नए साल पर पिकनिक मनाकर लौटते समय दो सड़क हादसे, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में तीन युवकों की मौत

कबीरधाम। बोड़ला थाना क्षेत्र में बुधवार नए साल के दिन दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार, पहला सड़क हादसा नेशनल हाईवे 30 में शाम सात बजे तहसील कार्यालय के पास हुआ। यहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दूसरा सड़क हादसा बोड़ला के जंगल क्षेत्र में हुई है, जहां एक बाइक सवार की मौत है। तीनों शव को बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखा गया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रह है कि जिन दो युवकों की मौत हुई है ये नए साल के अवसर पर पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। गौरतलब है कि कबीरधाम जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। बीते साल 2024 में सबसे ज्यादा सड़क हादसे में लोगों की मौत हुई है। 2024 में 145 से अधिक लोगों की मौत हुई, जो कबीरधाम जिले बनने के 26 साल बाद सबसे ज्यादा है। कबीरधाम जिला का गठन मध्यप्रदेश राज्य के दौर में वर्ष 1998 में की गई। वर्ष 2024 में बढ़े सड़क हादसे से पुलिस-प्रशासन भी चिंतित है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

पीएम आवास निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश, छत्तीसगढ़-कबीरधाम पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

कबीरधाम। कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा से विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज बुधवार को यहां के दौरे पर है। वे आज कवर्धा विधानसभा के विभिन्न गांव में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे ग्राम तिवारी नवागांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। इसी गांव में पीएम आवास के हितग्राहियों से भी मुलाकात की व अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत घर का निर्माण केवल एक बुनियादी आवश्यकता नहीं, बल्कि यह हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है। इसे पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने योजना के तहत बनाए जा रहें घर का निरीक्षण किया व लाभार्थियों से बातचीत कर अनुभवों के बारे में जानकारी ली। इस बात पर जोर दिया कि हर लाभार्थी को समय पर, पूरी गुणवत्ता के साथ अपना आवास मिलना चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द अपना नया घर पा सकें। गन्ना किसानों के दल को महाराष्ट्र रवाना किया    दौरे कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने गन्ना किसानों के एक दल के बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिले के गन्ना किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक से परिचित कराने महाराष्ट्र भेजा जा रहा है। अध्ययन दल में शामिल किसान वसंत दादा पाटिल शुगर इंस्टीट्यूट, पुणे पहुंचेंगे। यहां किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें गन्ने की आधुनिक किस्म, अधिक उत्पादन व उच्च रिकवरी प्राप्त करने के तकनीकी जानकारी दी जाएंगी। इसके बाद किसान पड़ेगांव गन्ना रिसर्च सेंटर, बारामती कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा करेंगे। यहां उन्हें गन्ने की खेती में अनुसंधान आधारित नवीनतम तकनीक की जानकारी देंगे। यात्रा के दौरान किसान पंढरपुर स्थित शक्कर कारखाने का भ्रमण करेंगे। शक्कर उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझेंगे। इसके बाद सतारा में एक विशेष बैठक में शामिल होंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 75

सभी जनपद सीईओ को थमाया नोटिस, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पीएम आवास कार्य में देरी पर भड़के जिला पंचायत सीईओ

कबीरधाम। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने जिले के सभी जनपद सीईओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीणों को प्राप्त हो, इसके लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान शेष अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने में धीमी गति व 6255 हितग्राहियों के एफटीओ समय पर जारी न होने पर सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। सभी जनपद पंचायत के सीईओ व ब्लॉक  समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। साथ ही लंबित एफटीओ को चार दिवस के भीतर जारी करने के निर्देश भी दिए। विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के 13,865 आवास व पीएम जनमन योजना अंतर्गत स्वीकृत आवास में से अब तक 2394 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि जारी करने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। इन सभी आवास के हितग्राहियों से तत्काल संपर्क कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश ब्लॉक समन्वयकों को दिए गए। सभी तकनीकी सहायक को नियमित क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए योजनांतर्गत आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए कहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 57

हत्या-लूट व आगजनी के नहीं मिले सबूत, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के लोहारीडीह मामले के 23 आरोपी बरी

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित लोहारीडीह मामले में शामिल 23 आरोपी जेल से बाहर आने वाले हैं। ये सभी हत्या, लूट व आगजनी के आरोपी हैं। कोर्ट ने आरोपियों को चार मामले से मुक्त कर दिया है। बीते 14 नवंबर को पुलिस ने न्यायालय में 23 आरोपियों को चार प्रकरण से मुक्त करने आवेदन दिया था, लेकिन निचली अदालत ने पुलिस की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद परिजनों ने अपील की, जिस पर 23 आरोपी को चार प्रकरण से मुक्त कर दिया है। डीएसपी केके चंद्राकर ने बताया कि लोहारीडीह घटना में रेंगाखार जंगल थाना में दर्ज एफआईआर क्रमांक 62, 63, 64, 65 और 66 में 62 को छोड़कर ग्रामीणों ने एक आवेदन आईजी को दिया था। ग्रामीणों का दावा था कि 23 लोग निर्दोष हैं व घटना में शामिल नहीं है। इस मामले में एसआईटी गठित की गई। इस जांच में भी 23 आरोपी के खिलाफ आगजनी, हत्या प्रकरण में सबूत नहीं मिले। इनका बयान दर्ज कराया गया। इस आधार पर 23 आरोपी पर दर्ज 4 प्रकरण से मुक्त किया गया है। हालांकि, पुलिस पर पथराव मारपीट मामले में केस जारी रहेगा। बता दें पुलिस ने अब तक 69 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 1 की मौत जिला जेल में हो गई थी। तीन नाबालिग थे, जिनका नाम पहले ही हटा दिया गया है। बचे 65 में से 23 लोगों को चार प्रकरण से मुक्त किया है। अब चार मामले में 42 लोगों के खिलाफ सुनवाई जारी रहेगी। ये है पूरा मामला कबीरधाम जिले के रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में इसी साल सितंबर माह में एक सप्ताह के अंदर तीन लोगों की अलग-अलग वजह से मौत हो गई थी। 14 सितंबर की रात शिवप्रसाद साहू उर्फ कचरू की लाश मध्यप्रदेश के बिरसा थाने के क्षेत्र जंगल में पेड़ से लटकी मिली थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक पर पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के घर को आग लगा दी, जिससे रघुनाथ साहू की मौत हो गई। पुलिस ने 33 महिला समेत 69 ग्रामीणों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी बीच 19 सितंबर को हत्या के आरोप में जेल में बंद प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई। मृतक के बॉडी में गहरे चोट के निशान पाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशांत साहू की मौत पुलिस पिटाई के चलते जेल में मौत हुई है। इसके बाद सरकार ने जिले के एएसपी आईपीएस विकास कुमार को सस्पेंड किया। रेंगाखार थाना के टीआई समेत सभी पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया। इसके अलावा कबीरधाम एसपी व कलेक्टर पर भी गाज गिरी। दोनों का ट्रांसफर किया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

10 मिनट रुका रहा सीएम का काफिला, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में रास्ते में कार खड़ी कर भागा चालक

कबीरधाम. सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। वे बोड़ला ब्लॉक के ग्राम कुसुमघटा में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा की बेटी की शादी में शामिल हुए। इसके बाद वे वापस हो रहे थे, तभी सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। सीएम का काफिला 10 मिनट तक रूका रहा, क्योंकि गांव के अंदर रास्ते में कार को खड़ी कर ड्राइवर गायब हो गया था। कार के ड्राइवर को तलाश करने में समय लगता देख सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान गाड़ी के इर्द-गिर्द जमा हो गए। दूसरे रास्ते से सीएम विष्णुदेव साय कवर्धा पहुंचे। काफिले में सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे। सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा रायपुर से हेलीकॉप्टर से कवर्धा के न्यू पुलिस लाइन पहुंचे थे। इसके बाद 18 किमी तक का आगे का सफर रोड से तय कर ग्राम कुसुमघटा पहुंचे थे। वापस भी इसी रूट से आए हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी माह में सीएम विष्णुदेव साय ग्राम कुसुमघटा पहुंचे थे, तब भी उनका हेलीकॉप्टर कवर्धा के न्यू पुलिस लाइन में अचानक उतर गया था। सुखमय दाम्पत्य जीवन का दिया आशीर्वाद सीएम विष्णु देव साय ने वर्मा परिवार की बेटी नव दाम्पत्य राजेश्वरी वर्मा-अमन चंद्राकर को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। सीएम श्री साय ने वर्मा परिवार के मुखिया चंद्रशेखर वर्मा समेत परिवार के सभी सदस्य से आत्मीय भेंट की। सीएम ने नव दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन एक नई जिम्मेदारी और साथ ही जीवन की खूबसूरत यात्रा है। उन्होंने कहा कि विवाह दो परिवारों के मिलन का पवित्र बंधन है। इसे निभाना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य होता है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, विदेशी राम धुर्वे समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

‘देश में आया बड़ा परिवर्तन’, छत्तीसगढ़-कबीरधाम से डिप्टी सीएम विजय शर्मा हुए बागेश्वर धाम की सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल

कबीरधाम. मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में प्रभु श्रीरामराजा सरकार की पवित्र नगरी ओरछा तक सनातन हिंदू एकता यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। यूपी के बरुआ सागर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब-जब देश में महापुरुषों ने पदयात्रा निकली है, तब-तब देश में बड़ा परिवर्तन आया है। पूर्व में आदि शंकराचार्य, विवेकानंद ने भी पदयात्रा की थी, तब परिवर्तन आया था। मैं पूरी उम्मीद के साथ कहना चाहता हूं कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा भी देश में परिवर्तन लाएगी। जातिपात की करो बिदाई, हिन्दू- हिन्दू भाई-भाई। शर्मा ने कहा कि इस पदयात्रा को लेकर हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभकामनाएं भेजी हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से छत्तीसगढ़ में भी ऐसे ही पदयात्रा निकालने के लिए निवेदन किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

ग्रामीणों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बॉर्डर पर पहुंची बाघिन

कबीरधाम. एमपी-सीजी बॉर्डर पर हाथी के बाद अब बाघिन की एंट्री हो गई है। इस क्षेत्र में सीजी के कबीरधाम व एमपी के डिंडौरी, बालाघाट व मंडला जिला आता है। क्षेत्र में हाथी व बाघिन की एंट्री हुई है। ये कभी सीजी के कबीरधाम जिला तो कभी एमपी के डिंडौरी जिले के जंगल में आ जाते है। ऐसे में दोनों राज्य के वन विभाग की टीम हाई अलर्ट पर है। ग्रामीणों को जंगल में जाने की मनाही कर दी है। इस बीच एमपी के सिलपीडी के जंगल से ठाडपथरा बाघिन की तस्वीर ट्रैप कैमरा में कैद हुई है। बताया जा रहा कि एक दिन पहले ये डिंडौरी जिले के वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर के रंजरा और बंजरा वन ग्राम में मौजूद थी। इसके बाद इसका मूवमेंट पश्चिम करंजिया रेंज अंतर्गत वन ग्राम ठाडपथरा के आसपास रहा है। इस दौरान बाघिन ने बस्ती के अंदर सड़क किनारे एक मवेशी का शिकार कर उसे घसीटते हुए गांव के बाहर ले गई। वर्तमान समय में इसका फिक्स लोकेशन नहीं मिल रहा है। ये कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान की तरफ से आई है। इसी प्रकार सीजी के क्षेत्र में चार हाथी पंडरीपानी जंगल के क्षेत्र के मौजूद है। ये भी एमपी-सीजी बॉर्डर पर है। ये दोनों क्षेत्र पांच किलोमीटर के दायरे में आते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

वन विभाग हाई अलर्ट, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के एमपी बॉर्डर पर पहुंचे चार हाथी

कबीरधाम. कबीरधाम जिले के एमपी-सीजी बॉर्डर पर एक बार फिर से हाथी पहुंच गए है। आज बुधवार सुबह तक इनकी लोकेशन एमपी के गोपालपुर के आसपास मिली है। ये कभी एमपी के क्षेत्र में जाते है तो कभी सीजी में आ जाते हैं। ये लगातार अपना लोकेशन बदल रहे हैं। फिलहाल जंगल में चार हाथी मौजूद हैं। बॉर्डर में हाथी की उपस्थिति के बाद वन विभाग हाई अलर्ट पर है। बीते तीन दिन सोमवार से आज बुधवार को जंगल में वन विभाग की टीम रतजगा कर रही है। मंगलवार को हाथियों का लोकेशन कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र तेलियापानी लेदरा के आसपास थी। यह गांव एमपी-सीजी से लगा हुआ है। यहां वन विभाग की टीम पहुंची हुई थी। यह बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। हाथियों के धमक से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं। रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं, ताकि हाथियों का दल हमला करें तो कोई जनहानि ना हो। बताया जा रहा है कि ये हाथी पिछले एक महीने से कबीरधाम जिला से लगे एमपी के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चमकी के जंगल में डेरा जमाए हुए थे। सोमवार को मध्यप्रदेश वन विभाग की तरफ से हाथियों को खदेड़ा गया तो हाथियों का दल छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर पहुंच गया है। इस दौरान हाथियों का दल जिस रास्ते से पहुंचा, उस रास्ते में पड़ने वाले खेत में लगी कोदो, कुटकी, ज्वार की फसल को रौंद दिया है। भोजन की तलाश में हाथी जिले के अंदर आगे बढ़ रहे हैं। वन विभाग ने आसपास के गांव में मुनादी कराकर गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

पूछताछ जारी, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पुलिस चेकिंग में मिले 30.17 लाख रुपये

कबीरधाम. कबीरधाम पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक गाड़ी से 30.17 लाख रुपए जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि रुपए का उपयोग अवैध गतिविधि में किया जा सकता है। हालांकि, जिस वाहन से रुपए मिले है, उसमें बैठे दो लोगों से पूछताछ जारी है। बोड़ला एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि जिले में संदिग्ध गतिविधियों व अवैध लेन-देन पर प्रभावी अंकुश लगाने वाहनों की जांच की जा रहीं है। इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर थाना चिल्फी पुलिस द्वारा एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर 30 लाख 17 हजार 500 रुपए नगद बरामद किया है। वाहन में सवार व्यक्ति का नाम जाफिर हुसैन पिता जाकिर हुसैन उम्र 36 वर्ष व मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद हनीफ उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी बपावर कला, कोटा, राजस्थान है। दोनों से नकदी के स्रोत व उपयोग के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। प्रारंभिक जांच में यह संदेह है कि नकदी अवैध गतिविधियों से संबंधित हो सकती है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। बता दे कि बीते माह अक्टूबर में इसी थाना की पुलिस ने 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए नगद व कार को जब्त किया था। इस कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया,जो मंडला (मध्य प्रदेश) के निवासी थे। मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए आयकर विभाग को भी सूचित किया गया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

एमपी हाईकोर्ट का फैसला, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के शिवप्रसाद का शव कब्र से निकालकर दोबारा होगा पोस्टमार्टम

कबीरधाम/बालाघाट. लोहरीडीह मामले को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक फैसला दिया है। मृतक शिवप्रसाद साहू उर्फ कचरू के शव को कब्र से खोदकर निकाला जाएगा। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम होगा। कोर्ट ने शिवप्रसाद साहू के शव परिजनों की मौजूदगी में कब्र से निकालकर विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने कहा है। इस मामले में मृतक की बेटी ने हाईकोर्ट में अपने वकील में माध्यम से याचिका लगाई थी। दरअसल, 15 सितंबर को लोहारीडीह गांव के रहने वाले शिवप्रसाद साहू का शव एमपी के बालाघाट जिला अंतर्गत बोरसी थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ पर फांसी पर लटका मिला था। शुरूआती जांच में बोरसी पुलिस ने इसे आत्महत्या कहा था। हालांकि, 16 अक्तूबर को बालाघाट पुलिस ने खुलासा किया था कि शिवप्रसाद साहू की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटका दिया था। पुलिस ने इस मामले में टेकचंद पिता सनूकलाल पटेल (24) निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू (33) निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, रोमन पिता सनूकलाल साहू (32) निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम व राखीलाल पिता सुखराम हिरवाने (40) निवासी बनाफरटोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा बालाघाट (एमपी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब फिर से शव का पीएम होने से आने वाले समय में बड़ा खुलासा हो सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 125

पुलिस टीम ने कराया अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नवजात शिशु को झाड़ियों में छोड़ा

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में आज झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला है। नवजात शिशु को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत दुल्लापुर के सरपंच संतोष दास ने थाना कवर्धा व डायल 112 को सूचना दी कि उनके आश्रित ग्राम भीमपुरी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक नवजात शिशु को झाड़ियों के बीच छोड़ दिया है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर सरपंच, मितानिन और कोटवार के सहयोग से नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया। बच्चे की सुरक्षा और देखभाल के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) और जिला बाल कल्याण अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। बच्चे के माता-पिता अभिभावक का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम द्वारा खोजबीन जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

बाइक सवार की मौत, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

कबीरधाम. नक्सल प्रभावित जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार, कवर्धा से अपने घर जा रहे युवक चंदू पटेल ग्राम सरवाही (35) को तेज रफ्तार कार क्रमांक गुजरात पासिंग GJ 18 BF 0717 ने रेंगाखार के पास अपने चपेट में लिया। इससे चंदू पटेल की मौत हो गई। वहीं, आसपास के लोगों कार को रोका। कार में तीन लोग बैठे थे। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए व तीनों युवक की धुनाई कर दी। आसपास के लोगों ने जंगल रेंगाखार थाना को सूचना दी। मौके पर पुलिस बल भेजा गया। मृतक के शव को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, कार चालक व अन्य लोगों को थाना में बैठाया गया। पुलिस के अनुसार कार सवार लोग कोई पत्रकार नहीं है, कार में प्रेस लिखा कर घूमने के लिए आए थे। ये तीनों दुर्ग – भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

28 किलो गांजा बरामद, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

कबीरधाम. कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई एमपी-सीजी बॉर्डर स्थित चिल्फी पुलिस ने की है। खासबात यह है कि आरोपी पुलिस चेकिंग से बचने के लिए गांजा वाहन के सामने कार दौड़ता हुए जा रहे थे। चिल्फी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने बताया कि को सूचना मिली कि दो व्यक्ति कार क्रमांक MP 07 CK 0182 में गांजा रखकर कवर्धा चिल्फी के रास्ते जबलपुर की तरफ जा रहे हैं। उक्त गाड़ी के सामने एक व्यक्ति कार क्रमांक MP 07 ZP 2654 से जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा NH-30 आबकारी चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी कर चेकिंग किया। कार क्रमांक MP 07 ZP 2654 व उसके पीछे एक कार क्रमांक MP 07 CK 0182में घाटी की तरफ से आते दिखा। पुलिस टीम द्वारा रोका गया, जो पुलिस चेकिंग को देखकर धवईपानी की ओर भाग गया। पीछे आ रही स्वीफ्ट कार को रोका गया। इसमें प्रमोद जाटव पिता मेहरबान सिंह (35) निवासी डबरा थाना डबरा जिला ग्वालियर (एमपी), शैलेंद्र दुबे पिता राजेंद्र दुबे  (47) गुब्बारा फाटक के पास थाना जनक गंज जिला ग्वालियर (एमपी) बैठे थे। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि पुलिस चेकिंग से बचने के लिये पायलटिंग गाड़ी होना बताए। इसमें बैठे व्यक्ति का राघवेंद्र श्रीवास निवासी भिटारी जिला दतिया (एमपी)बताया, जिसे पकड़ने तुरंत एक टीम रवाना की गई। वहीं, कार से 20 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा 28.500 किलो, दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुआ। पायलटिंग कार को पीछा कर पकड़ा गया। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ 20(ख )(ii)(ग) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54

कलेक्टर ने सस्पेंड करने का भेजा प्रस्ताव, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में जनसमस्या निवारण शिविर में शराब पीकर पहुंचे बीईओ

कबीरधाम. पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पंडरिया के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) ने ही समस्या बढ़ा दी। बीईओ धनश्याम प्रसाद बेनर्जी शराब के नशे में ही शिविर में पहुंच गए थे। इसके बाद आबकारी उपनिरीक्षक पंडरिया द्वारा पुलिस स्टेशन आबकारी वृत्त पंडरिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर सीएससी के समक्ष मुलाहिजा कराया। मेडिकल ऑफिसर द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में हाई एल्कोहलिक होने की पुष्टि हुई। इसे देखते हुए कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बीईओ को सस्पेंड करने दुर्ग कमिश्नर को प्रस्ताव भेजा है। भेजे गए पत्र में लिखा है कि बीईओ द्वारा किए गए इस कृत से शासन की छवि धूमिल हुई है। इस प्रकार श्री बेनर्जी का यह कृत्य प्रथम दृष्टया सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम वर्गीकरण अपील 1966 के नियम 9 (1) के प्रावधान अनुसार विपरीत पाया गया है। उक्त कृत्य के कारण इन्हे निलंबित किया जाना प्रस्तावित है। वहीं ग्राम बाघामुड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 354 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन का जांच कर शिविर स्थल पर ही 145 आवेदन का निराकरण किया गया। शेष 209 आवेदन का त्वरित जांच कर नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 55, राजस्व विभाग के 54, विद्युत विभाग के 35, सहकारिता विभाग के 3, खाद्य विभाग के 14, समाज कल्याण विभाग के 1, पीएमजीएसवाय विभाग के 3, परिवहन विभाग के 138, नगर पालिका के 1, श्रम विभाग के 34, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 9, शिक्षा विभाग के 1, महिला एवं बाल विकास विभाग के 2, लोक निर्माण विभाग के 2 और जल संसाधन विभाग के 2 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं किसान हैं और किसानों की समस्या को न केवल समझते हैं, बल्कि उन्हें महसूस भी करते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचाना है, ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें। कलेक्टर वर्मा ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से प्रशासन आपके द्वार पर आया है, क्योंकि सभी लोग जिला कार्यालय नहीं आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभागों के स्टॉल द्वारा अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते है। उसका निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारी भी मौजूद है, जिन्होंने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे ध्यान से सुनें और योजनाओं का लाभ उठाएं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

कोर्ट को सुनाया आजीवन कारावास, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या

कबीरधाम. कबीरधाम जिला कोर्ट ने हत्या के मामले में एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला न्यायालय सत्र न्यायाधीश कबीरधाम सत्यभामा अजय दुबे ने दिया है। आरोपी ने अपने बुजुर्ग मां की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पाढ़ी में 9 मई 2023 का है। जानकारी अनुसार, आरोपी श्रवण चंद्रसेन (36) पुत्र मोहन चंद्रसेन निवासी ग्राम पाढ़ी, थाना पंडरिया जिला कबीरधाम की अपनी मां बदन बाई से कुछ बातों को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी ने गुस्से में अपनी मां पर बांस के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बूढ़ी मां बुरी तरह से घायल हो गई। मारपीट की आवाज सुनकर घरवाले भी पहुंचे और बीच-बचाव कर बुजुर्ग को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया लाया गया। यहां इलाज के दौरान मां का मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। कोर्ट में करीब डेढ़ साल चली सुनवाई बाद आज शुक्रवार को आरोपी को धारा-302 के तहत आजीवन कारावास व 500 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

घूमते-घूमते पहुंच गई थीं लोरमी, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के गांव से तीन नाबालिग लड़कियां लापता

कबीरधाम. पंडरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गईं। ऐसे में गांव में हड़कंप मच गया। करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार को पुलिस ने तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया है। ये घूमते हुए मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र पहुंच गई थी। पंडरिया थाना प्रभारी टीआई नितिन तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे पंडरिया थाना में ग्रामीणों व परिजनों ने सूचना दर्ज कराई थी कि गांव के शासकीय स्कूल से छुट्टी होने के बाद तीन नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाया गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पंडरिया में अपराध तीन अलग-अलग एफआईआर अंतर्गत धारा 137(2) BNS दर्ज कर जांच शुरू किया। पुलिस की टीम का गठन कर खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार को सूचना मिली कि मुंगेली जिले के थाना लोरमी क्षेत्र में ये बालिका देखी गई हैं। पुलिस टीम तत्काल लोरमी रवाना हुई। वहां के स्थानीय पुलिस की मदद से बालिकाओं को बरामद किया। बालिकाओं से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि वे घूमते हुए लोरमी क्षेत्र में पहुंच गई थी। साधन नहीं मिलने के कारण ग्राम बांधा में रूकी हुई थीं। सुबह पंडरिया वापस आते समय पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद किया। उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। इन सभी बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 110

चपेट में आने से हुई मौत, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नदी में करंट लगाकर युवक मार रहा था मछली

कबीरधाम. कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊर में एक युवक की मौत बिजली की करंट से हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में बिजली के करंट से मछली मार रहा था। इसी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार, शुक्रवार दोपहर को ग्राम नेऊर निवासी युवक मोहन अपने साथियों के साथ नदी में मछली मारने के लिए गया था। मछली मारने के लिए पास के 11 केवी लाइन से बिजली की तार को नदी में डाला था। इसी करंट की चपेट में वह खुद आ गया। इसके बाद युवक को अचेत अवस्था में कुकदूर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। देर शाम युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में कुकदूर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जाएगी। बता दें कि कुकदूर थाना वनांचल क्षेत्र में आता है। यहां अवैध तरीके से जंगली जानवर का शिकार करने बिजली के करंट का उपयोग किया जाता है। यही कारण है कि कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिजली के करंट का उपयोग किया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54

आरोपियों ने किया खुलाशा, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में कचरू साहू की हत्या कर गुमराह करने पेड़ पर लटकाई लाश

कबीरधाम. रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह के युवक कचरू साहू के हत्या मामले में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ। इस गांव से करीब 10 किमी दूर एमपी के बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के जंगल में 15 सितंबर को कचरू साहू उर्फ शिव प्रसाद साहू की शव फंदे पर लटकी मिली थी। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया गया। मामले में जब बालाघाट पुलिस ने बारीकी से जांच की तो हत्या की जानकारी सामने आई है। बुधवार को बालाघाट पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान मृतक से संबंधित साक्षियों के बयान लिए गए। मृतक के मोबाइल नंबर व संदेहियो के नंबर की सीडीआर प्राप्त कर गहनता से एनालिसिस किया गया। अलग-अलग संदेहियों से पूछताछ की गई। मुखबिरों द्वारा गोपनीयता से सभी संदेहियो के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जांच के दौरान संदेहियों से लगातार पूछताछ की गई, लेकिन संदेहियो द्वारा गुमराह किया जाता रहा। संदेही टेकचंद पटेल से प्रांरभिक लीड मिली। सभी संदेही से अलग-अलग पूछताछ पर हत्या का खुलासा हुआ। प्लान के मुताबिक टेकचंद पटेल, रोशन साहू, दिनेश साहू, राखीलाल हिरवाने  द्वारा मृतक कचरू साहू को उसके ही गमछे से पेड़ पर फांसी पर लटका करके हत्या की गई है। इस तरह वारदात को दिया अंजाम दिनेश व रोमन ने कचरू के प्रत्येक गतिविधि की बारिकी से रैकी की। उसके आने-जाने उठने बैठने के संबंध में जानकारी लिया। इन्हें पता चला की कचरू का दमोह (एमपी) तरफ आना-जाना लगा रहता है। प्लान बनाया कि इसे छत्तीसगढ़ की सीमा के बाहर मध्यप्रदेश में निपटाएंगे। कचरू के सबसे करीबी दोस्त टेकचंद पटेल को पैसा का लालच देकर कचरू के लोकेशन देने के संबंध में मनाया। इसके एवज में 10 हजार रुपये एडवांस भी दिए। साथ ही दिनेश और रोमन ने अपने रिश्ते के भाई राखीलाल (जो कि दिनेश के बुआ का लड़का है) को शामिल किया। 14 सितंबर को टेकचंद के माध्यम से दिनेश व रोमन को पता चला कि कचरू दमोह के तरफ गया है। दमोह मे जाकर प्लान बनाया कि टेकचंद कचरू साहू को घटना स्थल पर चिकन पार्टी के नाम पर लेकर आएगा। करीब शाम सात बजे शाम टेकचंद के सूचना देने पर दिनेश, रोमन, राखीलाल मौके पर जाकर कचरू को डंडे से मारकर और उसके गमछे से उसका गला घोंटकर बेहोश कर दिए। टेकचंद मौके से भाग गया। बाद प्रकरण को आत्महत्या दिखाने के लिए पास के जंगल के पेड़ पर कचरू के ही गमछे से फांसी पर टांगकर हत्या कर दिए। साक्ष्य को इधर-उधर गायब कर दिया। इसलिए की थी हत्या आरोपी दिनेश व रोमन से पूछताछ में बताया कि शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू वर्तमान साहू समाज का लोहारीडीह सर्कल का अध्यक्ष था। हमारे परिवार को समाज से बाहर कर परेशान कर दिया था। कुछ दिन पूर्व दिनेश साहू के परिवार को समाज में शामिल किया गया था, लेकिन कचरू साहू के कारण समाज ने फिर से निकाल दिया था। मृतक द्वारा अपने साथी के साथ दिनेश व उसके पिता रघुनाथ साहू की पिछले साल हत्या का प्रयास किया था। झूठा मुकदमा भी इनके ऊपर थाना में करवाया था। बीते साल कचरू ने दिनेश की मां को साजिश कर सरपंच के पद से हटवा दिया था। मृतक ने दिनेश के पिता रघुनाथ साहू पर अपनी पत्नी के साथ छेड़खानी का झूठा मुकदमा करवाया था। रोमन साहू के परिवार को लंबे समय से समाज में शामिल नही किया गया। रोमन साहू के खेत को जानवर से चरवा दिया गया था। खेत के घर में आग लगा दिया गया था। कुछ दिनों से कचरू साहू द्वारा दिनेश और उसके परिवार को जान से मारने की बार-बार धमकी दे रहा था। इस कारण से तंग आकर दिनेश और रोमन ने कचरू को हत्या कर रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।  ये हुए गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने टेकचंद पिता सनूकलाल पटेल उम्र 24 निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू उम्र 33, निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, रोमन पिता सनूकलाल साहू उम्र 32, निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम व राखीलाल पिता सुखराम हिरवाने उम्र 40 वर्ष निवासी बनाफरटोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा बालाघाट (एमपी) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक क्रमांक CG 08 AP 1118 व मोबाइल फोन को जब्त किया है। बालाघाट एसपी ने अच्छी विवेचना पर बिरसा थाना पुलिस की टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

एक की मौत और दुसरे बाल-बाल बचे, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

कबीरधाम. कबीरधाम में आज रविवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम भोंदा का है। जानकारी अनुसार ग्राम भोंदा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बड़े से गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर के चक्के में फसने से चालक संजू मरावी की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में बैठे अन्य लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। मौके से चालक संजू मरावी को बोड़ला के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसके आने से पहले मौत हो चुकी थी। इस मामले में बोड़ला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। बता दे कि इस साल 2024 कबीरधाम जिले में सड़क हादसे की ग्राफ बढ़ा है। जनवरी से अक्टूबर तक करीब 50 से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। इसमें सबसे बड़ा सड़क हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र का है, जहां पिकअप वाहन पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 109

एमपी के मंडला जिले के हैं कार सवार, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में चेकिंग में कार से 2.27 करोड़ मिले

कबीरधाम. कबीरधाम में आज शुक्रवार को चिल्फी थाना पुलिस ने तीन लोगों के पास से नकद दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए और एक कार जब्त किया है। राशि के संबंध में पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दे दी है। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि एमपी-सीजी बॉर्डर थाना चिल्फी में वाहनों की जांच की जा रहीं थी। इसी जांच के दौरान एमपी के मंडला की तरफ से एक कार की चेकिंग के दौरान गगन जैन पिता स्व.गिरीश जैन उम्र 33 और अमन जैन पिता स्व.गिरीश जैन उम्र 30,   नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर उम्र 25 निवासी मंडला (एमपी) बताया। चेकिंग के दौरान कार से दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने पर रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर रकम ले जाना बताया। हालांकि, जब्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में डिप्टी सीएम शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

कबीरधाम. कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने कबीरधाम जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए एक करोड़ 85 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। शर्मा ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामुदायिक भवन लागत 13 लाख का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। उन्होंने दीनदयाल आवास योजना अंतर्गत जोराताल में सीसी रोड निर्माण लागत 73.01 लाख और दीनदयाल आवास योजना भोरमदेव चौक अंतर्गत दुकान कार्यालय एवं फ्लैट लागत 99.01 लाख का भूमि पूजन किया। इन कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण से विकास व आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इन विकास कार्य के माध्यम से न केवल क्षेत्र का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय निवासी को बेहतर सुविधाएं, रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि नवनिर्मित सामुदायिक भवन से स्थानीय निवासियों को एक स्थान मिलेगा, जहां वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधि का आयोजन कर सकते हैं। यह समुदाय की एकता को बढ़ाएगा। आगे कहा कि सड़कों का बेहतर निर्माण यातायात में सुधार लाएगा। दुर्घटना का खतरा भी कम होगा। दुकान कार्यालय और फ्लैट के निर्माण से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कबीरधाम जिले के समुचित विकास के लिए निरंतर भूमिपूजन व लोकार्पण कर रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

पति को छुड़ाने ऐंठे लाखों रूपये, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर महिला से किया दुष्कर्म

कबीरधाम. कबीरधाम जिले के कवर्धा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी मुस्लिम युवक ने अपने आप को हिंदू बताकर महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता महिला का पति धारा 307 के मामले में जेल में है। उसके पति को जेल से छुड़ाने के लिए तीन लाख रुपए भी ऐंठ लिए है। इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी आरोपी का नाम साहिल खान है,उसने राजू सिंह के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, दुष्कर्म समेत कई धारा में केस दर्ज कर लिया है। 6 माह पहले कवर्धा के एक चाय की टपरी में पीड़िता की मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी साहिल खान ने उससे बात करने की कोशिश की थी। पीड़िता ने उसे भगा दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसकी जानकारी जुटाई व घर आया। पीड़िता का पति 307 के मामले में जेल में बंद है। आरोपी ने फायदा उठाते हुए हिंदू रीति- रिवाज से तंत्र- मंत्र करवाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने हामी भर दी। आरोपी ने फिर जज को रुपए देने के नाम पर 6 माह में 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। कुछ दिन बाद आरोपी साहिल खान फिर उसके घर आया और तंत्र- मंत्र के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने मना कर दिया। बाद में फिर आया और दबाव बनाने लगा कि मैं उसे छुड़वा लूंगा और शारीरिक संबंध बनाया। तकरीबन 4-5 बार उसने संबंध बनाया। तब भी पीड़िता के पति की रिहाई नहीं हुई। इसके बाद थाना रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है, जो कि कवर्धा में काम करता था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

16 लोग घायल और चार गंभीर, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में तेज रफ्तार पिकअप पलटी

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बचेड़ी में रविवार सुबह 7.30 तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वाहन में करीब 20 लोग सवार थे, जो मंजगाव से खड़ोदा कृषि कार्य करने जा रहे थे। पिकअप पलटने के बाद हाहाकार मच गया। मौके से 16 लोगों को सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां चार की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। पुलिस-प्रशासन के सुस्त रवैया से लगातार जिले में पिकअप हादसे हो रहे हैं। इसी साल मई माह में कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप हादसा हुआ था, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा पिकअप वाहन में सवारी बैठाने वालो के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

प्रेमी ने खुद की भी दे दी जान, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में लिव-इन प्रेमिका का घोंटा गला

कबीरधाम/भिलाई. कबीरधाम जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को 280 किमी दूर केशकाल घाट में फेंक दिया। हत्या के बाद प्रेमी ने बेमेतरा की शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शव को ठिकाने लगाने साथ देने वाले मकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस उलझे हुए प्रकरण को सुलझाने में तीन जिले कबीरधाम, बेमेतरा व कोंडागांव की पुलिस लगी रही। क्योंकि, प्रेमिका कबीरधाम जिले में शिक्षक थी। शव को कोड़ागांव जिले के केशकाल से बरामद किया। प्रेमी के शव को बेमेतरा पुलिस ने शिवनाथ नदी से बरामद किया है। इस वारदात के संबंध में कबीरधाम एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि आठ अगस्त को सावित्री विश्वकर्मा पत्नी कृष्ण विश्वकर्मा ने पिपरिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी दशरंगपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी सपना विश्वकर्मा 23 जुलाई शाम चार बजे से शासकीय स्कूल बाघामुड़ा से घर के लिए निकली थी। लेकिन अभी तक घर नहीं आई है। रिपोर्ट पर गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की। गुम महिला के मोबाइल नंबर का सीडीआर लेकर अवलोकन किया गया, जिसके बाद संदेही राम आशीष उपाध्याय निवासी भिलाई नगर जिला दुर्ग व रघुनाथ साहू निवासी ग्राम लोलेसरा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा की पतासाजी की गई। टीम लोकेशन के आधार पर भिलाई गई। भिलाई पहुंचकर लोकेशन लिया तो संदेही राम आशीष उपाध्याय का लोकेशन बेमेतरा-दुर्ग रोड में मिला। टीम बेमेतरा के लिए लौटी और जब फिर लोकेशन लिया गया तो संदेही राम आशीष उपाध्याय का फोन बंद था। दूसरे संदेही रघुनाथ साहू निवासी ग्राम लोलेसरा थाना बेमेतरा की पतासाजी की गई। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सपना विश्वकर्मा व उसका साथी राम आशीष उपाध्याय उसके घर में 1500 रुपये मासिक किराये पर रह रहे थे। दोनों के बीच हमेशा वाद-विवाद मारपीट होती रहती था। राम आशीष उपाध्याय 1-2 अगस्त की दरमियानी रात करीब तीन बजे फोन कर बताया कि घर में सांप घुस गया है। तुम तुरंत आ जाओ, तब किराये के घर में गया। जाकर देखा की सपना बिस्तर में मरी हुई हालत में पड़ी थी। मुझे देखने से ऐसा लगा कि राम आशीष उपाध्याय ही अपने साथी सपना विश्वकर्मा का झगड़ा के दौरान गला घोंटकर हत्या किया है। इसके बाद राम आशीष मुझे अपनी बाइक में बैठाकर भिलाई लेकर गया। भिलाई में अपने घर से अपनी सफेद कलर की स्कॉर्पियो वाहन सीजी 07-एमबी-4577 को लेकर वापस ग्राम लोलेसर आया। दिन के करीब 11 बजे गए थे। दोनों ने मिलकर सपना के मृत शरीर को चादर में लपेटकर घर से बाहर निकालकर वाहन के पीछे में रखे व ग्राम लोलेसरा से धमतरी होते हुए केशकाल घाटी में शाम सात बजे पहुंचे। घाट में गाड़ी खड़ी कर सपना के शव को गाड़ी से निकालकर घाट के नीचे फेंक दिए। सहआरोपी रघुनाथ साहू के निशानदेही पर सपना के शव को बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए घटनास्थल ग्राम लोलेसरा थाना बेमेतरा होने से थाना बेमेतरा को सौंपी जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 119

भरण-पोषण राशि लेने गई मृतका का साड़ी से गला घोंटा, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पति-प्रेमी ने की महिला की हत्या

कबीरधाम. सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व पति व महिला के आशिक को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इन दोनों आरोपियों ने दृश्यम फिल्म देखकर वारदात को अंजाम दिया है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव कल्याणपुर निवासी रामखेलावन साहू ने 20 जुलाई को थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस तहरीर में रामखेलावन साहू ने बताया कि उनकी बेटी ग्वालिन साहू (28) पत्नी लुकेश साहू 18 जुलाई को घर से पेशी के लिए कवर्धा जा रही थी। सुबह 11 बजे वह घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नही आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 20 जुलाई को गुमशुदा की रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदा के भाई मुकेश साहू से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि ग्वालिन बाई साहू की शादी गांव चिमागोदी निवासी लुकेश साहू से हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो लड़की एक लड़का है। लुकेश साहू ने चरित्र पर संदेह करते हुए तीन साल पहले ग्वालिन साहू को छोड़ दिया था। तब से बहन अपने बच्चों के साथ हमारे घर कल्याणपुर रह रही है। इसी बीच बहन ग्वालिन बाई ग्राम चिमागोदी के राजाराम साहू के पास चली गई थी, जिसे राजाराम साहू ने घोटिया रोड कवर्धा में किराये के मकान में रखा था। बहन अपने पति लुकेश साहू से अपने व बच्चों के लिए भरण-पोषण के लिए कवर्धा कोर्ट में याचिका दायर की थीय़। जिस पर कोर्ट ने तीनों बच्चों के नाम पर 4,500 रूपये मासिक खर्च आदेश दिया था, जिसका पैसा समय-समय पर लुकेश साहू कोर्ट में जमा करता था। 18 जुलाई को भरण पोषण का पैसा लेने बहन ग्वालिन स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 09 जेक्यू 9044 से कवर्धा गई थी, जो वापस घर नहीं आई। पुलिस ने संदेह के आधार पर राजाराम साहू पुत्र (26) मनोहर साहू और लुकेश साहू (29) पुत्र नजरू साहू से मोबाइल लोकेशन, आईपीडीआर, सीडीआर के आधार पर पूछताछ की। तब दोनों ने बताया कि ग्वालिन बाई साहू से तंग आकर उससे छुटकारा पाना चाह रहे थे, जिसके लिए लगभग एक महीने से प्लान बना रहे थे। इस बीच राजाराम ने चार बार और लुकेश ने एक बार दृश्यम फिल्म देखी, ताकि हत्या कर शव को ठिकाने लगाकर पुलिस से बचा जा सके। अंत में दोनों आरोपी 19 जुलाई को पुर्वनियोजित मंशा से एक राय होकर षडयंत्रपूर्वक ग्वालिन बाई साहू को घानीखुटा घाट के जंगल में ले जाकर उसकी साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दफना दिया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के शव को बरामद किया गया है। वहीं, स्कूटी व अन्य सामान को कर्रानाला बांध में फेंक दिया। पुलिस ने इन दोनों आरोपी के खिलाफ धारा- 103(1), 61(2)(क), 238(ख) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को जेल भेज दिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 76

प्रताड़न के आरोप में 5 गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कबीरधाम. कबीरधाम पुलिस ने बहू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना कवर्धा का है। बताया जा रहा है कि ससुराल वाले बहू को दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। जिस वजह से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि अंजू दिवाकर पति विश्राम दिवाकर उम्र 23 निवासी ग्राम मगरदा थाना कवर्धा ने 24 जुलाई की रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि अंजू दिवाकर की शादी दो वर्ष पूर्व 2022 के जुलाई माह में विश्राम दिवाकर निवासी मगरदा के साथ हुई थी। शादी में अंजू के परिजनों द्वारा अपनी हैसियत अनुसार सामान आदि दिया गया था। शादी के 4-5 माह बाद ही पति विश्राम दिवाकर अंजू के साथ मारपीट करने लगा। उसका कहना था कि वह दहेज में बाइक, सोना-चांदी नहीं लाई। अंजू की सास प्रेमी बाई, ससुर चंद्रीका प्रसाद द्वारा भी उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। अंजू की ननंद आरती व उसका पति रमेश भी विश्राम दिवाकर को मारपीट करने के लिए कहते थे। अंजू ने इस बारे में कई बार अपने माता-पिता व बहन को बताया था। 24 जुलाई की रात में अंजू दिवाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने विश्राम दिवाकर पिता चंद्रिका प्रसाद दिवाकर उम्र 29, चंद्रिका प्रसाद दिवाकर पिता हरीप्रसाद दिवाकर उम्र 53, प्रेमीबाई दिवाकर पति चंद्रिका प्रसाद दिवाकर उम्र 50 तीनों निवासी ग्राम मगरदा व रमेश बघेल पिता टीकाराम बघेल उम्र 35, आरती बघेल पति रमेश बघेल उम्र 33 दोनों निवासी ग्राम रूसे थाना पांडातराई जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है और सभी को जेल भेज दिया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 97

पूजा-अर्चना के बाद शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षा, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के भोरमदेव मंदिर पहुंचे सीएम साय

कबीरधाम. आज सावन माह का तीसरा सोमवार है। आज सभी शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। छत्तीसगढ़ के खजुराहों कहे जाने वाले भोरमदेव के शिव मंदिर में भी कई आयोजन होंगे। आज सोमवार को राज्य के सीएम विष्णु देव साय भोरमदेव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। खास बात यह है कि  सीएम विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर पहुंच कर पदयात्री कांवरियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। आज सोमवार को दो हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर परिसर के आसपास कांवरियों पर पुष्प वर्षा की गई। सीएम विष्णु देव साय व डिप्टी सीएम विजय शर्मा दोनों कबीरधाम पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री साय प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार सुबह 7.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राउंड रायपुर से प्रस्थान कर 7.35 बजे पीजी कॉलेज हेलीपेड कवर्धा पहुंचे। कबीरधाम में कांवरियों के ऊपर पुष्प वर्षा इसके बाद 7.35 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर भोरमदेव पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने इसके बाद भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बीच हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। इसके बाद भोरमदेव से 9.30 बजे प्रस्थान कर सर्किट हाउस कवर्धा जा रहे हैं।। 10.30 बजे पर पीजी कॉलेज हेलीपेड कवर्धा से पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 131

कबीरधाम-रानीदहरा वॉटरफॉल में डूबने से मौत, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे का मिला शव

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख राजनेता और डेप्युटी सीएम अरुण साव के भांजे तुषार साहू का शव रानीदहरा जलप्रपात से मिल गया है। दोस्तों के साथ एक पिकनिक के दौरान तुषार लापता हो गया था। उसकी तलाश में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। वह अपने 6 दोस्तों के साथ चिल्फी घाटी घूमने के बाद गया था। वहां से रानीदहरा जलप्रपात घूमने आया था। यहां नहाते समय तेज बहाव के कारण यह घटना घटित हुई। शाम 4 बजे के आसपास वह वॉटरफॉल में लापता हो गया था। कवर्धा जिले के रानीदहरा जलप्रपात में नहाने के दौरान 21 वर्षीय तुषार डूब गया था। शुरूआत में उसके दोस्तों ने पता लगाने का बहुत प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। आखिरकार इस घटना की जानकारी बोड़ला थाने में दी गई। देर शाम तक उसके शव का पता नही चल पाया था। वहीं 05 तारीख की सुबह रानीदहरा से तुषार का शव निकाला लिया गया है। स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया, लेकिन उनको तुरंत तुषार का कोई सुराग नहीं मिला। कड़ी मशक्कत और खोजबीन के बाद दुखद खबर आई। तुषार का शव जलप्रपात में मिल गया। पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं इसी वॉटरफॉल में पहले भी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। पिछली बरसात से समय भी रानीदहरा में डूबने से कवर्धा के दो युवकों की मौत हुई थी। तुषार बेमेतरा जिले के नवापारा का निवासी बताया जा रहा है। मृतक तुषार डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा है। पिछली रात से ही बोड़ला पुलिस की पूरी टीम एनडीआरएफ सहित की मौके पर मौजूद थी। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 115