख्या में शहर के लोगो ने कैंडल मार्च निकाली और वी फॉर जस्टिस के नारे के साथ पैदल चलकर कचहरी चौक में आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग रखी है। recent visitors 67

दूसरा अभी भी लापता, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा की हसदेव नदी में बहे युवक की 25 घंटे बाद मिली लाश

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी में बर्थडे पार्टी मानने गए 12 दोस्तों के साथ हसदेव नदी के बहाव में डूबने से एक युवक लिखेश पटेल 22 वर्ष का शव 25 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम को मिली है। वहीं दूसरे युवक सुखेंद्र बरेठ की तलाश जारी है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है। गौरतलब है कि रविवार की दोपहर दो बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तों के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तों के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे। सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था। जिसके लिए रविवार को बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22 वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था। जिसके बाद दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए। पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही लगातार ने पानी में डूब युवकों की तलाश की जा रही थी। जिसमें एक युवक का शव मिला है। बलौदा सीएचसी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है। recent visitors 124

पिकनिक स्पॉट में मना रहे थे बर्थडे पार्टी, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा की हसदेव नदी में बहे दो युवक

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी के पिकनिक स्पॉट में बर्थडे पार्टी मानने गए दो युवक हसदेव नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में लापता हुए है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर 2 बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तो के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तो के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे। सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था जिसके लिए आज बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था जिसके बाद दोनों ही नदी के  तेज बहाव में बह गए। इसकी जानकारी अन्य साथियों को होने पर सूचना गांव के लोगो और पुलिस को दी गई। पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर सैनिकों के गोताखोर की टीम बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। खोज बीन की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका है रात होने के कारण तलाश बंद कर दी गई है। सोमवार की सुबह से तलाश शुरू की जाएगी। recent visitors 135

खून से लथपथ मिली मासूम, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंका

जांजगीर चांपा. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित बच्ची खून से लथपथ घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली है। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार, शनिवार शाम करीब 6.40 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसे कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची का उपचार जारी है। सिटी कोतवाली थाने में परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी राजेंद्र जायसवाल और थाना प्रभारी प्रवीण द्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। recent visitors 68

शराब के नशे में डंडे से किया हमला, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में पति ने घरेलू विवाद में की पत्नी की हत्या

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पनोरापारा खमहरिया रोड किनारे पति पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद होने के बाद गुस्से में आकर डंडे से मारपीट की जिससे सिर व चेहरा को मारने से चोट आने से मौत हुई है। आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है, घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। बलौदा थाना अशोक वैष्णव ने बताया की 10 अक्टूबर को शाम 4 बजे पति विदेशी राम और पत्नी तिजमत बाई दोनो रोजी मजदूरी का काम करते है। रोजी मजदूरी से मिले पैसे को लेकर दोनो गांव के बाजार करने गए हुए थे। रात को दोनो घर नही पहुंचे। 11 अक्टूबर को सुबह बेटा राजू धनवार को पता चलने पर घर ले जाने के लिए पहुंचे थे देखा की उसके माता के चेहरे पर सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी थी और जमीन पर लेटी हुई थी आवाज लगने पर भी कोई जवाब नहीं दे रही थी। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या होने की जानकारी दी गई। इस दौरान आरोपी विदेशी राम 55 वर्ष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि,दोनो ने एक साथ शराब पी जिसके बाद घरेलू बात को लेकर विवाद होने के बाद धक्का देकर डंडे से पिटाई की है। जिसपर आरोपी विदेशी राम के खिलाफ धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 80

शोरूम से निकलते ही हादसा, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में कार सवार ने चार बाइकों को मारी टक्कर

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के चांपा रोड स्थित सत्या कार शोरूम से नई कार लेकर बाहर निकलते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इस दौरान सामने खड़ी चार बाइकों में टक्कर मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी अनुसार, सत्या कार शोरूम से लाल सिंह नयन ने ब्रेजा कार ली थी। पूजा कराने के बाद निकाल रहे थे। बताया जा रहा है लाल सिंह को गाड़ी चलानी नहीं आती है। वह अभी कार चलाना सीख रहे हैं। इस कारण से उन्होंने कार निकालते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर को दबा दिया, जिससे कार ने सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सभी बाइक सड़क किनारे से दूसरे सड़क में करीबन 30 मीटर दूर जा गिरीं। वहीं, कार खुले मैदान में जा रूकी। बड़ा हादसा टल गया। कोई भी बाइक के पास खड़ा नहीं था। जितनी बाइक को टक्कर लगी थी, उन बाइक के मालिकों को मुआवजा भी दिया गया है। वहीं, पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। recent visitors 114