MY SECRET NEWS

ग्वालियर में डॉक्टर्स की हाजिरी अब सेल्फी और लोकेशन से! नई व्यवस्था में जानिए …

ग्वालियर एमपी के ग्वालियर शहर में जीआरएमसी और जेएएच के डॉक्टर अब हाइटेक हो रहे हैं। इन डॉक्टरों की हाजिरी अभी तक जीआरएमसी और जेएएच में लगी बायोमेट्रिक मशीन से भरी जाती थी, लेकिन अब यह डॉक्टर मोबाइल एप पर फेस आईडी से अपनी हाजिरी लगाएंगे। इसके लिए डॉक्टर ऐप डाउन लोड करके अपनी रिपोर्ट दे रहे हैं। पूरी तरह शुरु होगी व्यवस्था यह डॉक्टर अपनी- अपनी लोकेशन के 100 मीटर के दायरे में हाजिरी लगा सकेंगे। जैसे जीआरएमसी में डीन कार्यालय के पास लगी बायोमेट्रिक मशीन के 100 मीटर पहले से भी डॉक्टर अपनी हाजिरी मोबाइल के माध्यम से लगा सकते हैं। इसके लिए कुछ डॉक्टरों ने तो अपनी हाजिरी इस ऐप से लगाना शुरू कर दी है। वहीं पूरी तरह से यह व्यवस्था बहुत जल्द ही शुरू हो जाएगी। अभी तीन स्थानों पर लगाई जाती है हाजिरी डॉक्टरों द्वारा अपनी- अपनी हाजिरी तीन स्थानों पर लगाई जाती है, जिसमें मेडिकल कॉलेज, हजार बिस्तर और पुराने जेएएच में इसकी व्यवस्था है। पुराने जेएएच में कमलाराजा, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कैंसर यूनिट के सभी डॉक्टर यहीं पर हाजिरी लगाते हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 8

फोन नहीं उठाने पर गुस्साया, छत्तीसगढ़-जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर पार्सल बॉय ने मारा पत्थर

जगदलपुर. मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में ऑर्डर छोड़ने आये डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर के द्वारा फोन न उठाने पर गुस्से में आकर ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। पूछने पर डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर से बदतमीजी करते हुए उसे पत्थर मार घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय को पकड़कर अपने साथ ले गई। मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि मेकाज के डॉक्टर के द्वारा किसी सामान का ऑर्डर दिया गया थाष। शुक्रवार की शाम को डिलीवरी बॉय भोला सिंह साहू (30) डॉक्टर के ऑर्डर को लेकर मेकाज पहुंचा, जहां उसने डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर वार्ड में व्यस्त होने के कारण डिलीवरी बॉय भोला का फोन रिसीव नहीं कर पाए। तीन से चार बार फोन नहीं उठाने पर डिलीवरी बॉय ने बिना डॉक्टर के आदेश के ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। जब डॉक्टर ने उसे फोन लगाया तो उसने डॉक्टर से बदतमीजी करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। डॉक्टर ने जब डिलीवरी बॉय के पास आकर उससे ऑर्डर कैंसिल करने का कारण पूछा तो उसने फोन न उठाने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर डिलीवरी बॉय भोला ने पास में पड़े पत्थर से डॉक्टर के सिर पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद डॉक्टरों और डिलीवरी बॉय के बीच काफी विवाद हुआ। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी परपा थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

दो की मौत और बच्ची सहित तीन घायल, राजस्थान-जयपुर के डॉक्टर ने तेज रफ्तार से छह लोगों को रौंदा

जयपुर। तेज रफ्तार में कार चला रहे एक डॉक्टर ने सड़क पर चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।  एक बच्ची सहित चार व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई है। घायलों में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक बीएचएमएस डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएचएमएस डॉ संजय पटेल अपने साथियों के साथ कार क्रमांक एमपी 20 जेडई 1572 में सवार होकर दीनदयाल चौक की तरफ से जा रहे थे। एसबीआई चौक के समीप रात लगभग 10 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर साइड रोड में चली गयी और तेज रफ्तार में होने के कारण एक बच्ची सहित 6 लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद कार में सवार डॉक्टर को लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथी मौका पाकर भाग गये। पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। दुर्घटना में ने 65 वर्षीय मुन्नी बाई सेन तथा 60 वर्षीय रवि शंकर दुबे की मौत हो गयी। घायल दीपा शुक्ला, वैशाली नामदेव सहित दो अन्य व्यक्तियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। डॉक्टर के हार्ट में है तीन ब्लॉकेज आरोपी डॉक्टर ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके हार्ट में तीन ब्लॉकेज है। तीन ब्लॉकेज 90 प्रतिशत से अधिक है और उसका इलाज चेन्नई में चल रहा है। वह चेकअप करवाने के बाद कुछ दिन पहले ही वापस लौटा था। कार चलाते समय उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। जिसके कारण यह हादसा घटित हुआ। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

घट्टिया में झोलाछाप डॉक्‍टर की पत्‍नी के उपचार के बाद एक युवक की जान पर बन आई

उज्जैन  जिले में झोलाछाप डाॅक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को अधिकारियों ने घट्टिया के ग्राम मीण में एक बंगाली डाॅक्टर के यहां छापेमार कार्रवाई की थी। क्लीनिक पर ऑपरेशन करने के औजार भी मिले हैं। डाॅक्टर की पत्नी ने एक युवक को सलाइन लगा दी थी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। सीएमएचओ को शिकायत के बाद ब्लाॅक मेडिकल आफिसर (बीएमओ) ने क्लीनिक सील कर दिया। गले में छाले होने पर गए ले गए थे क्‍लीनिक राजेश पुत्र मोहनलाल चौहान निवासी ग्राम मेलानिया तहसील महिदपुर ने शिकायत की थी कि उसके पुत्र नीलेश चौहान को गले में छाले होने पर ग्राम मीण में डाॅ. चंदन विश्वास के दवाखाना पर ले गया था। जहां पर डाॅ. विश्वास मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी सुजाता ने बताया कि डाॅक्टर साहब बाहर गए हैं। डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कर दिया उपचार     डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कहा कि मैं भी डाॅक्टर हूं तथा तुम्हारे पुत्र को गले में ज्यादा छाले हो गए है।     डॉक्‍टर की पत्‍नी ने इस दौरान यह भी कहा कि युवक को सलाइन यानी बाटल चढ़ाना पड़ेगी।     इसके बाद डाॅक्टर की पत्नी सुजाता ने नीलेश नामक युवक को एक बाटल चढ़ा दी थी।     इसके दस मिनट बाद ही नीलेश का शरीर अकड़ गया और शरीर ठंडा भी पड़ गया था।     स्वजन उसे तत्काल उज्जैन में निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उसकी हालत में सुधार आया । डाॅक्टर की डिग्री की कर रहे जांच शिकायत मिलने के बाद शनिवार को सीएमएचओ डाॅ अशोक पटेल के निर्देश पर घट्टिया बीएमओ डा. अनुज शाल्य व टीम जांच के लिए ग्राम मीण पहुंचे थे। जहां डाॅ. चंदन के क्लीनिक पर छापा मारा था। अधिकारी क्लीनिक देखकर दंग रह गए थे। वहां पर ऑपरेशन करने के औजार व अन्य सामग्री मिली है। इस पर क्लीनिक सील कर दिया गया है। सीएमएचओ डाॅ. पटेल का कहना है कि डाॅक्टर की डिग्री की जांच की जा रही है। फिलहाल क्लीनिक सील कर दिया गया है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महाकाल कायरो सेंटर संचालक को नोटिस जारी उन्हेल रोड पर ढाबला फंटे पर स्थित महाकाल कायरो केयर सेंटर पर बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की थी। बगैर डिग्री व रजिस्ट्रेशन के जितेंद्र परमार नामक व्यक्ति सेंटर संचालित कर रहा था। सेंटर पर बगैर अनुमति पैथालाजी लैब, एक्सरे मशीन, फिजियोथैरेपी की मशीनें लगी हुई थी। इसके अलावा एक मेडिकल स्‍टोर भी बगैर अनुमति के संचालित हो रहा था। इस पर सेंटर को सील कर दिया गया है। डाॅ. पटेल का कहना है कि सेंटर की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33