MY SECRET NEWS

कोलकाताआरजी कर की घटना की थीम पर बना दुर्गा पूजा का पंडाल, उड़ाए जनता के होश

कोलकाता पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए पंडालों एक पंडाल को लज्जा थीम पर बनाया गया है। इस पंडाल में 8-9 अगस्त की रात को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की घटना को दर्शाय गया है। जिसमें लेडी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। लज्जा थीम पर बने इस पंडाल में इस घटना के दर्द को उकेरा गया है। इसमें मां दुर्गा ने अपनी आंखे ढंकी है और शेर भी शर्मिंदा दिखाया गया है। इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई के पास है। पंडाल से व्यक्त किया आक्रोश गुजरात और देश के दूसरे हिस्सों की तरह बंगाल में नवरात्रि पर बड़ा उत्सव होता है। बंगाली जहां भी रहते हैं वहां वे आद्यशक्ति की उपासना दुर्गापूजा के तौर पर करते हैं। श्री सरस्वती और काली माता मंदिर परिषद के सचिव विश्वजीत सरकार ने बताया, पंडाल की थीम 'लज्जा' और टैग लाइन विचार चाई मतलब इंसाफ चाहिए है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूजा पंडाल देश की ऐतिहासिक संस्कृति की झलक पेश करते रहे हैं। इस बार आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या से कोलकाता वासी इतने व्यथित हैं इसके चलते उन्होंने लोगों के भाव को पंडाल में भी उतार दिया है। छह संकेतों में दर्शाया गुस्सा कोलकाता के इस पंडाल में छह संकेतों के जरिए घटना के प्रति आक्रोश को बताया गया है। पहले संकेत में मां दुर्गा ने चेहरा ढंका ढंक लिया है। बंगाल में महिलाओं पर शारीरिक- मानसिक अत्याचार यानी दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं को देखकर मां दुर्गा लज्जित हैं। दूसरे संकेत में मां के वाहन शेर का सिर झुका है। जंगल का राजा खुद शक्तिशाली है, पर उसने इन घटनाओं से शर्मसार होकर सिर झुका लिया है। तीसरे संकेत में पंडाल में काला कपड़ा है। जो दुष्कर्म और हत्या का विरोध के तौर पर लगाया गया है। चौथे प्रतीक में पंडाल में लाल रंग की रोशनी है। जाे यह लगातार अपराधों में बह रहे खून को बताती है। पांचवें संकेत में मां के एक तरफ एप्रन लटकाया है। जो अपराधियों-रसूखदारों के आगे चिकित्सा समुदाय की बेबसी को व्यक्त करता है। छठवें संकेत में मां के सामने महिला का शव है। यह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज सहित पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को बताता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक कपड़ों में पहुंची मॉडल, लोगो ने सुनाई खरी -खरी

कोलकाता धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक कपड़ों का मामला एक बार फिर सामने आया है। ताजा घटना कोलकाता की है, जहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के कपड़ों पर बवाल मच गया। पंडाल में इस तरह जाने के चलते सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। खबरें हैं कि तस्वीर में नजर आ रहीं हेमश्री भद्रा साल 2016 में मिस कोलकाता का खिताब भी जीत चुकी हैं। Instagram पर भद्रा के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वह कुछ अन्य महिलाओं के साथ नजर आ रही हैं। इससे जुड़ा एक फोटो सन्नति मित्रा नाम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शेयर किया है। खास बात है कि भद्रा को इंस्टाग्राम पर करीब 9 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मित्रा को फॉलो करने वालों की संख्या 16 लाख के करीब है। जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया यूजर्स इन पोस्ट्स पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने तो तीनों महिलाओं को जान से मारने तक की धमकी दे दी है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको शर्म आनी चाहिए।' मित्रा की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'आप एक नए ट्रेंड की शुरुआत कर रही हैं। कल को और भी लड़कियां ऐसे जाएंगी, क्या यह सही है। आप खुद सोचिए।' सोशल की जनता ने उन्हें घर में ऐसे कपड़े पहनने की सलाह दी। एक यूजर ने कहा, 'हम जानते हैं कि क्या पहनना है और क्या नहीं यह आपकी च्वाइस है, लेकिन देवी के आसपास ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए।' एक यूजर ने कहा, 'यह बहुत ही अपमानजनक है। हमेशा मंदिर में अपना सिर ढंकना चाहिए।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38