MY SECRET NEWS

मुख्यमंत्री आवास में आज होगा महिला सरपंच सम्मेलन, सीएम मोहन यादव करेंगे संवाद, कई ऐलान संभव

भोपाल राजधानी में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को महिला सरपंचों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में प्रदेश भर की महिला सरपंच सम्मिलित होंगी। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में सरकार रक्षाबंधन की थीम पर विभिन्न महिला सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री आवास में भी अलग-अलग समूहों को बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महिला सरपंच आएंगी। महिला सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव संवाद करेंगे। इस मौके पर महिला सरपंच मुख्यमंत्री को राखी भी बांधेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सम्मेलन के दौरान मंच से सीएम डॉ. मोहन यादव महिला सरपंचों के हित में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीएम हाउस में आयोजित रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन (Rani Durgavati Women Sarpanch Conference) में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री (CM) मोहन यादव महिला जनप्रतिनिधियों (Female Representatives) के लिए कई महत्वपूर्ण ऐलान कर सकते हैं। महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या में वृद्धि पंचायत विभाग (Panchayat Department) के अधिकारियों के अनुसार पंचायती राज (Panchayati Raj) में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण (50% Reservation) मिलने के कारण महिला जनप्रतिनिधियों (Female Representatives) की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आज के सम्मेलन में पंचायती राज व्यवस्था (Panchayati Raj System) को लेकर महिला जनप्रतिनिधियों (Female Representatives) को अधिकार संपन्न बनाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav), पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Panchayat Minister Prahlad Singh Patel), राज्यमंत्री राधा सिंह (Minister of State Radha Singh) और राज्य सरकार की महिला मंत्री (State Government Female Ministers) व विधायक प्रमुखता से मौजूद रहेंगी। इस सम्मेलन में विभिन्न जिलों की चार महिला सरपंच (Women Sarpanches) भी मंच पर अपने विचार रखेंगी। मिल सकता है रक्षाबंधन का विशेष उपहार सम्मेलन के बाद, महिला सरपंच (Women Sarpanches) सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) को राखी बांधेंगी और सीएम उन्हें रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के उपहार (Gifts) देंगे। यह पहली बार है जब सीएम हाउस (CM House) में महिला सरपंचों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 85

CM यादव इन्वेस्ट मीट में उद्योगपतियों को खनिज क्षेत्र में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे

भोपाल प्राकृतिक खनिज संपदा के मामले में समृद्ध प्रदेश मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए लगातार कोशिशों में जुटे सीएम डा. मोहन यादव आगामी 8 अगस्त को बेंगुलरु के दौरे पर होंगे. मुख्यमंत्री बेंगलुरु में आयोजित एक इंटरैक्टिव सेशन में उद्यमियों से रूबरू होंगे और राज्य में निवेश के लिए उद्यमियों को आकर्षित करेंगे.  गौर तलब है कि मिनरल ऑप्शन के लिये मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार भी मिल चुका है। मध्य प्रदेश में खनिज संपदा की भरपूर संभावनाएं हैं, जिनमें एल्युमिनियम, लेटराइट, बॉक्साइट, मेटल, डायमंड, गोल्ड, लाइमस्टोन और मैंगनीज जैसे महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं। राज्य में खनिज संपदा की नीलामी के लिए 33 ब्लॉकों की पहचान की गई है, जिनमें 17 कोल ब्लॉक और 20 प्रमुख खनिजों के ब्लॉक शामिल हैं। पिछले साल एक साथ 51 ब्लॉक का आक्शन हुआ था, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेंगलुरू में उद्योगपतियों के साथ एक इंटरेक्टिव सेशन में भाग लेंगे, जहां वे मध्य प्रदेश में खनिज संपदा की संभावनाओं की जानकारी देंगे और उद्योगपतियों को निवेश के लिए प्रेरित करेंगे। प्रदेश के 17 कोल ब्लॉक के ऑक्शन भी प्रक्रिया में है। प्रमुख खनिजों के 20 ब्लॉक भी ऑक्शन की प्रक्रिया में है।मध्यप्रदेश में खनिज संपदा में निवेश की बहुत ज्यादा संभावना बनी। 8 अगस्त को बेंगलुरू इंनेस्टमेंट मीट के लिए बेंगलुरु जाएंगे सीएम रिपोर्ट के मुताबकि मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव आगामी 8 अगस्त को बेंगलुरु दौरे पर जाएंगे, जहां उद्यमियों के साथ एक इंटरेक्टिव सेशन में मुख्यमंत्री प्रदेश में उपलब्ध खनिज संपदा पर उद्योगपतियों का ध्यान आकर्षित कर उन्हें राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे.    खनिज संपदा में निवेश की बहुत ज्यादा संभावना प्राकृतिक खनिज संपदा के मामले में समृद्ध मध्य प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य है, यहां थर्मल पावर प्लांट्स और कोल गैसीफिकेशन प्लांट्स और उद्योगों के लिए निवेश की भरपूर संभावनाएं हैं.सेरेमिक,पॉटरी,पोर्सलिन व टाइल्स उद्योगों के लिए एमपी बेहतरीन जगह है. सीमेंट उद्योग के लिए आदर्श निवेश स्थान है मध्य प्रदेश प्राकृतिक खनिज संपदा मामले में धनी मध्य प्रदेश में देश के कुल लाइमस्टोन भंडार का 9 फीसदी भंडार मौजूद है. यही नहीं, मध्य प्रदेश सीमेंट उद्योग के लिए एक आदर्श निवेश स्थान माना जाता है, जबकि देश में उपलब्ध डायमंड भंडार का 90% मध्य प्रदेश में पाया जाता है, जो पन्ना और छतरपुर जिले में है. लाइमस्टोन भंडार का 9 प्रतिशत राज्य में मध्यप्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य है। थर्मल पावर प्लांट्स और कोल गैसीफिकेशन प्लांट्स और उद्योगों के लिए निवेश की भरपूर संभावनाएं हैं। देश के कुल लाइमस्टोन भंडार का 9% मध्यप्रदेश में है। सीमेंट उद्योग के लिए मध्यप्रदेश एक आदर्श निवेश स्थान है। देश में उपलब्ध डायमंड भंडार का 90% मध्यप्रदेश में पाया जाता है। यह अकेले पन्ना और छतरपुर में है। डायमंड बिजनेस पार्क और और कंपोजिट लाइसेंस के लिए 5 ब्लॉक की पहचान की गई है। मध्यप्रदेश पायरोफ्लाइट के उत्पादन में भी अग्रणी राज्य है। देश के उत्पादन का 41% मध्यप्रदेश में देश में सर्वाधिक भंडार 14 मिलियन टन मध्यप्रदेश में है, जो छतरपुर, शिवपुरी और टीकमगढ़ में है। देश में सेरेमिक, पॉटरी, पोर्सलिन और टाइल्स उद्योगों के लिए सबसे लाभकारी निवेश स्थान है। समृद्ध खनिज संपदा पूरा मध्यप्रदेश खनिज संपदा से भरा पड़ा है। ग्वालियर और शिवपुरी में आयरन और क्वार्ट्ज और फ्लैगस्टोन पाया जाता है। झाबुआ और अलीराजपुर में रॉक फास्फेट डोलोमाइट, लाइमस्टोन, मैंगनीज और ग्रेफाइट मिलता है। नीमच में लाइमस्टोन, बैतूल में कोल, ग्रेफाइट ग्रेनाइट, लेड और जिंक मिलता है। छिंदवाड़ा में कोल, मैंगनीज और डोलोमाइट मिलता है बालाघाट में कॉपर, मैंगनीज, डोलोमाइट, लाइमस्टोन, बॉक्साइट, मंडला और डिंडोरी में डायमंड, डोलोमाइट और बॉक्साइट, सिंगरौली में कोल, गोल्ड, आयरन और शहडोल, अनूपपुर, उमरिया में कोल, कॉल बेड मीथेन, बॉक्साइट, सागर, छतरपुर और पन्ना में डायमंड, रॉक फॉस्फेट डायस्पोर, आयरन और ग्रेनाइट मिलता है। जबलपुर में डोलोमाइट, आयरन अयस्क, लाइमस्टोन, मैंगनीज, गोल्ड और मार्बल मिलता है। देश में कोयल का उत्पादन 3 लाख 61 हजार 411 मीट्रिक टन है। मध्यप्रदेश में 30 हजार 916 मेट्रिक टन कोल्ड रिजर्व है, जो देश का 8 प्रतिशत है। इसीप्रकार चूना पत्थर देश में 19028.5 मैट्रिक टन है और मध्यप्रदेश में 1692 मिट्रिक टन है, जो देश का 9% है। लौह अयस्क देश में 6209 और मध्यप्रदेश में 54.1 मीट्रिक टन है, जो देश का एक प्रतिशत है। इसी प्रकार तांबा देश में 163.9 मैट्रिक टन है। मध्यप्रदेश में 120.4 मीट्रिक टन है, जो देश का 73 प्रतिशत है। इसी प्रकार मैंगनीज अयस्क 75.0 मीट्रिक टन है। मध्यप्रदेश में 19.6 मिट्रिक टन है, जो देश का 26% है। बॉक्साइट 640.5 मीट्रिक टन है और मध्यप्रदेश में 18.6 मीट्रिक टन है, जो देश का तीन प्रतिशत है। रॉक फॉस्फेट देश में 30.9 मैट्रिक टन रिजर्व है और मध्यप्रदेश में 9.0 मीट्रिक टन है, जो 29% है। राष्ट्रीय रैंकिंग में भी आगे राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश तांबा, मैग्नीज और हीरा उत्पादन में पहले स्थान पर है। इसी तरह रॉक फास्फेट में दूसरे, चूना पत्थर में तीसरे और कोयला उत्पादन में चौथे स्थान पर है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51