हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रघुबीर कादियान होंगे प्रोटेम स्पीकर, अब विधानसभा सत्र जल्द
चंडीगढ़ हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद अब विधानसभा सत्र की डेट फाइनल हो चुकी है। 25 अक्टूबर से सत्र की शुरुआत होगी। सदन की कार्यवाही 2 दिन चलेगी। फिलहाल सरकार की ओर से सत्र की डेट पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सदन में सभी निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए पहले प्रोटेम स्पीकर चुन लिया गया। प्रोटेम स्पीकर सबसे सीनियर MLA रघुबीर कादियान होंगे। विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर भी चुने जाएंगे। चर्चा है कि घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण व बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा में से एक को स्पीकर और जींद से विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा व सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम में से एक को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। भाजपा की ओर से चीफ व्हिप के लिए भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ के नाम की चर्चा है। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी। तब नायब सैनी ने बताया था कि विधानसभा सत्र की डेट को लेकर सबके साथ चर्चा हो चुकी है। डेट भी एक-दो दिन में फाइनल कर दी जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 32