भोपाल में गृहमंत्री अमित सहकारिता सम्मेलन में हुए शामिल, दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी विकास बोर्ड के बीच हुआ अनुबंध

भोपाल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पहुंचे। वह यहां रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मप्र राज्य सहकारी दुग्ध संघ और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच प्रदेश में दूध का उत्पादन और प्रसंस्करण बढ़ाने के लिए अनुबंध हुआ। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद डॉ. मोहन यादव ने दुग्ध उत्पादक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एनडीडीबी के साथ अनुबंध की पहल की थी। सहकारिता सम्मेलन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें कई कार्यक्रम होंगे। यह भी बता दें कि 17 अप्रैल को भी अमित शाह मप्र के नीमच में आ रहे हैं। वह यहां सीआरपीएफ की परेड और गोपालकों के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का मुख्यमंत्री निवास में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। लंच के बाद अमित शाह रविंद्र भवन में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने पहुंच गए हैं। जहां उनकी मौजूदगी में मध्य प्रदेश दुग्ध संघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के बीच एमओयू साइन होने जा रहा है। इसके अलावा एमपी के छह दुग्ध संघों और एनडीडीबी के बीच छह अलग-अलग एमओयू भी किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- भोपाल MANIT में एक साथ 120 बच्चों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप अगले पांच साल में जोड़े जाएंगे डेढ़ लाख किसान इस संबंध में पशुपालन और डेयरी मंत्री लखन पटेल ने कहा कि, आज क्रांतिकारी फैसला होने जा रहा है। अगले 5 साल में डेढ़ लाख किसानों को जोड़ा जाएगा। 10 लाख लीटर के करीब दूध उत्पादन को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। सहकारी संस्थाओं को भी बढ़ाया जाएगा। मध्य प्रदेश को तीसरे पायदान से दूध उत्पादन में पहले पायदान पर लाया जाएगा। मध्य प्रदेश डेयरी फेडरेशन में एमओयू के जरिए कई ऐतिहासिक बदलाव होंगे।   recent visitors 56

पानी के लिए प्रदर्शन, राजमार्ग पर दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कता, समझाइश के बाद बंद किया प्रदर्शन

खंडवा नर्मदा जल योजना की मुख्य पाइप लाइन बार बार फूटने से खंडवा शहर में भीषण जलसंकट की स्थिति बनी हुई है। पानी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने रविवार को खंडवा डेढ़तलाई राजमार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर आकर पानी की मांग करने लगीं। देखते ही देखते रोड के दोनों ही ओर वाहनों के पहिए थम गए। सड़क पर जाम लगाने वाली महिलाओं ने कहा कि हमें पंद्रह दिन से पानी नहीं मिला है। आज जब नर्मदा पाइप लाइन सुधार गई है तो कहा जा रहा है कि आपके क्षेत्र का शेड्यूल नहीं है।   टैंकर का पानी इतना गंदा की कपड़े भी नहीं धो सकते टैंकर भेजे जाते हैं लेकिन पानी इतना गंदा आ रहा है कि पीने क्या कपड़े धोने के लिए भी उपयोग नहीं कर सकते। स्टेट हाइवे पर जाम की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली टीआई अशोक चौहान पहुंचे। उन्होंने जाम नहीं लगाने का अनुरोध किया लेकिन लोग नहीं माने। महिलाएं नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ी रहीं। कुछ ही देर में निगम उपायुक्त सचिन सिटोले और एसडीएम बजरंग बहादुर पहुंचे। एसडीएम ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि जाम नहीं हटाया तो जेल भेज देंगे। इस पर लोग भड़क गए और अधिकारियों की खरी-खरी सुनाई। जल्द पानी दिलाने का आश्वासन दिया महिलाओं ने कहा कि हमें जेल ही ले चलो, कम से कम वहां पानी तो मिलेगा। करीब एक घंटे तक यहां अधिकारी जाम लगाने वाले लोगों को मनाने पर अड़े रहे। उपायुक्त सिटोले द्वारा जल्द ही नर्मदा जल की आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम हटाया जा सका। विदित हो कि नर्मदा जल योजना की मुख्य पाइप लाइन नौ दिनों के चार बार फूट चुकी है। इससे पूरे शहर में जल वितरण व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा चुकी है। recent visitors 33

भिलाई में 53 अवैध मकानों पर चला निगम का बुलडोजर

भिलाई  भिलाई नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को खुर्शीपार क्षेत्र के गौतम नगर में कार्रवाई शुरू कर दी है. निगम के तोड़ू दस्ते ने यहां 53 अवैध मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की है. यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी किए गए नोटिस के आधार पर की जा रही है. हालांकि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन कई निवासियों ने खुद ही अपने कब्जे खाली कर दिए. मौके पर जोन 4 के कमिश्नर सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है. निगम प्रशासन का कहना है कि आगे भी अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. recent visitors 34

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत, गरज-चमक और बारिश के आसार

रायपुर छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है. प्रदेश में अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन लोगों को अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं से दो-चार होना पड़ सकता है. मौसम विभाग की मानें तो आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और मेघ गर्जन की स्थिति बन सकती है. खास बात यह है कि 14 अप्रैल से मेघ गर्जन की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राजनांदगांव में सबसे अधिक तापमान 42°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18°C रहा. आज कैसा रहेगा मौसम भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर ने शनिवार को बुलेटिन जारी किया, जिसके अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा. बारिश के आंकड़ों में जशपुर जिले के मनोरा में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई. सिनॉप्टिक सिस्टम     पश्चिमी विक्षोभ अब कश्मीर घाटी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है.     पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण से छत्तीसगढ़ होते हुए पूर्वोत्तर तेलंगाना तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है. आज और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवा चलने की संभावना. वहीं 2 दिन बाद तक मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ हल्की वर्षा जारी रह सकती है. रायपुर का हाल राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा. तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होगा, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. recent visitors 43

‘पंचतीर्थ’ और संविधान दिवस से नई पीढ़ी बाबा साहब से ले रही है प्रेरणा: मुख्यमंत्री

प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया रायपुर भारत का संविधान हर नागरिक के लिए पवित्र ग्रंथ है, जो हमें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रंथ के शिल्पकार थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से ‘जय भीम पदयात्रा’ का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री युवाओं के साथ हुए पदयात्रा में शामिल मुख्यमंत्री स्वयं इस पदयात्रा में युवाओं के साथ शामिल हुए और पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान की मूल भावना के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रिएम्बल वाल पर अपने हस्ताक्षर किए। उल्लेखनीय है कि ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। बाबा साहब की दूरदर्शिता को बताया लोकतंत्र की नींव मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मध्यप्रदेश के मऊ में जन्म लेकर कठिन संघर्षों के बाद बाबा साहब ने उच्च शिक्षा प्राप्त की और भारत जैसे विशाल लोकतंत्र को एक समावेशी और शक्तिशाली संविधान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, जिससे नई पीढ़ी उनके विचारों से प्रेरणा ले सके। साथ ही संविधान दिवस की घोषणा कर देशवासियों को संविधान के प्रति समर्पण का संदेश दिया है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण श्री साय ने कहा कि बाबा साहब की दूरदर्शिता की वजह से आज भारत जैसा विशाल देश अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार समृद्ध कर रहा है, वहीं भारत के साथ आज़ाद हुए अन्य देश लोकतंत्र को साथ लेकर नहीं चल पाए। उन्होंने युवाओं से भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और उन्हें मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उनके अगुवाई में ही देश के संविधान का निर्माण किया गया। उनके आदर्शों एवं बताए गए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। युवाओं को किया गया सम्मानित इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले युवाओं को मुख्य मंच से सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक  खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में युवा, स्कूली बच्चे और आमजन उपस्थित थे। recent visitors 31

मुख्यमंत्री साय बोले – रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा, किसानों को मिलेगा फायदा

रायपुर,   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कुमार चंद्रवंशी को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद की किसानों एवं कृषि के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खेत तभी लहलहाते हैं जब बीज अच्छा होता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी है कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि आज पदभार ग्रहण कर रहे दोनों अध्यक्ष स्वयं किसान हैं। वे किसानों की कठिनाइयों को अच्छे से समझते हैं। निश्चित रूप से दोनों अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के दुःख-दर्द को समझती है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कृषि और किसानों की उन्नति के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना का प्रारंभ किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा प्रारंभ की गई। रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा जल्द शुरू होगी। इससे किसानों की उपजों को अंतरराष्ट्रीय मार्केट मिलेगा और उन्हें फायदा होगा। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के अन्नदाता किसान भाई-बहनों से  मिलेट्स, मक्का और ऐसी फसलों के उत्पादन का आग्रह किया, जिनमें पानी की खपत कम होती है। उन्होंने कहा कि हमें ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर सुजला योजना पुनः प्रारंभ की जाएगी, जिसमें किसानों को अनुदान पर सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आय बढ़ाने के लिए किसानों से खेती के साथ-साथ उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन को अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से कहा कि आवास प्लस-प्लस योजना का सर्वे हो रहा है, इस सर्वे में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि आवास योजना की पात्रता में वृद्धि की गई है। अब जिनके पास 5 एकड़ असिंचित भूमि, ढाई एकड़ सिंचित भूमि है, मोटरसाइकिल है, साथ ही 15 हजार मासिक आय वाले भी प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के पांच वर्षों में गरीबों को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास से वंचित होना पड़ा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने शपथ लेने के दूसरे दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। पिछले 14 माह की अवधि में हमें केंद्र से 14 लाख आवास की राशि मिल गई है। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही साढ़े तीन लाख आवास की राशि और देने जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का किसानों के बेहतर नवाचार एवं नवीन योजनाएं बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। हमारी सरकार ने ऐसे जमीनी स्तर से दो बेहद अनुभवी, कुशल संगठक, किसान पुत्र को इसकी जिम्मेदारी दी है। निश्चित ही इसका लाभ प्रदेश के किसान भाइयों को मिलेगा। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज भगवान हनुमान की जयंती है। हनुमान जी शक्ति, सामर्थ्य, सेवा एवं समर्पण के प्रतीक हैं। इन्हीं के आशीर्वाद से हमारी सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का महत्वपूर्ण योगदान कृषि क्षेत्र में है। किसानों को उचित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण बीज उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इसके साथ ही कृषि मं् उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देने की भी जिम्मेदारी होती है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है, चाहे 31 सौ प्रति क्विंटल में धान खरीदी हो या वनोपज की खरीदी में। इसका ही परिणाम है कि प्रदेश में धान उत्पादन से लेकर अन्य फसल, साग-सब्जियों में कृषि रकबा बढ़ा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार चंद्रवंशी को नवीन जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई। इस अवसर पर सांसद रायपुर  बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव संतोष पांडेय, महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, बसना संपत अग्रवाल सहित विभिन्न मंडल आयोग के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।   recent visitors 33

राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच होगा घमाशान, दोनों ही टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी

जयपुर राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के बीच रविवार को पिंक सिटी जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इस लीग मैच में दोनों ही टीमें जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगी, क्योंकि पिछले मैचों में दोनों रॉयल टीमों को हार मिली है। इस मैच में सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और विराट कोहली के सामने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कड़ी चुनौती पेश करेंगे। ये मैचअप देखने लायक होगा। फैंस भी इस टक्कर के लिए बेताब होंगे। आरसीबी पांच मैचों में तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, जबकि राजस्थान इतने ही मैचों में दो जीत के साथ सातवें पायदान पर है। आईपीएल के इस सत्र के शुरुआती मैच में इस लीग में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने आर्चर ने लय में वापसी कर ली है। उनकी तेज रफ्तार गेंदें पिछले दो मैचों से कहर बरपा रहीं हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें शानदार लय में चल रहे कप्तान श्रेयस अय्यर को 148.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर बोल्ड करना शामिल है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 152.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी, जबकि 147.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली इनस्विंगर पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को चकमा देकर पवेलियन भेजने में सफल रहे थे। आर्चर के सामने रविवार को कोहली (186 रन) और इंग्लैंड टीम के साथी खिलाड़ी सॉल्ट (143) की आक्रामक जोड़ी को रोकने की चुनौती होगी। यह जोड़ी कुछ ही ओवरों में मैच को प्रतिद्वंद्वी टीम की पकड़ से दूर करने की क्षमता रखती है। आर्चर के अलावा राजस्थान के लिए गेंदबाजी में सिर्फ संदीप शर्मा ही प्रभावित कर सके हैं। आरसीबी के बल्लेबाज टीम की इस खामी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में टीम को श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा की स्पिन जोड़ी से बीच के ओवरों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कोहली ने अब तक दो अर्धशतक लगाये हैं, लेकिन सॉल्ट के पास बेहद आक्रामक रवैये के साथ बल्लेबाजी करने की क्षमता है। देवदत्त पडिक्कल भी बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार अपनी शानदार लय को जारी रखना चाहेंगे। टिम डेविड और लियाम लिविंगस्टोन के पास किसी भी गेंदबाजी के खिलाफ तेजी से रन बनाने की क्षमता टीम की बल्लेबाजी को काफी मजबूत बनाती है। अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में लगी इस टीम के पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को थोड़ा और निरंतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। राजस्थान रॉयल्स की टीम को इस मैच में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ 159 रन पर आउट हो गयी थी। उनके पास शीर्ष क्रम में संजू सैमसन, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता है। इसके साथ ही निचले क्रम में ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर की विस्फोटक जोड़ी मौजूद है। ये मुकाबला सुपर संडे का दिन का पहला मैच होगा, जो दोपहर को साढ़े 3 बजे से खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख डार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा। राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजल हक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेन मफाका, वानिंदु हसरंगा, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी। recent visitors 38