ठाकुरताल से लगी पहाड़ी पर शहर का पहला सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा
जबलपुर शहर के ठाकुरताल से लगी पहाड़ी पर शहर का पहला सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है। वन विभाग ने मार्च तक सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन बजट में देरी से निर्माण कार्य थम गए हैं। अभी इसे पूरा होने में दो माह और लगेंगे। कई काम अधूरे, मार्च में तय की गई थी डेड लाइन जानकारों के अनुसार सिटी फॉरेस्ट में पुलिया निर्माण का कार्य अधूरा है। पर्यटकों को फॉरेस्ट की जैव विविधता समझाने के लिए लगने वाले साइन बोर्ड तैयार नहीं हुए हैं। कई वन प्रजातियों की पहचान भी बाकी है। परिसर में विश्राम स्थल का निर्माण भी प्रस्तावित किया गया है। पेड़ों की मिलेगी जानकारी वन विभाग के अनुसार सिटी फॉरेस्ट में पर्यटक विभिन्न पेड़-पौधों की जानकारी देख सकेंगे। हर पौधे और वृक्ष के पास सूचना पट लगाए जाएंगे। जिनमें उस प्रजाति की वैज्ञानिक व आम जानकारी होगी। इसके लिए वन विभाग और एसएफआरआई के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। 125 एकड़ में वन भ्रमण पथ सिटी फॉरेस्ट 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। यहां वन भ्रमण पथ भी तैयार किया जा रहा है। यहां से प्रकृति और वन्य जीवों को भी देखा जा सकेगा। सिटी फॉरेस्ट निर्माण के कुछ काम अभी शेष रह गए हैं। हमारी कोशिश है कि इसे खोलने से पहले सभी काम पूरा कर लिए जाएं। ऋषि मिश्रा, वन मंडल अधिकारी Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 11