MY SECRET NEWS

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस द्वारा बाबा साहब का अपमान करने की बात कही, दिल्ली में नहीं होने दिया था अंतिम संस्कार

लखनऊ सीएम योगी ने कहा कि 1976 में कांग्रेस ने संविधान में संशोधन किया। एक ऐसा शब्द जोड़ा, जिसके खिलाफ बाबा साहब ने खुद तर्क दिए थे। डॉ आंबेडकर का अंतिम संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया था। उनका अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के मुंबई शहर में चैत्य भूमि पर हुआ था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा बाबा साहब का अपमान करने की बात कही। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया था। इस पुरानी पार्टी ने भारतीय संविधान के निर्माता का स्मारक बनाने से मना कर दिया था। इन्हीं लोगों ने बाबा साहब आंबेडकर को चुनाव हारने दिया। उनके 'महा परिनिर्वाण' के बाद स्मारक भी नहीं बनने दिया। वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई मुख्यमंत्री ने वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर भी विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई है। वक्फ के पास उसका कोई राजस्व रिकॉर्ड नहीं है। अब जब कार्रवाई हो रही है तो कुछ लोग हिंसा भड़का रहे हैं। पश्चिम बंगाल में घर से घसीटकर तीन हिंदुओं की हत्या कर दी गई। यूपी में आज जो लोग दलित हितैषी होने की बात कहते हैं। इन्हीं के पार्टियों से जुड़े लोगों ने गरीब, वंचितों और दलितों की सबसे ज्यादा जमीनें कब्जा की हैं।  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 9

टेक्नोलॉजी से पूरी दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसे में मीडिया जगत में भी तेजी के साथ बदलाव हो रहा है: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया को मान्यता दी गई है। मीडिया ही लोकतंत्र के प्रति सजग प्रहरी के रूप में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित कर अन्य तीन स्तंभों को किसी न किसी रूप में झकझोरती है। किन्हीं कारणों से छूटे हुए मुद्दों को सही तथ्यों के साथ प्रस्तुत कर जन सरोकार से जोड़ती है। मीडिया की भूमिका पूरी दुनिया में समय-समय पर अलग-अलग रूप में देखने को मिली है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में आयोजित एक प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कही। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि देश में कई ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर को मीडिया के जरिए आगे बढ़ाने का काम किया था। देश के स्वाधीनता आंदोलन में उन्होंने पत्रकारिता के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। इसमें सबसे पहला नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आता है, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाचार पत्रों को प्रोत्साहित किया था। लोकमान्य तिलक ने जन चेतना को जागरूक करने के लिए गणपति महोत्सव का आयोजन किया। इसके अलावा लाल लाजपत राय, गणेश शंकर विद्यार्थी आदि ने अपनी लेखनी की धार से समाज को नई दिशा दी। जिस समय देश के लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा था, तब समाचार समूहों ने अपनी लेखनी के माध्यम से लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। मीडिया की भूमिका और प्रासंगिकता को परिवर्तनशील माहौल में भी कभी कम नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज टेक्नोलॉजी से पूरी दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में मीडिया जगत में भी तेजी के साथ बदलाव हो रहा है ताकि समाज तक टेक्नोलॉजी से जुड़कर सही तथ्यों को उन तक पहुंचाया जा सके। आज युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही है क्योंकि उसके पास समय कम है। ऐसे में मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है कि उन तक सकारात्मक चीजें पहुंचाई जाएं क्योंकि कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरुपयोग कर नकारात्मकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में मीडिया जगत अपनी जिस भूमिका के लिए जानी जाती है, उसी भूमिका के साथ उसे आगे बढ़ना होगा। यह न केवल लोकतंत्र बल्कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए बड़ा कार्य होगा। सीएम योगी ने आगे कहा कि सुशासन और लोकतंत्र की पहली शर्त संवाद है। हम जबरन अपनी बात को किसी पर थोप नहीं सकते हैं, लेकिन संवाद से बड़े से बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं। वहीं जब भी हम संवाद की भाषा से अपने आप को अलग करते हैं, तो नए संघर्ष को बढ़ावा मिलता है। हमें उस संघर्ष से बचने की आवश्यकता है। ऐसे में अगर मीडिया उस संवाद की भाषा को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी, तो निश्चित रूप से बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सीएम ने कहा कि संवाद को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम मीडिया है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि एक लाख लोगों को इकट्ठा करके अपनी बात कही जाए, इसके लिए कुछ लोग ही पर्याप्त हैं। वहीं लोग करोड़ तक आपकी आवाज को पहुंचाएंगे। इसके लिए मीडिया को आगे आना होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

बच्चों का अन्नप्राशन तथा महिलाओं की हुई गोदभराई, उत्तरप्रदेश-गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने 70 वर्ष के बुजुर्गाें को बांटे आयुष्मान कार्ड

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में महन्तदिग्विजय नाथ पार्क, रामगढ़ताल में 70 वर्ष आयु के बुजुर्गाें को प्रधानमंत्री आयुष्मानभारत-जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान वय वन्दना कार्ड का वितरण किया।उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 06 लाभार्थियांे से वार्ता की, जिनमंे आयुष्मान कार्ड कीलाभार्थी सुश्री इसावती देवी, सुश्री शारदा देवी, दीन दयाल उपाध्याय कैशलेस योजना कीलाभार्थी सुश्री सन्ध्या राय, श्री आशुुतोष शर्मा तथा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायताप्राप्त करने वाले श्री सुधीर कुमार सिंह तथा सुश्री भूरी देवी शामिल हैं। इस अवसर परउन्हांेने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये आयुष्मान कैम्प का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री जी2ने इस अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन, बच्चों का अन्नप्राशन तथा महिलाओं कीगोदभराई की।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहाकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन बुजुर्गों के लिए, जो एक उम्र के बाद असहाय होजाते हैं तथा महंगी चिकित्सा वहन करने में असमर्थ होते हैं, उन सभी का ख्याल रखतेेहुए 70 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना की शुरुआतकी है। यह योजना किसी भी जाति, क्षेत्र तथा धर्म से जुड़े सभी लोगों के लिए है। आजइस योजना के अन्तर्गत अकेले उत्तर प्रदेश में लाखों लोगों ने लाभ लेकर इसे सफलताकी नई उंचाइयों पर पहुंचाया है। जनपद गोरखपुर में 70 वर्ष से ऊपर के 8,300 से ज्यादाबुजुर्गाें को योजना से जोड़ा गया है, जिन्हें 05 लाख रुपये के मुफ्त इलाज की सुविधाप्राप्त होगी।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान भारत योजना सितम्बर, 2018में लागू की थी। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसके अन्तर्गत हरवर्ष परिवार के लोग 05 लाख रुपये की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा जनपद, प्रदेश या देश केकिसी भी सम्बद्ध हॉस्पिटलों में प्राप्त कर सकते हैं। जनपद गोरखपुर में 280 चिकित्सालयइस योजना से आच्छादित हैं, जिसमें 191 सरकारी और शेष निजी क्षेत्र के अस्पताल हैं।इनमें इलाज की सुविधा का लाभ लाभार्थी ले सकता है। बुजुर्गों के लिए यह योजनालाभकारी हो, इसके प्रति जन जागरूकता हेतु जनपद गोरखपुर में यह कार्यक्रम आयोजितहो रहा है। इन बुजुर्गों के श्रम व साधना पर आज हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। हम इनबुजुर्गों के त्याग से ही खुशहाल भी हैं। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि इनकी देखभालकरें। इसीलिए प्रदेश सरकार ने बुजुर्गों को इस योजना से जोड़ने का कार्य किया है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अब तक प्रदेश में 05 करोड़ 25 लाख लाभार्थियों केगोल्डेन कार्ड बने हैं। यह संख्या देश में सर्वाधिक है। प्रदेश मंे लाभार्थियों की संख्या 09करोड़ से अधिक है। यह आयुष्मान कार्ड से माध्यम से प्रतिवर्ष 05 लाख रुपये की स्वास्थ्यबीमा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वह जरूरतमन्द, किन्हीं कारणों से जिनका नाम आयुष्मानभारत योजना की सूची में नहीं आ पाया है, इसके लिए सरकार ने व्यापक परिवर्तन कियेहैं। उन्हंे मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत जोड़ने का काम सरकार कर रही है।साथ ही, मुख्यमंत्री राहत कोष से भी बड़े पैमाने पर लाभार्थियों को सहायता देने का कार्यहुआ है। जनपद गोरखपुर में मुख्यमंत्री राहत कोष से अब तक 7,437 लाभार्थियों को 123करोड़ 16 लाख रुपये प्रदान किये गये हैं।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना बहुत अच्छी योजना है। इसकेअन्तर्गत गोरखपुर जनपद में अब तक इलाज करने के लिए सरकार ने 320 करोड़ रुपयेअस्पतालांे को उपलब्ध कराए हैं। प्रदेश सरकार लोगों को लाभान्वित करने का निरन्तरप्रयास कर रही है। पहले गोरखपुर में इन्सेफेलाइटिस से हजारों बच्चों की मृत्यु हो जाती3थी। आज डबल इंजन सरकार के सकारात्मक प्रयासों से इस बीमारी का पूरी तरह सेउन्मूलन किया जा चुका है। वर्ष 2017 से पहले गोरखपुर में एक बी0आर0डी0 मेडिकलकॉलेज था, जिसमंे सुविधाआंे का अभाव था। आज यह मेडिकल कॉलेज विश्व स्तरीयसुविधाओं के साथ इलाज कर रहा है। आज गोरखपुर में एम्स भी है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 1947 से वर्ष 2017 तक के 70 वर्षाें में पूरे प्रदेश मेंमात्र 12 मेडिकल कॉलेज थे, परन्तु आज सभी 75 जनपदों में से 65 जनपदों में ‘एकजनपद एक मेडिकल कॉलेज’ योजना के तहत मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहाहै। इस वर्ष प्रदेश सरकार ने 16 मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ किये हैं। यह दिखाता है किडबल इंजन सरकार की सकारात्मकता के कारण ही स्वास्थ्य के प्रति बेहतरीन कार्य सम्भवहो सका है। पहले देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, बलरामपुर, गोण्डा तथा बहराइचजनपदों में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं था। आज इन सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेजोंका संचालन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जनपद में आई0सी0यू0, डायलिसिसयूनिट, एम0आर0आई0, ब्लड बैंक, ब्लड कम्पोनेन्ट यूनिट तथा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धीसुविधाओं का लाभ दे रही है। जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने एक टीम वर्क के रूप मेंकोविड-19 महामारी से निपटने का कार्य करके दिखाया, यह एक सराहनीय कार्य था।स्वास्थ्य के साथ ही, हर व्यक्ति की जरूरत पूरी हो तथा उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरालाभ प्राप्त हो, इसके लिए आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेश योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना तथा मुख्यमंत्रीराहत कोष से लोगों को उपचार की सुविधा दी जा रही है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि सशक्त भारत के लिएनागरिक स्वस्थ हो। जब स्वस्थ नागरिक होंगे, तभी सशक्त भारत होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

राजस्व में तेजी लाने के अधिकारियों को दिए निर्देश, उत्तरप्रदेश-मुख्यमंत्री योगी ने की भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की समीक्षा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवासपर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यकनिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग को अब तक 2407.20करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। राजस्व में तेजी से वृद्धि के निर्देश देते हुएउन्होंने कहा कि इसके लिए विभागीय व जनपद स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रभावी प्रयासकिये जाएं। राजस्व में अपेक्षित वृद्धि न करने वाले जनपदों के जिलाधिकारी व जिलाखनन अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद सोनभद्र, बांदा, कौशाम्बी तथा महोबा में खननके दृष्टिगत राजस्व वृद्धि की असीम संभावनाएं हैं। कम राजस्व प्राप्त करने वाले जनपदोंमें भी राजस्व बढ़ोत्तरी के उपाय सुनिश्चित किये जाएं। उन्होंने कहा कि शासन, विभागव जनपद स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों पर शीघ्रता से निर्णय लेकर कार्यवाही आगेबढ़ायी जाए। राजस्व बढ़ाने के अन्य उपायों पर भी विचार किया जाए।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नदी के कैचमेंट एरिया में किसी भी प्रकार की अवैधखनन गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तकनीक का उपयोग करते2हुए इसे सख्ती से रोकने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री जी ने स्वीकृत खनन क्षेत्र के अन्दरखनन कर रहे वाहनों पर व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वी0टी0एस0) लगाये जाने के भीनिर्देश देते हुए कहा कि इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि खनन स्वीकृत क्षेत्रमें ही हो रहा है या नहीं। इससे परिवहनकर्ता को भी सहूलियत होगी।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपदों में अवैध खनन को रोकने के लिए टास्क फोर्सद्वारा समय-समय पर छापेमारी की जाए। छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारियोंसहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित हो। इसकी नियमितवीडियोग्राफी भी कराई जाए। विभागीय स्तर पर लम्बित मामलों का समय से निस्तारणकिये जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जून से अगस्त माह के मध्य ही वर्षभरकी कार्ययोजनाएं तैयार की जाएं। कार्ययोजना समय से तैयार होने से सभी कार्यसरलतापूर्वक सम्पन्न होंगे।मुख्यमंत्री जी ने बैठक में उपस्थित परिवहन विभाग के अधिकारियों को मार्गदुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेजी से प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा किसड़कों के किनारे ओवरलोड वाहन कतई न खड़े किए जाएं। कर अपवंचन तथाओवरलोडिंग रोकने के लिए जनपदों में 55 चेक गेट्स स्थापित किए गए हैं। इन परशीघ्र ही ‘वे इन मोशन संयन्त्र’ लगाए जाएं। ओवरलोडिंग हर हाल में जीरो प्वॉइंट परही रोकी जाए।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत सरकार के खनन मंत्रालय द्वारा स्टेट माइनिंगरेडिनेस इंडेक्स तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस सम्बन्ध में विभिन्न विभागोंके समन्वय से आवश्यक सूचनाओं की समय से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नदियोंके किनारे की मिट्टी-बालू तथा सिल्ट का प्रयोग ईंट बनाने में किया जाए। यहपर्यावरण को बचाने में कारगर होगा। उपजाऊ जमीन की मिट्टी का प्रयोग ईंट भट्ठोंमें न किया जाए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास, उत्तरप्रदेश-मुख्यमंत्री योगी पहुंचे जनपद बस्ती में कर्मा देवी शैक्षणिक समूह के 15वें स्थापना दिवस समारोह

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि हम सभी ने विगत10 वर्षों में भारत की शानदार यात्रा देखी है। देश में विरासत और विकास का अद्भुत2समन्वय देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की आजादी केशताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को देशवासियों केसामने रखा है। वर्ष 2047 में हमें एक ऐसा भारत चाहिए जो स्वावलम्बी तथा आत्मनिर्भरहो। भारत स्वावलम्बी तथा आत्मनिर्भरता तब बनेगा, जब व्यक्ति, गांव, नगर, जनपद तथाप्रदेश आत्मनिर्भर बनेंगे। मुख्यमंत्री जी आज जनपद बस्ती में कर्मा देवी शैक्षणिक समूह के 15वें स्थापनादिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर परमुख्यमंत्री जी ने ओमनी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास किया। उन्होंने शिक्षा,सेवा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों कोपुरस्कार प्रदान किये। उन्होंने कहा कि यह भूमि प्रभु श्रीराम के जन्म का हेतु है। कहाजाता है कि महाराज दशरथ ने प्रभु श्रीराम के जन्म के लिए इसी जनपद में पुत्रेष्टि यज्ञकिया था। महर्षि वशिष्ठ ने भी इसी जनपद में अपना आश्रम स्थापित किया था। प्रभुश्रीराम ने हम सबको प्रेरणा दी है कि व्यक्ति चाहे जितना यश प्राप्त कर ले याधन-धान्य से परिपूर्ण हो जाए, वह तब तक अधूरा है जब तक वह अपनी जननी तथामातृभूमि के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित नहीं करता।मुख्यमंत्री जी ने कर्मा देवी शैक्षणिक समूह के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बधाईदेते हुए कहा कि श्री ओम नारायण सिंह, श्रीमती नीता सिंह, स्व0 श्री देव मंगल सिंहतथा स्व0 श्रीमती सरोज सिंह ने अपनी मां की स्मृतियों को इस समूह के रूप में जीवन्तबनाया। यहां पहले पी0जी0 कॉलेज था, लेकिन बाद में बी0टी0सी0, बी0एड0, नर्सिंग,फार्मा, लॉ, सी0बी0एस0ई0 बोर्ड द्वारा संचालित पब्लिक स्कूल तथा बी0सी0ए0 आदिइकाइयों में शिक्षा की व्यवस्था की गई। आज यहां ओमनी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर केशिलान्यास का कार्य भी सम्पन्न हुआ है।मुख्यमंत्री जी ने स्व0 श्रीमती कर्मा देवी सिंह, स्व0 देव मंगल सिंह तथा स्व0सरोज सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व0 श्रीमती कर्मा देवी सिंह केपुत्रों ने उनकी स्मृतियों को शिक्षा के इस बेहतरीन केन्द्र के रूप में स्थापित करते हुएउनका मूर्त स्मारक इन शिक्षण संस्थानों के माध्यम से स्थापित किया है। जननी औरजन्मभूमि के प्रति यही कृतज्ञता का भाव है। जो बीज यहां रोपा गया था, आज वह कर्मादेवी समूह के रूप में विशाल वट वृक्ष बनकर निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान कररहा है। यहां के गरीब विद्यार्थियों को भी अच्छी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध हो सके,इस दृष्टि से कर्मा देवी समूह अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। हजारों बच्चे लम्बे3समय तक अपने कर्म पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त कर सम्मान तथा स्वावलम्बनके साथ जीवन यापन करेंगे।जब कोई व्यक्ति जन्म लेता है, तो उसके पास पाँच प्रकार के ऋणों से मुक्तिप्राप्त करने का अवसर होता है। तभी मनुष्य के रूप में हमारी जीवन यात्रा पूर्ण मानीजाती है। हमारा यह कर्तव्य माता, पिता, गुरु, मातृभूमि तथा देवगण के प्रति होता है।इनके आदर्शों को अपने जीवन में अंगीकार करने का प्रयास उऋण होने का माध्यमहोता है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री ओम नारायण सिंह गोरखपुर के जिलाधिकारी केरूप में काम कर चुके हैं। वह अपनी प्रशासनिक व्यस्तता के कारण अन्य कार्यों के लिएज्यादा समय नहीं दे पाते थे, लेकिन स्व0 श्रीमती सरोज सिंह तथा श्रीमती नीता सिंहका श्री गोरक्षनाथ मंदिर में आना-जाना होता था। उस समय मैं प्रदेश का मुख्यमंत्रीबनने के बारे में नहीं सोचता था। स्व0 श्रीमती सरोज सिंह हमेशा इस बात को कहतीथीं कि आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अवश्य बनेंगे। आज उत्तर प्रदेश को आपकीआवश्यकता है। सुरक्षा खतरे में हैं। बेटियां असुरक्षित हैं। जगह-जगह दंगे हो रहे हैं।इससे सभ्य समाज के मन में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। वह कहती थीं कि यदि आपआएंगे, तो प्रदेश को दंगों से मुक्ति मिलेगी, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जहां यदि अच्छी शिक्षा दीजाए, तो शत-प्रतिशत प्लेसमेंट प्राप्त किया जा सकता है। सरकारी व निजी क्षेत्र तथादुनिया में भारत के नर्सिंग प्रोफेशनल्स की मांग है। इस मांग को पूरा करने के लिए हमेंस्वयं को तैयार करना होगा। फार्मेसी का क्षेत्र भी अत्यंत विस्तृत है। कोरोना कालखण्डमें चीन ने भारत में दवा भेजने में आनाकानी की थी। प्रधानमंत्री जी ने उस समय देशके फार्मा उद्योग को पुनर्जीवित करने का कार्य किया था। देश में ही आवश्यक दवाइयोंका निर्माण प्रारम्भ किया गया। जिन दवाइयों के लिए हम दुनिया के अन्य देशों परनिर्भर थे, हमारा फार्मा उद्योग उन्हें आगे बढ़ा सकता है।प्रदेश में फार्मा पार्क का निर्माण किया जा रहा है। जहां पर 2,000 एकड़ क्षेत्रफलमें फार्मा से जुड़े हुए अलग-अलग उद्योग लगने जा रहे हैं। पहले चरण में बुन्देलखण्डमें इस कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। वहां उद्योग लगने शुरू हो गएहैं। लोगों ने प्रोडक्शन के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे ही अन्य क्षेत्रों में भीलगातार कार्य करने की तैयारी हो रही है।4मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्किल डेवलपमेंट पर फोकसकिया गया है। संस्थानों को भी स्किल डेवलपमेंट के पाठ्यक्रम चलाने चाहिए, ताकिकोई भी विद्यार्थी संस्थान से अध्ययन पूर्ण करने के पश्चात स्वयं को असहाय न महसूसकरे। पूरी दुनिया भारत के युवाओं की प्रतीक्षा कर रही है। हमें युवाओं को दुनिया कीविभिन्न भाषाओं के बारे में जानकारी प्रदान करनी होगी। विद्यार्थियों को देश के विभिन्नप्रदेशों की भाषाएं भी आनी चाहिए। कन्नड़, मराठी, तमिल, बंगाली, गुजराती आदिभाषाओं का ज्ञान आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। भारत की भाषाएं भारत कीएकत Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास … Read more

लोगों से सुविधाओं की ली जानकारी, कम्बल-भोजन बांटा, उत्तरप्रदेश-गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में रेलवेस्टेशन के सामने, कचहरी बस स्टैन्ड के पास, नक्को बाबा की मजार के पास (धर्मशालाबाजार) एवं गोरखनाथ (झूलेलाल मन्दिर) के पास स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इसदौरान उन्होंने धर्मशाला बाजार के नवनिर्मित रैन बसेरे का उद्घाटन किया। उन्होंने जिलाप्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोरखपुर महानगर क्षेत्र मेंजरूरतमंदों की सेवा और सुविधा के लिए तीन और रैन बसेरे बनाए जाएं। मुख्यमंत्री जी ने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से उन्हें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओंकी जानकारी प्राप्त की तथा जरूरतमंदों को कम्बल, भोजन एवं बच्चों को खिलौने व चॉकलेटवितरित की। रैन बसेरों में देवरिया, कुशीनगर, बलिया, गगहा, चौरीचौरा समेत पूर्वांचल केअलग अलग क्षेत्रों के नागरिकों के अलावा बिहार राज्य से आए लोग भी ठहरे थे। रैन बसेरेमें ठहरे लोगों में से कोई काम की तलाश में, तो डॉक्टर को दिखाने या फिर किसी अन्यकार्य से गोरखपुर आए थे।मुख्यमंत्री जी ने प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हर जरूरतमंद कोसम्मानजनक आश्रय देने के लिए डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रधानमंत्रीआवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।शहर में किसी कार्य से आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क रैन बसेरों2की व्यवस्था की गई है। प्रशासन को इसे प्राथमिकता पर लेते हुए यह सुनिश्चित करना होगाकि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कम्बल का इंतजाम हो। साफ-सफाई काभी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है, तो उसेभोजन भी उपलब्ध कराया जाए।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भीषण ठण्ड और शीतलहर से आमजनमानस के बचाव केलिए राज्य सरकार की तरफ से पहले चरण में 04 लाख लोगों को प्रदेश में बने कम्बलवितरित करने के लिए हर जिले को पर्याप्त धनराशि जारी कर दी गई है। साथ ही, प्रशासनको निर्देशित भी किया गया है कि जरूरतमंद लोगों की सूची बनाकर कम्बल वितरणसुनिश्चित कराया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मेंप्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 56 लाख परिवारोंको पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा 04 लाख लोगों को शीघ्र ही आवासउपलब्ध कराए जाएंगे। इस व्यवस्था के बाद भी जो लोग शहरी क्षेत्र में उपचार कराने याकिसी अन्य कार्य से आते हैं। उनके पास रात्रि में यदि होटल आदि में रुकने की क्षमता नहींहै, तो उनके लिए शहरी क्षेत्रों में डबल इंजन सरकार की तरफ से स्थानीय निकायों केमाध्यम से रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ठण्ड से किसी की मृत्यु न हो और न ही कोई ठिठुरे, इसकेलिए सरकार की तरफ से कई स्तरों पर प्रबंध किए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों मेंपढ़ने वाले बच्चों के लिए स्वेटर की व्यवस्था के लिए उनके अभिभावकों के खाते में धनराशिभेज दी गई है। आने वाले समय में शीतलहर के दौरान जनमानस और जीव जंतुओं के ठण्डसे बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की भी व्यापक व्यवस्था की जाएगी।मुख्यमंत्री जी ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित रैन बसेरे में जरूरतमंद लोगों को कम्बल औरभोजन का वितरण करते हुए कुछ नेत्र दिव्यांगों को देखा। उन्होंने, उन्हें कम्बल और भोजनके पैकेट दिए। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियांे को निर्देशित किया कि इन दिव्यांगजन से वार्ताकर यह पता कर लें कि इन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। यदि वेयोजनाओं के लाभ से वंचित हैं तो लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कचहरी बस स्टेशनके पास स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ बुजुर्गों से संवादकरते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनके आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा दिएजाएंगे।रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान सांसद श्री रविकिशन शुक्ल, गोरखपुर के महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्री विपिन सिंह सहितअन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

जनता दर्शन में आए लोगों से योगी न कहा- तत्परता और संवेदनशीलता से हो जनता की समस्याओं का समाधान

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान जल्द किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और एक-एक करके सभी की समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात की। सीएम ने सभी को आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा। सभी के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए तत्काल निस्तारण का निर्देश देने के साथ ही सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करा कर शासन को उपलब्ध कराया जाए। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। मंगलवार सुबह वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोवंश को दुलार कर उन्होंने अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। इस दौरान एक गोवंश के साथ सीएम योगी स्नेहिल भाव से कुछ देर खेलते भी रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31