पत्नी ने कर दी हत्या, छत्तीसगढ़-जशपुर में पति ने शराब लाने बेच दिया चावल

जशपुर. जशपुर जिले के सोनक्यारी क्षेत्र के ग्राम चिरोटोली शैला में घरेलू विवाद के कारण हुई एक हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घर में रखे चावल को बेचने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने अपने शराबी पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला जंगल में छिप गई थी, लेकिन जशपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सन्ना थाना प्रभारी बृजेश यादव ने बताया मृतक वकील राम आदतन शराबी था और उसकी पत्नी बिरसी बाई के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना 10 नवंबर की शाम करीब 7 बजे की है, जब दिन में सरकारी चावल को शराब पीने के लिए पत्नी को बिना बताए बेच दिया। रात को पत्नी ने  इसको लेकर विवाद शुरू किया। इस दौरान बिरसी बाई ने अपने पति के गले में गमछा कसकर उसकी हत्या कर दी और घसीटते हुए कमरे से बाहर निकाल रही थी। इस वारदात के चश्मदीद मृतक वकील राम के बड़े भाई मद्रास राम ने अगले दिन चौकी सोनक्यारी में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें घटना का विवरण देते हुए बताया कि अपने भाई को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वकील राम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तुरंत तीन टीमों का गठन किया और आरोपी महिला की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने जंगलों और संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला को जंगल से गिरफ्तार किया, जहां वह छिपी हुई थी और भूख लगने पर बाहर निकली थी। पूछताछ में बिरसी बाई ने अपने अपराध को स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है। आरोपी महिला बिरसी बाई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना सन्ना के थाना प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, चौकी सोनक्यारी प्रभारी बालकृष्ण भगत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समाज में शराब पीने के कारण बढ़ते घरेलू विवादों के कारण होने वाली इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। recent visitors 89

सीएम साय और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे पदयात्रा, छत्तीसगढ़-जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर कल

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में 13 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर एक खास पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में हो रहा है, जिसमें आदिवासी समुदाय के योगदान और उनकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित किया जाएगा। इस पदयात्रा में 10,000 से अधिक मेरा युवा (MY) भारत के युवा स्वयंसेवक शामिल होंगे, जो आदिवासी संस्कृति, धरोहर और परंपराओं को बढ़ावा देंगे। पदयात्रा कोमोडो गांव से शुरू होकर रंजीत स्टेडियम तक 7 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में आदिवासी कला, संगीत, और पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन होगा, जिसमें आदिवासी समुदाय की समृद्ध संस्कृति की झलक मिलेगी। इस पदयात्रा के दौरान कई सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें आदिवासी नायकों की झांकियाँ, रंगोली, पारंपरिक पेंटिंग्स और लाइव कार्यशालाएं शामिल होंगी। इसके अलावा, आदिवासी भोजन का स्वाद चखने का अवसर भी मिलेगा, जो सेहत के लिए लाभकारी है। यह आयोजन आदिवासी धरोहर और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास है, और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को इस आयोजन में शामिल होने और आदिवासी संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया है। recent visitors 50

एक आरोपी गिरफ्तार और दूसरा फरार, छत्तीसगढ़-जशपुर में लूट और हत्या की गुत्थी सुलझी

जशपुर. जशपुर जिले के बटईकेला गांव में हुई लूट और हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। अब पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महज 16 घंटों के भीतर घटना को सुलझा लिया और दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रवि उरांव अभी भी फरार है। यह घटना पांच नवंबर को हुई जब संचू कुमार गुप्ता अपने कियोस्क बैंक में लेन-देन कर रहे थे। उसी दौरान रवि उरांव उर्फ रवि कुजूर और रातु राम, बिना नंबर की एक बजाज बाइक पर वहां पहुंचे। किराना दुकान से चॉकलेट और पानी खरीदने का बहाना बनाकर दोनों कियोस्क बैंक में घुस गए। अचानक, रवि ने देशी कट्टा निकालकर संचू को पैसे देने की धमकी दी। संचू के विरोध करने पर उसने कट्टे के बट से संचू के सिर पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। इस बीच संचू की दादी उर्मिला बाई बीच-बचाव करने आईं, तो रवि ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी जंगल की ओर भाग गए। अंजू यादव नामक महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, परंतु वे अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे। एसपी शशिमोहन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पुलिस की कार्यवाही में तकनीकी सहायता और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रातु राम को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि रवि उरांव के साथ मिलकर जेल में ही लूट की योजना बनाई थी। दीपावली के पहले उन्होंने इलाके की रेकी भी की थी। मुख्य आरोपी रवि उरांव अभी फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों के लिए आईजी सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने नगद इनाम की घोषणा की है। recent visitors 58

10 बुलेट और एक स्कूटी सहित दो गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जशपुर पुलिस ने ठगी के बड़े रैकेट को पकड़ा

जशपुर. जशपुर जिले में ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से वाहनों का फाइनेंस कर उन्हें बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कोतबा पुलिस ने रैकेट के मुख्य आरोपी शाहरूख खान (26) और उसके साथी वसीम अकरम (40) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 बुलेट बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। इन वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए फाइनेंस कराकर अन्य लोगों को बेच दिया गया था। दरअसल, इस ठगी के अनोखे मामले की शुरुआत तब हुई जब कोतबा निवासी आशीष शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसे एक आर.सी. बुक मिली, जिसमें उसकी जानकारी के बिना एक वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर CGV29 AG 1344) को हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस कंपनी के माध्यम से फाइनेंस कर खरीदा गया था, जबकि आशीष और उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने इस वर्ष कोई वाहन नहीं खरीदा था और न ही उन्होंने फाइनेंस के लिए अपने दस्तावेज जमा किए थे। मामले की गहन जांच के दौरान खुलासा हुआ कि उनके दस्तावेज की फोटोकॉपी स्कूटी के डिक्की से चुराई गई थी, जिसे आरोपियों ने फर्जीवाड़ा करने के लिए इस्तेमाल किया। जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने इस ठगी के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। सायबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाने में सफलता मिली, जिसके बाद कोतबा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने टीम के साथ अम्बिकापुर से मुख्य आरोपी शाहरूख खान को गिरफ्तार किया और कोतबा चौकी लाया। पूछताछ में शाहरूख ने बताया कि वह फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहनों को अन्य व्यक्तियों को बेच देता था और अपने सहयोगी वसीम अकरम के साथ ठगी की योजना बनाता था। शाहरूख खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने  उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अम्बिकापुर और सूरजपुर से अलग-अलग लोगों से 10 बुलेट और 1 स्कूटी बरामद की। इसके बाद वसीम अकरम को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने भी अपराध में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और अब अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि दस्तावेजों का धोखाधड़ी से इस्तेमाल कर वाहनों का फाइनेंस कराकर उन्हें बेचने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। आरोपियों के कब्जे से 10 बुलेट और एक स्कूटी बरामद की गई है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। recent visitors 98

गुस्साए दोस्त ने पेट्रोल डालकर जलाया, छत्तीसगढ़-जशपुर में दोस्तों ने नशे में दुकान के सामने किया पेशाब

जशपुर. जशपुर जिले के डुडुगजोर गांव में एक नाबालिग द्वारा नशे की हालत में एक मूकबधिर युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की गंभीर घटना सामने आई है। झुलसे युवक को गंभीर अवस्था में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस कप्तान जशपुर शशिमोहन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि 17 अक्टूबर प्रेमसाय राठिया अपने नाबालिग दोस्त के साथ कथित रूप से शराब पिया और नाटक देखने के बाद अपने रिश्तेदार के घर रुका था। दूसरे दिन सुबह  को शराब के नशे में उसने नाबालिग दोस्त के दुकान के सामने पेशाब कर दिया और वहीं सो गया। इस पर नाबालिग आरोपी ने गुस्से में आकर दुकान से पेट्रोल निकाला और अपने दोस्त के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।जिसे पत्थलगांव से ईलाज के लिए रायपुर मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया।जहां आज 23 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।पीड़ित के भाई प्रकाश राठिया की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ विधि अनुकूल अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। recent visitors 67

महिलाओं को मिलेगा रोजगार, छत्तीसगढ़-जशपुर में मुख्यमंत्री साय ने दी ‘बिजली सखी योजना’ की सौगात

जशपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 'बिजली सखी योजना' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आयोजित इस कार्यक्रम में बगीचा विकास खंड की 21 स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बिजली सखी के रूप में चुना गया, जिन्हें मुख्यमंत्री ने विशेष बिजली किट प्रदान किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिजली सखी योजना अभी केवल बगीचा ब्लॉक में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है। बिजली सखी गांवों में मीटर रीडिंग करके वहीं उपभोक्ता को बिजली बिल देंगी। जिससे उपभोक्ता समय पर बिल पटाकर अधिक बिल बढ़ने,फिर उसे पटाने के बोझ से बचेगा।पहले समय पर बिल नहीं पहुंचने से लोग ज्यादा बिल आ जाने की शिकायत करते थे। जिसे रोकने के लिए यह प्रयोग किया जा रहा है। यह प्रयोग सफल होता है तो इसे जशपुर जिले में लागू किया जाएगा,फिर पूरे प्रदेश में बिजली सखी योजना चलेगी।उन्होंने स्व सहायता समूह से जुड़ीं सभी बिजली सखियों को लखपति दीदी बनने की शुभकामना दी। बिजली सखी योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। जशपुर जिले के कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया गया है, जहां बिजली सखी बनने वाली महिलाओं को मीटर रीडिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक घर की मीटर रीडिंग लेने पर 12 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जिससे उन्हें नियमित आय होगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा, "बिजली सखी योजना महिलाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी और रोजगार के नए द्वार खोलेगी।" उन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन और जनपद पंचायत बगीचा के प्रयासों की सराहना की। योजना के पीछे प्रमुख विचार यह है कि मीटर रीडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं को अक्सर असमान्य बिजली बिल का सामना करना पड़ता है। अब बिजली सखी द्वारा नियमित मीटर रीडिंग से उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिल सकेगा, जिससे उन्हें बिल के भुगतान में सहूलियत होगी और बिजली विभाग की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। बगीचा एसडीएम ओंकार यादव ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य 300 महिलाओं को बिजली सखी बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। वर्तमान में 21 महिलाओं को इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत नियुक्त किया गया है। इस पहल से जशपुर जिले की महिलाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर 'लखपति दीदी' के रूप में उभरेंगी। राज्य सरकार की इस नई पहल से अन्य जिलों में भी महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का बड़ा अवसर मिलेगा, जिससे राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। recent visitors 59

5 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जशपुर में जब्त बाइक नशे में छुड़ाने पहुंचे युवक ने की थानेदार की पिटाई

जशपुर। जब्त बाइक को छुड़ाने शराब के नशे में थाने पहुंचे आरोपी ने अपनी पत्नी, बेटे और अन्य परिचितों के साथ मिलकर पुलिस निरीक्षक की पिटाई कर दी. मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं फरार दो आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, दुलदुला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू 13 अक्टूबर की रात थाने में बैठे थे, इस दौरान जब्त बाइक को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे लुकस कुजूर पिता जोहन कुजूर शराब के नशे में अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ टीआई से गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी. टीआई ने उन लोगों को समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी वे दुर्व्यवहार करते रहे. मामला बिगड़ता देख लुकस कुजूर के साथ उसकी पत्नी मुमताज कुजूर, बेटे शाहिल कुजूर के अलावा अरविंद मिंज पिता प्लासियुस मिंज, प्रवीण लकड़ा पिता इग्नासियुस लकड़ा, अनमोल टोप्पो पिता फबियानुस टोप्पो और मनीष तिर्की पिता सुनील तिर्की के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1), 221 और 224 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं मौके से फरार दो लोगों की पतासाजी की जा रही है. recent visitors 60