MY SECRET NEWS

कांग्रेस नेता के इस बयान पर क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?‘मैं अपने पवित्र मुंह से उनका नाम तक नहीं ले सकता’

  छतरपुर छतरपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कांग्रेस नेता उदित राज को लेकर एक बयान देते हुए कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से उनका नाम तक नहीं ले सकते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह भाजपा एवं आरएसएस के कहने पर ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर लगातार बयान दे रहे है, जो कि संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर गुमराह करते हैं। इसी बयान के जवाब में पलटवार करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से अमुक व्यक्ति (उदित राज) का नाम तक नहीं ले सकते हैं। उनका काम ही यही है कि वह शायद मेरा बैकग्राउंड नहीं जानते हैं। बागेश्वर धाम के महंत ने कहा कि हम किसी पार्टी के नहीं है, हमारी पार्टी तो बजरंग बली की पार्टी है। हमारा काम भारत को भव्य बनाना है, ना की किसी पार्टी को। हमारे पास सभी पार्टियों के नेता आते हैं और हम भी सभी के यहां कथा करने जाते हैं। कौन हैं उदित राज… बता दें कि, उदित राज 2014 में भाजपा की तरफ से उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं, लेकिन कुछ समय बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उदित राज पूर्व आईआरएस अफसर रहे हैं वह एक अनॉर्गनाइज्ड एंड वर्कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2024 में भी कांग्रेस के टिकट पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। उदित राज ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर मूर्ख बना रहे हैं उन्हें आरएसएस एवं भाजपा ने प्रोजेक्ट किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

भारत में बांग्लादेश जैसा ना हो इसीलिए मैं कई वर्षों से हिंदू राष्ट्र की मांग करता रहा हूं – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर बीते दिनों बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर भागना पड़ा। इस दौरान बांग्लादेश में नई अंतरिम सरकार भी बन गई है, लेकिन वहां से डरावने वीडियोज और फोटोज भी सामने आ रहे हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। अब इस मामले पर बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। उन्होंने एक बड़ी आशंका जाहिर की है। कहां जाएंगे भारत के हिंदू? बांग्लादेश में उपजे हालात पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि बांग्लादेश से आने वाले हिंदुओं के लिए भारत सरकार सरल नियम बनाए। इस दौरान बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ी आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह के हालात बांग्लादेश में बने हैं तो वहां के हिंदू भारत आ रहे हैं, लेकिन ऐसे हालात अगर भारत में बने तो यहां के हिंदू कहां जाएंगे? हिंद महासागर या अटलांटिक? भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो हालात आज बांग्लादेश में बने हैं, ऐसा भारत ऐसा भारत में ना हो इसीलिए मैं कई वर्षों से हिंदू राष्ट्र की मांग करता रहा हूं, लेकिन तब लोगों को यह लग रहा था कि यह सब मैं टीआरपी के लिए कर रहा हूं। आज जो हालात हिंदुओं के भारत में है, वहां रहने वाले एक धर्म विशेष के लोग हिंदू मंदिरों को तोड़ रहे हैं और हिंदुओं को भागना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कल अगर यही सब भारत में हुआ तो फिर हिंदू क्या करेंगे? कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मशहूर कथावाचक हैं। कथावाचन के लिए शास्त्री देश-विदेश में कई जगहों पर जाते रहते हैं। इसके साथ ही शास्त्री अपने विवादित बयानों के लिए भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं। अब उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर चिंता जाहिर करते हुए बड़ी आशंका जताई है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43