MY SECRET NEWS

बस्तर-जांजगीर-चांपा में हर तरफ लहराया तिरंगा, छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा

रायपुर. देशभर में आज आजादी का जश्न बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आजादी के उत्सव को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा का कड़ा पहरा है। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बस्तर जिले के लालबाग मैदान में को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया। उसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मंच पर पहुंचे। परेड में 15 टुकडियां शामिल हुईं, जिसमें सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन, सीआरपीएफ 80 बटालियन, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, 19वीं पोखरण वाहिनी, जिला बल पुलिस, वन विभाग, नगर सेना, जिला बल, एनसीसी और स्काउट गाइड के जवान थे। वहीं, कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।  ततपश्चात परेड का निरीक्षण किया। शांति के प्रतीक सफेद, सौहार्द्र और उत्साह के प्रतीक कपोत (कबूतर) और रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान पर छोड़े। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय के आमाखेरवा ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने ध्वजरोहण किया। जांजगीर चांपा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फहराया झंडा जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने झंडा फहराया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सीएम विष्णुदेव साय के संदेशों का वाचन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर नागरिकों का विकास ही सरकार की पहली प्राथमिकता है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग  की स्थाना की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से महिला दीदी के खाते में 1000 रुपये प्रतिमाह जमा करते छह माह हो चुका है। यह उपहार सरकार ने दिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद वीर जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल श्रीफल देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

Independence Day पर मिल रहा 70% का बंपर डिस्काउंट, करें हजारों रुपये की बचत

भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लगभग सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस पर भारी सेल चल रही है. इसी कड़ी में विजय सेल्स भी शामिल है. यहां पर लोगों को स्मार्टफोन से लेकर फ्रिज और AC जैसे होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस पर 70% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. लोगों के लिए यह सेल 6 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 18 अगस्त तक चलेगी. Apple प्रोडक्ट पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट आईफोन 15 की ओरिजनल प्राइस 79,600 रुपये है लेकिन सेल में आप इसे सिर्फ 65,690 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा एप्पल MacBook Air सेल में आपको 67,590 रुपये के डिस्काउंट प्राइस में मिलेगा. यहां पर आपको ICICI और SBI बैंक कार्ड यूजर्स को काफी फायदा मिलने वाला है. वहीं एलजी की 7.5 KG की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आपको 19,490 रुपये में मिल रही है. जबकि सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की शुरूआत 7,990 रुपये से हो रही है. सेल में साउंडबार और प्ले स्टेशन पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ ही में ईयरबड्स पर भी 75 फीसदी कर का डिस्काउंट मिल रहा है. सेल में लैपटॉप की कीमत 29,999 रुपये से शुरू हो रही हैं. सेल में लोगों को मिलने वाले बैंक ऑफर्स लोगों को इस सेल पर कई सारे बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिसमें 20,000 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी पर एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक यूजर 50,000 रुपये के कार्ड ट्रांजैक्शन पर 4,500 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. वहीं Yes बैंक वनकार्ड, एमेक्स कार्ड होल्डर्स के लिए भी ऑफर्स हैं. वहीं एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड होल्डर 20,000 रुपये के ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये तक की 7.5% की इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

हर किसी को होनी चाहिए पता, आंदोलन से ध्वजारोहण तक स्वतंत्रता दिवस की हैं 10 रोचक बातें

नई दिल्ली. स्वतंत्रता दिवस भारत का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार है, जो हर साल 15 अगस्त के दिन मनाया जाता है। इस दिन भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी। स्वतंत्रता दिवस भारत के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कड़ी मेहनत और बलिदान की याद दिलाता है और एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण के हमारे दायित्व को दोहराने का अवसर देता है। स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई ऐसी रोचक बाते हैं, जो हर भारतीय को पता होनी चाहिए। हर साल जब हम स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं तो ये जानकारियां हमें एक आदर्श नागरिक बनने में मदद करती है। इसमें राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान, ध्वजारोहण समेत कई ऐसी जरूरी जानकारियां हैं, जिनको जानकर आप अपने देश के और करीब खुद को महसूस कर सकते हैं। बच्चों को भी स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी ये अहम और रोचक बातें जरूर बताएं। यहाँ स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी 10 रोचक बातें दी गई हैं- पहला आंदोलन सदियों तक अंग्रेजी हुकूमत ने भारत पर राज किया लेकिन जब अंग्रेजों का उत्पीड़न बढ़ने लगा तो देश की अलग अलग जगहों पर विरोध शुरू हुआ। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ और आजादी की मांग को लेकर सबसे पहला और बड़ा विरोध 1857 की क्रांति थी। इस क्रांति की आग पूरे देश में फैली और पूरे देश में आंदोलन शुरू हो गए। पहला ध्वजारोहण 15 अगस्त 1947 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर पहली बार ध्वजारोहण किया था। यह परंपरा तब से हर साल जारी है और हर प्रधानमंत्री इस दिन लाल किले पर झंडा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। तिरंगे का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइन को पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था। मूल डिजाइन 1921 में महात्मा गांधी को प्रस्तुत किया गया था और वर्तमान तिरंगे को 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा द्वारा अपनाया गया। राष्ट्र ध्वज से जुड़े रोचक तत्व भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में शामिल केसरिया रंग साहस का प्रतीक है। श्वेत रंग सत्य और शांति का प्रतीक है। हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता का प्रतीक है। इसमें मौजूद अशोक चक्र में 24 तीलियां होती है। राष्ट्रगान स्वतंत्रता दिवस पर 'जन गण मन' को राष्ट्रगान के रूप में गाया जाता है। इसे पहली बार 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन में गाया गया था। रवींद्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय गान के रचयिता हैं। राष्ट्रगान के नियम राष्ट्रगान गाए और बजाए जाते समय हमेशा सावधान की मुद्रा में खड़े रहना चाहिए। उच्चारण सही और 52 सेकेंड की अवधि में ही गाया जाना चाहिए राष्ट्रीय प्रतीक स्वतंत्रता के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का राष्ट्रीय प्रतीक, अशोक स्तंभ का सिंह, अपनाया गया। यह प्रतीक सारनाथ के अशोक स्तंभ से लिया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस दिन को महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन माना जाता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

प्रदेश के पीएम विद्यालयों के 6 विद्यार्थियों को नई दिल्ली में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा

भोपाल प्रदेश के पीएम विद्यालयों के 6 विद्यार्थियों को नई दिल्ली में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस के दौरान युद्ध स्मारक, इंडिया गेट, प्रधानमंत्री संग्रहालय और प्रतिष्ठित स्थानों को देखने जाएगे। चयनित छात्र नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अपने स्कूलों और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चयन उनके शिक्षकों और माता-पिता द्वारा प्रदान की गई कड़ी मेहनत और समर्थन का एक प्रमाण है, जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनके साथ होंगे। चयनित छात्र 13 से 16 अगस्त तक नई दिल्ली में रहेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले छात्रों का चयन उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और उल्लेखनीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के आधार पर किया गया है। देश भर के छात्रों और उनके मार्गदर्शकों को आमंत्रित करने की केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों कोााभा प्रेरित करना और देश के भविष्य में उनके योगदान की पहचान करना है। नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभर के चयनित विद्यार्थियों की उपस्थिति।राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। यह कार्यरूप अगली पीढ़ी के नेताओं के पोषण और मार्गदर्शन में शिक्षकों और माता-पिता द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की मान्यता के रूप में भी कार्य करता है। भारत के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और शैक्षिक उत्कृष्टता से परिचित होने से युवा मस्तिष्कों पर एक स्थायी प्रभाव पड़ेगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

हर घर तिरंगा अभियान जिले में पूरी गरिमा के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाए- कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

उज्जैन  उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फि और तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी । जिले में देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं ,दौड़/ मैराथन, बाइक-साइकिल -कार रैली भी जन भागीदारी से आयोजित की जाएंगी। हर घर पर तिरंगा लगाने ,तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही वेबसाइटों पर तिरंगा बैनर लगाने की गतिविधियों को जन अभियान बनाया जाएगा। प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए  कि आगामी रविवार को प्रातः 10:30 बजे शहर में सागर स्टेडियम से शहीद पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएं। उन्होंने नगर निगम उज्जैन, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग आदि सभी विभागों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने और सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर नीरज सिंह ने परिवहन विभाग को ऑटो वाहन रैली निकाले जाने के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी ऐतिहासिक इमारतें, शासकीय भवनों और प्रमुख चौक-चौराहों पर रोशनी किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन सहित सभी विभागों की जिलाधिकारी उपस्थित रहें।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिये निर्देश हुए जारी

भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिये सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजन संबंधी निर्देश जारी किये गये है। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024 को भोपाल के लाल परेड गाउण्ड पर आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सुबह 9 बजे के पूर्व शौर्य स्मारक में पुष्प अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाल परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण कर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। लाल परेड ग्राउण्ड पर पुलिस. एस.ए.एफ., सी.आई.एस.एफ.. जेल गार्ड, होम गार्ड, एनसीसी एवं स्काउड गाइडस की संयुक्त परेड आयोजित की जाएगी। संयुक्त परेड द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को "गार्ड ऑफ ऑनर" दिया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा एवं राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। पुलिस, होमगार्डस, एसएएफ, एनसीसी इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। जनपद और ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजन जनपद पंचायत मुख्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्रगान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है. उनमें नगर पालिका/नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और समारोह में राष्ट्रगान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया जाएगा। शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं पर आयोजन सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष के अनुसार सुबह 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात् सांस्कृतिक / साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज, स्कूल खेल कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तर्विद्यालय, अन्तर्महाविद्यालयीन स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताएँ, स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर चुने हुए छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों / प्रमाण पत्रों / मेडल आदि का वितरण इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। पौद्य-रोपण के का कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्कूल/कॉलेजों में जिला/संभाग एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय एकता के समूह गान आयोजित किये जायेंगे। जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। शासकीय संस्थाएँ दो दिन रोशनी से जगमगाएंगी स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एव राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में 14 एवं 15 अगस्त की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। शहीदों का होगा सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित कर शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जिला कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि घर जाकर शॉल और श्रीफल से सम्मानित करेगें।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71