चंबल नहर टूटी, धान की फसलें संकट में, किसानों ने कलेक्ट्रेट घेरी
Chambal Canal breaks, paddy crops in danger, farmers surround the Collectorate श्योपुर। श्योपुर में चंबल नहर टूट गई है। इसके कारण किसानों की धान की फसलें सूखने का खतरा पैदा हो गया है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 5 अक्टूबर तक नहर की मरम्मत कर पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह मीणा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। श्योपुर विधायक बाबू जंडेल और विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा भी किसानों के समर्थन में मौजूद रहे। किसानों ने चंबल नहर में पानी छोड़े जाने और विजयपुर में खाद वितरण की गड़बड़ियों को लेकर विरोध जताया। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मीणा ने कहा कि श्योपुर जिला कृषि आधारित है और चंबल नहर यहां की जीवन रेखा है। प्रदर्शन के दौरान विजयपुर क्षेत्र में डीएपी खाद की मांग कर रहे किसानों पर अधिकारियों द्वारा की गई कथित असंवैधानिक कार्रवाई की भी कड़ी निंदा की गई। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की मांग करने पर उन्हें परेशान किया गया और कुछ किसानों को जेल भी भेजा गया, जो अन्यायपूर्ण है। किसान कांग्रेस ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 20