डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन, छत्तीसगढ़-कबीरधाम को 5.74 करोड़ के कार्य की सौगात

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा शुक्रवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने कवर्धा शहर को विकास की नई दिशा देते हुए बड़ी सौगात दी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पांच करोड़ 49 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन किया है। उन्होंने करपात्री स्कूल के सामने गार्डन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, विभिन्न वार्ड में सीसी सड़क और नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। विभिन्न वार्ड में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये, पाइप लाइन विस्तार के लिए एक करोड़ 99 लाख रुपये व 25 लाख रुपये की लागत से शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि कवर्धा नगरवासियों के लिए आज का दिन स्वर्णिम व ऐतिहासिक दिन साबित हुआ है। बड़े शहर की तर्ज पर अब कवर्धा शहर का नाम रौशन रहेगा। विगत वर्ष से विकास कार्य के लिए तरस रहे कवर्धा शहर को संवारने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कवर्धा शहर की जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्य की नींव रखकर अब उसे संवारने की जवाबदारी हमारी छत्तीसगढ़ सरकार की है। कवर्धा को स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ाना है। प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हो इसके लिए कार्य करना है। स्वच्छता के लिए शहर के लोगों की सहयोग की जरूरत है, जिससे हम सभी मिलकर प्रदेश में शहर का नाम पहला स्थान में ला सके। आने वाले समय में और भी बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिससे यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। विकास कार्य के लिए लगभग 28 करोड़ करोड़ रुपये की स्वीकृति भी जल्द प्राप्त हो जाएगी। recent visitors 72

नशीली दवा बेचने पर तीन आरोपियों को 10 साल की सजा और अर्थदंड, छत्तीसगढ़-कबीरधाम कोर्ट का फैसला

कबीरधाम. कबीरधाम जिला कोर्ट ने नशीली दवा बेचने वाले तीन आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक वर्ष सश्रम कारावास भुगताया जाएगा। ये आरोपी जब से पकड़े गए है, तब से ही जेल में है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश (NDPS Act)योगिता विनय वासनिक ने दिया है। मामला 15फरवरी 2024 का है। पिपरिया थाना पुलिस ने आरोपी सहमत अली पिता हैदर अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी अटल आवास घुघरीरोड कवर्धा, जिला कबीरधाम, अशोक पांडे पिता स्व.बाबूजी पांडे उम्र 62 वर्ष, निवासी बेलसरी, थाना तखतपुर, जिला-बिलासपुर व अर्जुन पिता होरीलाल सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बड़े बाजार तखतपुर, थाना-तखतपुर, जिला-बिलासपुर (छग) के पास करीब 100 नग नशीली दवा (इंजेक्शन) बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट में करीब  9 माह चली सुनवाई बाद आरोपियों को 10-10वर्ष के सश्रम कारावास व एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक वर्ष सश्रम कारावास भुगताया जाएगा। ये आरोपी जब से पकड़े गए है, तब से ही जेल में है। recent visitors 91

स्कूलों से तीन करोड़ वसूली का बोर्ड ने भेजा फरमान, छत्तीसगढ़-कबीरधाम का टीचर्स एसोसिएशन विरोध में उतरा

कबीरधाम. छग माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड ) को दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाले संस्था के रूप में सभी जानते हैं, लेकिन वर्तमान में यह संस्था अपने एक  फरमान को लेकर खासा चर्चा में है। दरअसल बोर्ड ने विगत एक अक्तूबर को एक पत्र जारी किया है, जिसमें निर्धारित तिथि में ऑनलाइन एंट्री नहीं कर पाने वाले संस्था से पच्चीस हजार जमा करने का निर्देश दिया है। छग टीचर्स एसोसिएशन ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस तुगलकी फरमान पर कड़ी आपत्ति करते हुए वापस लेने की मांग की है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि कक्षा नवमीं का नामांकन एवं दसवीं व बारहवीं के वार्षिक परीक्षा का आवेदन पत्र ऑनलाइन एंट्री करने के लिए 31 अगस्त तक निर्धारित किया गया था। प्रदेश के कई स्कूलों में एक-दो बच्चों का ऑनलाइन एंट्री छूट गया। इसके लिए बोर्ड ने डीईओ के माध्यम से 25 सितंबर तक उन स्कूलों की सूची मंगाया, जहां ऑनलाइन एंट्री के लिए बच्चे छूट गए हैं। सूची प्राप्त करते ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 3 से 6 अक्टूबर कुल चार दिन तक ऑनलाइन एंट्री के लिए पोर्टल खोलने का शुल्क प्रति स्कूल 25000 रुपये देने का फरमान जारी किया है। इस सूची में कबीरधाम जिले के 29 स्कूलों का नाम शामिल है। वहीं, पूरे प्रदेश में 1247 स्कूलों का नाम है। इस प्रकार अब प्रदेश के इन 1247 स्कूलों को प्रति स्कूल 25000 रुपये की दर से कुल तीन करोड़ 11 लाख 75 हजार रुपये विलंब शुल्क जमा करने के लिए कहा गया है। एक ओर प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा को निःशुल्क करने में लगा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर बोर्ड करोड़ों की वसूली करने में मशगूल है। recent visitors 58

68.50 लाख के निर्माण कार्यों की दी सौगातें, छत्तीसगढ़-कबीरधाम पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंगलवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने देर शाम तक कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्राम गदहाभाठा, बारदुली, बारदी, गोरखपुर, जिंदा, दुबहा और मिरमिट्टी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या, मांग व शिकायत सुनीं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोगों की मांग व कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 68 लाख 50 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्य की घोषणा की है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव को विकास की मुख्यधारा में लाया जाए। आपके सहयोग से हम इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। ग्रामीण विकास के लिए विष्णुदेव साय की सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राज्यवार विवरण व लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को एक सुरक्षित पक्का आवास प्रदान करना है। पीएम आवास योजना के तहत राज्य को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आवास उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभ से वंचित न रहे। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि आवास निर्माण में कोई भी बाधा न आए। ग्रामीणों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस योजना के तहत मिलने वाले अवसरों के प्रति उत्साह व्यक्त किया। recent visitors 67