कई वर्षों से मंडी में हितग्राही बेच रहा अनाज, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के गांव की सड़क पर उगती है धान

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत करसी पंचायत करसी का बताया जा रहा है। जहां सड़क की पूरी जमीन का फर्जी तरीके से वन अधिकार पट्टा बनाकर हितग्राही के द्वारा हर साल बिना खेती के ही मंडी में धान बेचा जा रहा है। अब वन अधिकार पट्टा जारी का मामला उजागर होने के पश्चात फर्जीवाड़े में सम्मिलित लोगों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग उठने लगी है। ग्राम करसी के खसरा नंबर 791/ 2 का मामला है। जहाँ उक्त भूमि सड़क की बताई जा रही है। लेकिन इसमें हर साल धान उगता है। मामला प्रतापपुर तहसील के धान खरीदी के नाम पर विचौलियों को सक्रियता और फर्जीवाड़े की बातें हमेशा कार्यवाही हो या न हो, लेकिन अब जो मामला प्रतापपुर तहसील के करसी से सामने आ रहा है। वह अजीब है। यहां एक ऐसी सड़क है जो धान पैदा करती है। लेकिन वास्तविकता में नहीं बल्कि कागजों में  इस सड़क का वन अधिकार पट्टना बन गया है। हर साल धान टुकूडांड समिति में बिक भी रहा है। हर साल लाखों का सरकार को चुना इसके बाद से लगातार वे टुकुडांड समिति में धान बेच रहे हैं और हर साल लाखों का चुना सरकार को लगा रहे हैं। चूंकि यह जमीन सड़क है इसलिए इसमें खेती नहीं होती है और धान कागजों में पैदा होता है और कागजों में ही बिक जाता है। सड़क धान उगाता है और इसका फर्जी मालिक धड़ल्ले से धान बेच हर साल लाखों कमा रहा है जो राशि उसे धान की कीमत और बोनस के रूप में मिल रही है। बरहाल यह गंभीर मामला है, जांच का विषय है कि सड़क की जमीन उसके नाम से कैसे हो गई। बन अधिकार पट्टा कैसे बन गया और इस जमीन के नाम से वह धान कैसे बेच रहा है। मामले जांच के साथ दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग हो रही है। गिरदावरी में भी धान की खेती छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी से पहले गिरदावरी का नियम बनाया गया है जिसमें संबंधित पटवारी जमीन बार इस चात का सत्यापन करते हैं कि उक्त जमीन में धान की खेती हुई है या नहीं। मिली जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 791/2 जो रिकॉर्ड में सड़क है को भी गिरदावरी में खरीफ फसल बता दिया गया। इससे यह साफ हो रहा है कि और भी जमीनें होंगी जहां के नाम से फर्जी तरीके से धान बेचा गया होगा और जांच के बाद ही सामने आ सकता है। कलेक्टर से शिकायत, वृहद जांच की मांग मिली जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कलेक्टर सूरजपुर से शिकायत की गई है, शिकायत में टुकुडांड समिति में अब तक वर्षवार बिके धान से संबंधित जमीनों का भौतिक सत्यापन करने, जमीन किस मद में दर्ज है. धान किसने बेचा और पैसे किसके खाते में आए वन अधिकार पट्टा वाली जमीनें कितनी हैं जिनमें धान बिका, पट्टा सही है फर्जी सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की मांग की गई है। शिकायत में इस समिति से खाद वितरण की जांच भी करने की मांग की गई है जिससे यह पता चल सके कि खाद सही किसानों ने लिया है या फर्जी। फर्जीवाड़े का ऐसे खुला राज भू अधिकार अभिलेख में सड़क मद में दर्ज इस जमीन का मूल खसरा नंबर 791 है. सड़क बड़कापारा से ग्राम पंचायत के बॉर्डर तक है और इसी सड़क के आधे हिस्से में धान पैदा हो रहा है, इसका वन अधिकार पट्टा बन गया है ।स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह बात तब सामने आई जब पंचायत इसमें सीसी सड़क बनाना चाहता था और स्वीकृति के लिए जरूरी नक्शा खसरा लेने राजस्व विभाग गए। बताया जा रहा है कि यह मामला पूरे गांव में सामने आ गया है और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग हो रही है। recent visitors 70

मास्टरमाइंड से पिस्टल बरामद, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में तालिब शेख की पत्नी-बेटी की हत्या के आरोपियों को फांसी की मांग

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपियों को मौत की सजा की मांग की जा रही है। रविवार को सूरजपुर में प्रदर्शन के दौरान आरोपियों के पुतलों को फांसी दी गई। वहीं पुलिस ने मास्टरमाइंड कुलदीप साहू से पिस्टल बरामद कर लिया है। कुलदीप साहू ने डबल मर्डर से एक दिन पूर्व आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर जानलेवा हमला कर गर्म तेल डाल फरार हो रहा था इसी दौरान भागते वक्त पुलिस पर पिस्टल से 8 राउंड फायरिंग की थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इतना ही नही अफसरों की माने तो जल्द ही कुलदीप के द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए इमारत को बुलडोजर से गिरने की तैयारी भी कर रही है। उक्त घर को ढहाने के पश्चात उसमे पार्क बनाने की तैयारी नगर पालिका कर रही है। वही कुलदीप साहू की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। गुरुवार को पुलिस को तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मिली थी। पुलिस उसकी अतिरिक्त रिमांड नहीं मांगेगी। मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग तालिब शेख की मां मैमूना शमीम और बड़े भाई मोहम्मद आरिफ ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। मां ने कहा कि, इस घटना से हम लोग टूट गए हैं। 15 दिन के अंदर फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की सजा मिलनी चाहिए। वहीं तालिब के बड़े भाई मोहम्मद आरिफ ने दोनों मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। चाकू से गोदकर की थी हत्या दरअसल 13 अक्टूबर की रात कुलदीप साहू ने दो साथियों NSUI जिलाध्यक्ष सीके चौधरी और रिंकू सिंह के साथ मिलकर हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की चाकुओं से हत्या कर दी थी। उनके शवों को आरोपियों ने कार में डालकर 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था। आरोपियों का पुतला फांसी पर लटकाया रविवार को संयुक्त पुलिस परिवार ने आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आरोपियों के पुतलों को फांसी दी गई। उक्त मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर 15 दिनों में आरोपियों को फांसी देने की मांग संयुक्त पुलिस परिवार ने की। संयुक्त पुलिस परिवार के संयोजक उज्जवल दीवान के आह्वान पर रविवार को कोतवाली के सामने स्थित पुराने बस स्टैंड परिसर में लोग जुटे थे। विरोध प्रदर्शन में सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल भी शामिल हुए। हालांकि प्रदर्शन में सूरजपुर पुलिस परिवार के सदस्य शामिल नहीं हुए। इस दौरान केके अग्रवाल ने कहा कि आरोपी कुलदीप के अवैध घर और बाउंड्रीवाल को गिराने नगर पालिका तैयार है। प्रशासन का साथ मिले तो प्रशासन और नगर पालिका उसके अवैध घर को ढहा देगी। उस जगह पर पार्क बनाया जाएगा। पिस्टल व कार की चाबी पुलिस ने की जब्त कुलदीप साहू को हत्या के बाद भागते हुए पुलिस ने रात में पकड़ने की कोशिश की थी। हालांकि तब तक पुलिस को दोहरे हत्याकांड की जानकारी ही नहीं थी। कुलदीप साहू ने विश्रामपुर टीआई अलरिक लकड़ा की टीम पर पिस्टल से फायरिंग की थी। अलरिक लकड़ा ने कुलदीप पर 8 राउंड फायर किया था। पुलिस ने कुलदीप साहू की निशानदेही पर करवां में सहयोगी सूरज साहू के घर के पीछे स्थित केले के पेड़ों में छिपाए गए पिस्टल को बरामद कर लिया है। करवां से ही कुलदीप साहू का मोबाइल और कार की चाबी भी बरामद की गई है। कुलदीप साहू की रिमांड आज समाप्त हो रही है। आरोपी का साला को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप के साले ग्राम खड़गवां निवासी नीलकेश्वर साहू (26) को भी साक्ष्य छिपाने में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। recent visitors 72

पुलिस जांच में जुटी, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में अधिकारी के आवास में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

सूरजपुर. सूरजपुर में एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी में बीते शाम एक अधिकारी के सुने आवास में दिनदहाड़े लाखों रुपए कैश समेत करीब 26 लाख रुपये के बेशकीमती जेवरात की चोरो के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया है। जिससे पुलिस सकते में आ गई है। उल्लेखनीय है कि बीते शाम भटगांव ऑफीसर कॉलोनी के C/17  दिनेश कुमार जो की क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में एटीओ के पदस्थ है। चोरी के घटना के संबंध में श्री कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर को पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम तय करने हेतु अपने गृह ग्राम पालीगंज पटना गए हुए थे। उन्होंने घर के बाहरी हिस्से की देखरेख करने के लिए तथा फूल पौधा में पानी देने के लिए अपने एक परिचित कॉलरी कर्मी को चाबी देकर गए थे। जो प्रतिदिन लाइट जलता था। साथ ही पौधों में पानी भी डालने का काम करता था। उसने बीते शाम फोन करके बताया कि शाम को जब वह लाइट जलाने तथा पौधों में पानी डालने के लिए गया तो देखा कि उनके घर के पीछे का दरवाजा को कोई काट करके तोड़ दिया है। जिसके बाद चोरी जैसी घटना की आशंका पर उस कर्मी ने खिड़कियों से जब झांक कर घर के अंदर देखा तो पता चला कि घर के सारे सामान बिखरे हुए हैं तथा अलमारी बहु खुले हुए है। उन्होंने अधिकारी दिनेश कुमार को इसकी सूचना दी। परिचित की सूचना पर आज जब वह पहुंचे हैं। तो उन्होंने पूरे घर को खोल कर देखा। अज्ञात चोरों ने कल दिन में घर में घुस करके पूजा घर मे रखी अलमारीयों,बेड रूम की अलमारीयों और दराज को तोड़ कर उसमे रखे सोना चांदी के लगभग 20 लाख के जेवर तथा 4 लाख कैश चुरा करके फरार हो गए। अधिकारी दिनेश कुमार के शिकायत पर भटगांव थाना मैं चोरी का मामला दर्ज करके विवेचना प्रारंभ की गई है तथा डॉग स्कवाड़ व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। इन सामनो में किये हाथ साफ 2 नग सोने का चैन, एक नग सोने का हार, 4 नग सोने की कँगन, एक नग सोने का मंगलसूत्र, एक नग मांग टीका, एक नग सोने का ब्रेसलेट, 2 नग अंगूठी, 6 नग कान का सेट, आधा किलो वजन का चांदी का कमर धनी दो नग पायल, लगभग 100 चांदी के सिक्के, कुछ कीमती घडी, कुछ कीमती साड़ियां वह रेबेन का चश्मा चुरा कर ले गए। दिनेश कुमार का कहना है कि सोने के गहने का वजन करीब 250 ग्राम होगा तथा चांदी के गहनों का वजन एक किलो के आसपास होगा। जिस क्वार्टर नंबर सी 17 में चोरी हुई है। उसकी एक क्वार्टर बाद ही सी 15 में भटगांव थाना प्रभारी जे एस कँवर रहते है तथा सामने तरफ भी पुलिस ऑफिसर का घर है। उसके पास भी दूसाहसी  चोरों ने दिनदहाड़े कतर से कटकर तथा चावल से तोड़ करके घर में प्रवेश करके चोरी कर लिए। चोरों ने इस तरह की चोरी अज्ञात चोरों ने 19 अक्टूबर को दिन में किसी समय दिनेश कुमार के सुने आवास के पीछे के दरवाजा को कटर मशीन से काट करके आँगन मे प्रवेश किया।फिर आँगन का लकड़ी का दरवाजा को सबाल से फोड़ दिया और घर मे प्रवेश कर गए और अलग अलग कमरे मे रखे अलमारियों को तोड़ कर या खोल कर उसमे रखा सारा जेवर और 4 लाख कैश चुरा कर पीछे के रास्ते फरार हो गए। अब तक के चोरी में बीते शाम भटगांव मे हुए सबसे बड़ी चोरी के मामले की जानकारी आने से लोग सकते मे है। जिस घर में चोरी हुई है उसके बगल में ही भटगांव थाना प्रभारी का आवास है तथा सामने भी पुलिस अधिकारी का आवास है। इसके बाद भी दिन दहाड़े लाखों की चोरी होने से लोग तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं। recent visitors 65

कुएं में धक्का देने से युवती की मौत, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में प्रेमिका को बुलाकर पीटा

सूरजपुर. विश्रामपुर थाना क्षेत्र में युवक ने कुएं में धक्का देकर अपनी अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी, जिससे नाराज होकर प्रेमी ने कुएं में धकेल दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कलश यात्रा में शामिल होने 19 वर्षीय पूजा सिंह अपने रिश्तेदार उर्मिला के साथ ग्राम पंचायत रामनगर के अडरापारा पहुंची थी। जिसके बाद शाम करीब पांच बजे पूजा सिंह के प्रेमी धौरापारा निवासी महेंद्र सिंह (20) ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया। पूजा सिंह जब अपनी रिश्तेदार उर्मिला के साथ प्रेमी के घर पहुंची तो महेंद्र सिंह ने उससे मारपीट की। इसके बाद पूजा और उर्मिला को बाइक पर बैठाकर उसके घर ले जाकर पहुंचा दिया। रात करीब आठ बजे प्रेमी महेंद्र सिंह फिर से पूजा सिंह के घर पहुंचा। उसे घर से बाहर बुलाकर फिर से मारपीट की। इस दौरान वहां आरोपी के पिता सूबे सिंह और भाई सत्येंद्र सिंह भी मौजूद थे। मारपीट के बाद प्रेमी महेंद्र सिंह, उसके पिता और भाई ने मिलकर पूजा को कुएं में धकेल दिया। रात करीब आठ बजे जब पूजा के पिता रामजलिंधर घर लौटे तो उन्हें पूजा की मां मानकुंवर ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। शुक्रवार को एएसपी सूरजपुर संतोष महतो के साथ पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने पूजा सिंह के शव को कुएं से निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि युवक और युवती के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। मामले में आरोपी प्रेमी समेत उसके पिता और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका और उसके प्रेमी का मोबाइल जब्त किया है। मामले की जांच की जा रही है। recent visitors 69

कुख्यात ने गिरफ्तारी से बचने में लीं दो जान, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी का हत्यारा गिरफ्तार

सूरजपुर. रविवार को रात्रि में आरोपी कुलदीप साहू अपने साथियों आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, चन्द्रकांत चौधरी उर्फ सी.के. एवं रिंकू सिंह के साथ पुराने बस स्टैंड सूरजपुर पर बैठा हुआ था। लगभग रात्रि नौ बजे थाना सूरजपुर के आरक्षक क्रमांक 734 घनश्याम सोनवानी पुराने बस स्टैंड की ओर गया। इस दौरान आरक्षक ने उसे देख लिया और कुलदीप साहू को पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर कुलदीप साहू ने आरक्षक के ऊपर कड़ाही का खौलता तेल फेंककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी के धर पकड़ के लिये तत्काल थाना में उपलब्ध बल को एकत्रित किया गया। जिसमें प्रधान आरक्षक तालिब शेख, उदय सिंह व अन्य पुलिसकर्मी पुराना बस स्टैण्ड एवं थाना सूरजपुर के आसपास आरोपियों की पतासाजी कर रहे थे। इसी बीच आरोपी कुलदीप साहू द्वारा अपने साथियों आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, चन्द्रकांत चौधरी उर्फ सीके, रिंकू सिंह के साथ रात्रि करीब 10 बजे पुलिसकर्मियों को स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 29 एडी 5666 में कुचलकर हत्या का प्रयास किया पुलिस पार्टी द्वारा उक्त वाहन का पीछा करने का प्रयास किया गया। परन्तु दुर्गा विसर्जन के कारण मार्ग पर भीड़ होने के कारण आरोपी अपने साथियों सहित पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहा। घटना की सूचना एसएसपी सूरजपुर को प्राप्त होने पर उनके द्वारा आसपास थानों तथा रक्षित क्रेन्द्र से अतिरिक्त बल एकत्रित कर सायबर सेल की तकनीकी मदद तथा आरोपियों के संभावित स्थानों पर दबिश की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच प्रधान आरक्षक तालिब शेख महगवां चौक स्थित अपने निवास पर गया। जहां उसके घर की सीढ़ियों पर खून बिखरा हुआ था, जिससे उसे अनहोनी की आशंका हुई। घर के अंदर जाने पर प्रधान आरक्षक की पत्नी एवं नाबालिक पुत्री घर पर नहीं थे। घर में सामान बिखरा पड़ा था और अत्यधिक मात्रा में जगह-जगह खून के छीटे पड़े हुए थे। जिस पर प्रधान आरक्षक द्वारा तत्काल इसकी सूचना थाना में दी गई। पुलिस द्वारा आरोपी कुलदीप साहू एवं उसके अन्य साथियों की पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान उक्त संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार के देखे जाने पर पुलिस द्वारा उसका पीछा कर घेराबंदी की कोशिश की गई किन्तु आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकलने में सफल रहा। थाना प्रभारी विश्रामपुर निरीक्षक अलरिक लकड़ा व पुलिस टीम के द्वारा वाहन का लगातार पीछा किया जा रहा था इसी दौरान ग्राम करवां, चौकी लटोरी के पास आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई जिसके जवाब में पुलिस बल द्वारा भी सुरक्षार्थ फायर किया गया परन्तु आरोपी रात्रि में अंधेरे होने का लाभ उठाकर गाड़ी छोडकर फरार हो गया। वहीं, बीते सोमवार को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम पीढ़ा में दो अज्ञात शव पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त प्रधान आरक्षक की पत्नी एवं नाबालिक पुत्री के रूप में की गई। वही मामले की सूचना पर एफएसएल अम्बिकापुर की टीम के द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया तथा घटना स्थल से खून से सने चाकू एवं मृतका व उसकी पुत्री का खून लगे कपड़े भी बरामद किया गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा सूरजपुर पहुंचकर मौके का जायजा लिये और घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया और पूरी कार्यवाही की लगातार मानिटरिंग करते रहे। उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे के मार्गदर्षन में जिला सूरजपुर सायबर सेल तथा विभिन्न टीमें बनाकर आरोपियों के पतासाजी एवं दबिश हेतु टीम रवाना किया गया तथा तत्काल प्रकरण के संदेहियों तथा आरोपी के परिचितों को तलब कर कडाई से पूछताछ की गई। कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु रेंज स्तर से बल लगाकर शांति स्थापित किया गया। इसी दौरान आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस द्वारा बुधवार को गढवा झारखण्ड से बस से आने के दौरान बलरामपुर में पकडा गया। जिसे सूरजपुर पुलिस के द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। बारीकी से पूछताछ पर आरोपी कुलदीप साहू ने घटना के सहयोगी आर्यन विष्वकर्मा उर्फ गोल्डी, चन्द्रकांत चौधरी उर्फ सी.के. एवं रिंकू सिंह के साथ मिलकर आरक्षक 734 धनष्याम सोनवानी पर गर्म तेल फेकना, पुलिसकर्मियों को गाडी से कुचलने का प्रयास करना, प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर जाकर उसकी पत्नी व बच्ची के ऊपर प्राणघातक हमला कर नृशंस तरीके से हत्या करना तथा शव को ग्राम पीढा थाना सूरजपुर में फेक कर साक्ष्य छुपाने के लिए गाडी धोने का कृत्य करना तथा आरोपी कुलदीप साहू द्वारा भागने के दौरान पुलिस बल पर फायर कर भागने की बात स्वीकारी है। इसके अतिरिक्त एक अन्य आरोपी सूरज साहू द्वारा आरोपियों को गांव से भागने में मदद करना भी बताया है। आरोपियों के निशानदेही पर घटना कारित करने के दौरान खून लगे कपडे तथा चप्पल जप्त किया गया है। मृतिका एवं उसकी पुत्री के शवों के पीएम पर धारदार चाकू से गोदकर हत्या किया जाना पाया गया। चिकित्सीय परीक्षण में प्रथम दृष्टया मृतिका एवं उसकी पुत्री के साथ अनाचार की संभावना से इंकार किया गया है और अग्रिम चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्लाईड जप्त कर जांच हेतु भेजा गया है। जिसकी परीक्षण रिपोर्ट अप्राप्त है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। यहॉं उल्लेखनीय है कि, दिनांक सोमवार को कुलदीप साहू पिता अषोक साहू उम्र 25 वर्ष ग्राम पुराना बाजारपारा सूरजपुर जो थाना सूरजपुर का गुण्डा बदमाश है जिसके विरूद्ध कोतवाली सूरजपुर में कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व है तथा जिला बदर की कार्यवाही भी की गई थी जिसका उल्लघन करने पर इसके खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा धारा 188 भा.द.वि. के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था जिस प्रकरण में जमानत पश्चात् जिले से बाहर था। उक्त आरोपी कुलदीप साहू के द्वारा जिला बदर के प्रकरण में जमानत मिलने पश्चात् प्रार्थी पुनित सोनी के साथ मारपीट करने के संबंध में कोतवाली सूरजपुर में अपराधिक प्रकरण क्रमांक 364/2024 धारा 294, 506, 341, 327 भादवि. पंजीबद्ध किया गया था जो आरोपी के फरार एवम् जिला बदर होने से पता तलाष की जा रही थी। कुलदीप साहू के भाई संदीप साहू के द्वारा दिनांक 07 अक्टूबर को मारपीट व लूट का अपराध कारित करने पर अपराध क्रमांक 557/2024 धारा … Read more

कांग्रेस ने बताया ध्यान भटकाने की कोशिश, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में बवाल का बीजेपी ने NSUI नेता को बताया आरोपी

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में डबल मर्डर केस और आगजनी की घटना पर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रही है। एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। बीजेपी का आरोप है कि आरोपी एनएसयूआई का नेता है। वहीं कांग्रेस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। मामले में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का सूरजपुर मामले में बयान आया है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर की घटना के अपराधी को कांग्रेस से जोड़ना सरकार की साजिश है। उन्होंने कहा कि इस घटना के अपराधी कुलदीप साहू का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। वह कांग्रेस के किसी भी विंग, मोर्चा प्रकोष्ठ का किसी भी स्तर का पदाधिकारी, कार्यकर्ता नहीं है। प्रदेश में बढ़ते हुये अपराधों को रोक पाने में नाकाम सरकार अपराधों से ध्यान हटाने इस प्रकार का षड़यंत्र कर रही है। भाजपा राज में अपराधी इतने बेलगाम और अराजक हो चुके है कि पुलिस के आरक्षक के घर पर घुसकर उसकी पत्नी की हत्या कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है क्रूर और भयानक घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को सबक सिखाने के बजाय सरकार इसमें राजनैतिक पुर खोज रही है। कांग्रेस का मानना है अपराधी के साथ अपराधियों के जैसे कानून सम्मत बर्ताव किया जाना चाहिये, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिये। अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, यह सुनिश्चित करना पुलिस और सरकार का काम है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपराधी का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। उसका न्याय यात्रा का फर्जी पास सरकार के इशारे पर प्रचारित किया जा रहा है। न्याय यात्रा के पास का फार्मेट पूर्व निर्धारित था तथा सूचीबद्ध पदाधिकारियों को ही स्थायी यात्री, व्यवस्था संबंधी पास जारी किया गया था। बीजेपी का पलटवार: बोली- अपने गुंडा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़ कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है। यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध के लिए प्रलाप करने पर किया कटाक्ष भाजपा प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत तमाम कांग्रेस नेताओं द्वारा इस भयावह अपराध के लिए प्रलाप किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रेक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह सत्ता में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और सत्ता से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर ऐसी कई गुण्डावाहिनियाँ प्रदेश में भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्रपूर्ण टूलकिटिया एजेंडा चला रही हैं। प्रदेश में ऐसी कोई गंभीर आपराधिक वारदात बाकी नहीं रही है, जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हों। राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है। खासकर कांग्रेस का युवा संगठन अपने वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में न केवल छत्तीसगढ़, अपितु देशभर में अपराधियों और स्मगलरों का गढ़ बना हुआ है। दिल्ली में पाँच हज़ार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का कोकीन पकड़ाया, उसका सरगना भी कांग्रेस के एक सेल का अध्यक्ष था। कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में तो कांग्रेस नेताओं की तमाम तरह के अपराधों में संलिप्तता की एक लंबी फेहरिस्त है, जिसे पालने-पोसने का काम कांग्रेस अपने शासनकाल में तो करती ही रही, अब उन्हीं गुण्डा-तत्वों का इस्तेमाल प्रदेश में अराजकता के लिए कांग्रेस पूरी निर्लज्जता के साथ कर रही है। 'दीपक बैज के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों के लिये संरक्षण' श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या दीपक बैज के नेतृत्व में इन्हीं आपराधिक तत्वों के संरक्षण के लिए तथाकथित न्याय पदयात्रा का ढोंग कांग्रेस ने रचा था? उक्त पदयात्रा में भी जो तमाम आपराधिक तत्व कांग्रेस की तथाकथित न्याय पदयात्रा के पोस्टर ब्वॉय बने हुए थे। वे आपराधिक तत्व बाकायदा बैनर-पोस्टर लगाकर न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी किन नेताओं की शह पाकर कर रहे थे? कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी ठगी के आरोपित केके श्रीवास्तव के भगोड़ा घोषित होने के मद्देनजर श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में न केवल प्रदेश के खजाने में डाका डाला गया, हजारों करोड़ रुपए घपले-घोटाले करके प्रदेश की जनता का हक मारा गया, बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राजनीतिक संरक्षण देकर लूट मचाने की खुली छूट दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को उक्त आरोपी से अपने रिश्तों को सार्वजनिक करना चाहिए, क्योंकि ठगी का यह आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के लिए विशेष पूजा-पाठ करता था और इसी कारण बघेल का अक्सर उसके बिलासपुर स्थित निवास में आना-जाना लगा रहता था।  श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है कि अब वह अपने गुर्गों के जरिए खून की नदियाँ बहाने में नहीं हिचक रही है। recent visitors 60

बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में युवती से हैवानियत की 48 घंटे बाद FIR दर्ज

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवती को नशीली दवाई खिलाकर सामूहिक बलात्कार के बाद बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक देने की अमानुशिक घटना सामने आई है। वारदात के 48 घण्टे बाद पीड़िता की रिपोर्ट लिखी गयी और उपचार शुरू हो सका। पड़ोसी जिले सूरजपुर के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 साल की युवती 12 अक्टूबर को घर से दशहरा देखने निकली थी। अगले दिन उसे जख्मी हालत में राहगीरों ने घर पहुचाया। युवती के शरीर मे गम्भीर चोटें थी। होश आने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया उसके साथ पढ़ने वाले कांता सिंह और तीन अन्य लोगो ने उसे नशीली दवाई खिलाकर अर्ध बेहोशी की हालत में बलात्कार किया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। शाम पीड़िता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवती के आंख, हाथ, सिर और चेहरे में गम्भीर चोट लगी है। recent visitors 97