सड़क दुर्घटनाएं रोकने सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन, छत्तीसगढ़-रायपुर में सीएम साय ने दिए निर्देश

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रदेश के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के उपायों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग और वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए। मुख्यमंत्री साय ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य में तेजी लाने, जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए निर्माणाधीन ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट्स का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में परिवहन विभाग की ओर से तैयार कराया गया 'बस संगवारी एप' लांच किया और परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा पर प्रकाशित पोस्टर का विमोचन किया। बैठक में जानकारी दी गई कि स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक के राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद की पाठ्यपुस्तकों में सड़क यातायात नियमों से संबंधित अध्याय पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। बैठक में बताया गया कि यातायात व्यवस्था का इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस रायपुर, बिलासपुर और नवा रायपुर में किया जा रहा है। भिलाई और दुर्ग में यह व्यवस्था आंशिक रूप से संचालित है। सितंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक 101 ब्लैक स्पॉट और 748 जंक्शन के सुधार कार्य पूर्ण किए गए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने पर सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संभावना 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने छह लाख 70 हजार से अधिक और पुलिस विभाग ने चार लाख 87 हजार से अधिक चालानी कार्यवाही की है। एक जनवरी 2023 से 31 अक्टूबर 2024 तक 7826 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबित किया गया है। आठ दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों राजनांदगांव, धरसींवा अभनपुर, पाली, सिमगा, सुकमा, बेमेतरा और पत्थलगांव में ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। 14 हजार 261 वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस, 72 हजार से अधिक वाहनों में स्पीड गवर्नर और 2200 बसों में पेनिक बटन लगाए गए हैं। बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान, सुधार की कार्यवाही, सड़कों में यातायात संकेतक, होर्डिंग्स हटाने, फुटपाथ, पार्किंग, सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने आदि कार्यों की समीक्षा की गई। recent visitors 113

‘यह समृद्धि सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक’, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में 47वां राउत नाचा महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में दिखे सीएम साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित 47वें राउत नाचा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान  सीएम साय नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। गड़वा बाजा की धुन पर अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार के साथ जमकर थिरके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस पावन अवसर पर कामना करता हूं कि यादव समाज एकता के सूत्र में बंध कर उत्तरोत्तर विकास करें और बेहतर शिक्षा प्राप्त करें। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता रहे। इस मौके पर उन्होंने सभी को राउत नाचा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि राउत नाचा महोत्सव हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति की पहचान और छत्तीसगढ़ के गौरव का प्रतीक है। हमारे यादव समाज के भाई-बहन गौ माता की सेवा और संवर्धन करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर राउत परिवार के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। recent visitors 171

‘मोदी का करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़कर बोल रहा’, छत्तीसगढ़-CM साय ने प्रधानमंत्री को दिया क्रेडिट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा कि उनका करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़कर बोल रहा है। सीएम ने भाजपा की सफलता को पीएम मोदी की जनहितकारी आर्थिक नीतियों पर जनता के भरोसे की मुहर बताया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- ”आज आये चुनाव परिणाम की अगर समग्रता में बात करें तो, देशभर में जिस तरह की शानदार जीत हमें मिली है, उससे एक बार और स्पष्ट हुआ है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़ कर बोल रहा है। महाराष्ट्र बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण राज्य है। मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी कही जाती है। वहां पर भाजपा को मिली अपार सफलता वास्तव में मोदीजी की जनहितकारी आर्थिक नीतियों पर भी जनता के भरोसे की मुहर है।” सीएम साय ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि- ”यूपी की जनता ने भी यह बताया है कि वहां भी मोदी जी और योगी जी के कार्यों के प्रति अपार समर्थन है। राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम भाजपा शासित राज्यों की नीतियों और कार्यों पर जनादेश है। यूपी के अलावा भी बात चाहे बिहार की हो, राजस्थान या पड़ोसी मध्यप्रदेश की, हर जगह भाजपा को अच्छी सफलता मिली है। भारतीय जनता ने पार्टी की झोली भर दी है। हां! झारखंड का जनादेश हमारी अपेक्षा के अनुकूल नहीं आये। हम वहां के जनादेश को भी विनम्रता से स्वीकार करते हैं।” सीएम साय ने कहा ”आज आया जनादेश समग्रता में भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक है। रायपुर दक्षिण का जनादेश कहीं न कहीं आगामी निकाय चुनाव की सफलता का संकेत भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी राजधानी की सीट मुख्यतया समूचे प्रदेश का प्रतिनिधि सीट होती है। राजधानी में प्रदेश में हर कोने से लोग आ कर बसे होते हैं। इस परिणाम ने निकाय चुनाव के प्रति भी हमें और अधिक आशान्वित किया है। माननीय मोदी जी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, अमित शाह जी और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। राजग गठबंधन के सभी नेताओं को भी बधाई। मतदाताओं को धन्यवाद। अभिनंदन।” CM साय की एक्स पोस्ट – आज आये चुनाव परिणाम की अगर समग्रता में बात करें तो, देश भर में जिस तरह की शानदार जीत हमें मिली है, उससे एक बार और स्पष्ट हुआ है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़ कर बोल रहा है। महाराष्ट्र बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण राज्य है। मुंबई, देश की…     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 23, 2024 recent visitors 72

सीएम साय ने दिया जनता को धन्यवाद, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण में भाजपा-सरकार के सुशासन की जीत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत पर क्षेत्र की जनता को मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर विश्वास जताने के धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जितना वोट कांग्रेस नहीं पाई, उतने वोट से बीजेपी जीती है. यह एक बड़ी ही शानदार जीत है. सरकार के सुशासन की जीत है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एनसीसी के 76वां स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में एनसीसी के स्थापना दिवस पर सभी कैडेट को बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम को लेकर कहा कि उन्होंने डिजिटल अरेस्ट की बात कही. वो कई बातों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं. देश को किन बातों में सतर्क रहना चाहिए, इससे अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किताबों के साथ भी दोस्ती रखने के साथ गौरैया चिड़िया के संरक्षण और संवर्धन पर बातें रखी. इसके अलावा रायपुर दक्षिण उपचुनाव के नतीजों पर भी कहा. वहीं छत्तीसगढ़ में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर कहा कि समय आने पर यहां भी DGP की नियुक्ति होगी. अभी वर्तमान डीजीपी का कार्यकाल खत्म होने में समय है. recent visitors 75

प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में सीएम साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

दंतेवाड़ा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मण्डावी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे। recent visitors 74

सीआरपीएफ जवानों जल्द मिलेंगे, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में पहुंचे सीएम साय

जगदलपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचने पर बस्तरिया अंदाज में स्वागत हुआ। उनके स्वागत में जनजातीय लोक नर्तक दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक गौर सिंग मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही बस्तर के सीआरपीएफ कैंप में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात सीआरपीएफ जवानों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन एवं विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। प्राधिकरण के  बैठक स्थल पर संभाग के सात जिलों बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को स्टॉल के जरिए साझा किया गया। इन स्टालों में विकास और नवाचार की विस्तृत झलक दिखी। 'बस्तर कॉफी' के सफर की दिखी झलक बस्तर जिले के स्टाल में 'बस्तर कॉफी'  की प्रक्रिया और उसके प्रसार को रोचक ढंग से दिखाया गया है। प्रदर्शनी में कॉफी उत्पादन, ताजा चेरी उत्पादन से लेकर कॉफी की धुलाई, भुनाई, पिसाई और पाउडर पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया है। 'बस्तर कैफे' की पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया है। बस्तर कॉफी ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास भी जारी है। कला और नवाचार का संगम कोण्डागांव जिले ने स्टाल के माध्यम से अपनी पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक विकास परियोजनाओं को सामने रखा है। झिटकू मिटकी आर्टिसन प्रोड्यूसर ने बेल मेटल कला से अयोध्या के श्रीराम मंदिर के स्थापत्य को प्रदर्शित किया। इस दौरान जिले में हो रहे पर्यटन विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने गारमेंट फैक्ट्री, एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, 'मावा कोण्डानार' मोबाइल ऐप: पारदर्शी प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जानकारी दी। शिक्षा और बाल विकास में नवाचार दंतेवाड़ा जिले ने शिक्षा और बाल कल्याण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को साझा किया। बाल मित्र कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल से बाहर और अप्रवेशी बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पहल शुरू की गई है। बाल मित्र पुस्तकालय एवं पंचायत के जरिए बच्चों को नेतृत्व और निर्णय लेने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ समग्र विकास के लिए भी अहम साबित हो रहा है। लघु वनोपज से बढ़ती आजीविका कांकेर जिले में लघुवनोपज आधारित परियोजनाओं और उद्यानिकी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। फ्रेश सीताफल परियोजना स्थानीय किसानों सहित स्वसहायता समूह की दीदियों के लिए आय का प्रमुख स्रोत बनी है। पोषण और रोजगार, लघु धान के मछली पालन, कड़कनाथ मुर्गी पालन में रोजगार के नए अवसर और आजीविका संवर्धन की जानकारी दी गई है। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण नारायणपुर जिले में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। स्वसहायता समूहों की दीदियों ने हर्बल गुलाल, मशरूम उत्पादन, कड़कनाथ पालन और बटेर पालन जैसी गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। इन गतिविधियों से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिली है।पोषण आहार और एकीकृत कृषि, कृषि में नवीन तकनीकों के समावेश का प्रदर्शन किया गया है। यातायात और आवासीय योजनाओं की प्रगति सुकमा जिले के स्टाल में आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है। हक्कुम मेल अंतर्गत यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना,आवासीय परियोजनाओं से सकारात्मक बदलाव, लखपति दीदी योजना मरईगुड़ा (वन) पंचायत, महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण में हो रहे सकारात्मक परिणामों को प्रदर्शित किया गया। 'नियद नेल्ला नार' योजना के सकारात्मक परिणाम बीजापुर जिले में प्रदेश सरकार द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संचालित 'नियद नेल्ला नार' योजना के माध्यम से समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें ग्रामीणों के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए तकनीकी और स्थानीय संसाधनों का उपयोग, जिले के प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन के माध्यम से दुनिया के पटल पर रखने के प्रयासों की जानकारी दी गई है। सुशील मौर्य ने कहा, 'मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हवाला देकर चित्रकोट में पेड़ों की कटाई की गई है। यह भी निंदनीय है, इसलिए हमने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम का पुरजोर तरीके से विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन करने अनेक कांग्रेसी काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। चौक पर जमा होकर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेता सुशील मौर्य और अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी कांग्रेसियों को बस में बिठाकर बोधघाट थाने ले जाया गया है। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों में हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, एम बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेने आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विरोध कर रहे कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी भी पुलिस हिरासत में हैं।' recent visitors 99

धान खरीदी केंद्र का करेंगे उद्घाटन और अवलोकन, छत्तीसगढ़-सीएम साय आज बालोद जाएंगे

बालोद. बालोद: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत सीएम बालोद जिले के ग्राम भाटागांव से करेंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है. तय समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन एवं खरीदी केंद्र का अवलोकन करेंगे. धान खरीदी के बाद सीएम जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम और कंवर समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बालोद से धान खरीदी की शुरुआत: बालोद से धान खरीदी की शुरुआत होने के लेकर बालोद के किसानों में हर्ष का माहौल है. बालोद में धान खरीदी के लिए 122 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. जिसके माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जाएगी. खरीदी में शामिल सभी संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी की जानकारी पेश की. सीएम विष्णुदेव साय आज धान खरीदी की शुरुआत करने के साथ ही सहायक खरीदी केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे. सीएम साय ने किसानों को धान खरीदी की दी शुभकामनाएं: धान खरीदी की शुरुआत को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा "प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार… आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है." 27 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदी: सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में इस बार 27 लाख से ज्यादा किसानों का धान सरकार खरीद रही है. इसका भुगतान भी 72 घंटे के अंदर किया जाएगा. सीएम ने बताया कि किसानों को धान खरीदी के लिए ज्यादा दूरी तय न करना पड़े, इसके लिए पूरे प्रदेश में 2739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है. कंवर समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल: छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में जनजातीय गौरव महोत्सव का आयोजन विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भाट गांव में कंवर समाज के महोत्सव के साथ-साथ जनजातीय गौरव स्मृति दिवस सम्मान समारोह में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे. हजारों की संख्या में कंवर समाज सहित अन्य समाजों को लोग इस भव्य समारोह में शामिल होंगे. ""प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार…         आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।         अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक…         — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 14, 2024""" recent visitors 79