MY SECRET NEWS

Himachal Pradesh में बादल फटने पर Kangana Ranaut ने जताया दुख, दुर्गम इलाकों में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की

शिमला सालों तक बॉलीवुड की चकाचौंध में रहीं कंगना रनौत राजनीति में एंट्री के बाद जमीन पर लोगों की मुश्किलों को करीब से देख रही हैं। रैंप पर कैटवॉक करके लाखों लोगों को अपना फैन बनाने के बाद वह पहाड़ों की कठिन चढ़ाई करके जरूरतमंद लोगों तक पहुंच बना रही हैं। मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। तबाही के निशान देखकर वह बेहद भावुक नजर आईं और धरती माता से दया की प्रार्थना की। शिमला जिले के रामपुर में पिछले दिनों बादल फटने से भारी तबाही हुई। कंगना रनौत ने अपने टीम के साथ प्रभावित इलाके में जाकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित लोगों से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने केंद्र सरकार तक प्रभावित लोगों की बात पहुंचाकर उचित मदद का भरोसा दिया। पीड़ितों तक पहुंचने के लिए कंगना को भी पहाड़ों की चोटियों पर पैदल चढ़ना पड़ा। सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से गाड़ियों को काफी पहले रोकना पड़ा।   कंगना रनौत जमीनी हालत देखकर बेहद भावुक दिखीं। उन्होंने एक्स पर अपने दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए धरती माता से दया की प्रार्थना की। कंगना ने लिखा, 'हिमाचल प्रदेश में आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हूं। इस विशाल ब्रह्मांड में हम बेहद असुरक्षित हैं। हे धरती देवी, जीवन की माता, हम पर दया करो।' पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'राज्य सरकार की हालत सभी को पता है। पिछली बार के विस्थापितों से वादा किया था कि केंद्र से जो फंड आया उससे 7-7 लाख सभी को दिए जाएंगे। क्या वो 7 लाख मिला? … गांव के लोग खुद अपने हाथों से पुल बना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अवश्य पैकेज भेजेंगे, उन्होंने पिछली बार भी 1800 करोड़ का पैकेज भेजा था, अब भी भेजेंगे और वो जाएगा सुक्खू जी को। मैं कहूंगी कि वो पैसे विस्थापितों मिलेगा या नहीं इस पर जांच शुरू जाए। यहां जो भी भ्रष्टाचार का नाच शुरू किया गया है उस पर लगाम लगाई जाए।' हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 14 हो गई, जबकि करीब 40 लोग अब भी लापता हैं। हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई की रात को कुल्लू के निरमंड, सैंज व मलाना, मंडी के पधर और शिमला के रामपुर उपसंभाग में बादल फटने की घटनाओं के बाद करीब 40 लोग लापता हैं। वहीं, सबसे ज्यादा नुकसान शिमला और कुल्लू जिले की सीमा पर स्थित समेज गांव को हुआ, जहां 30 से ज्यादा लोग लापता बताये जा रहे हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 64

कंगना रनौत का पोस्ट पारसी दादा, ईसाई मां, नाना मुस्लिम राहुल गांधी फिर भी कैसे हैं कौल ब्राह्मण!

नई दिल्ली राहुल गांधी के लोकसभा में कास्ट के कमेंट पर कंगना रनौत ने तंज कसा है। उनका इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल है। राहुल गांधी का कहना था कि अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में उनको बेइज्जत किया और गाली दी। अब कंगना ने उनका पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल भी लोगों से जाति पूछते दिख रहे हैं। कंगना ने राहुल गांधी के लिए लिखा है कि उनकी जाति-पात का कुछ पता नहीं है। ऐसा लगता हैकि पास्ता को करी पत्ता का तड़का लगाया गया है। राहुल गांधी को घेरा कंगना रनौत राजनीति में ऑफिशियल एंट्री के बाद अब पॉलिटिकल बहस पर खुलकर पोस्ट करती हैं। उन्होंने रीसेंट इंस्टा पोस्ट में लिखा है, अपनी जात का कुछ पता नहीं, नानू मुस्लिम, दादी पारसी, मम्मी क्रिश्चन और खुद ऐसा लगता है जैसे पास्ता को करी पत्ते का तड़का लगाकर खिचड़ी बनाने की कोशिश की हो और इनको सबकी जात पता करनी है। कंगना ने लिखा है, वह सरेआम लोगों से इतने भौंडे तरीके से उनकी जाति कैसे पूछ सकते हैं। राहुल गांधी पर शर्म आती है। कंगना ने लगाए 2 वीडियो कंगना ने विपक्ष का दो मुंहा चेहरा हेडिंग से दो पोस्ट किए हैं। एक में राहुल गांधी बोल रहे हैं, इस कमरे में दलित कितने हैं। देखिए, मजा देखिए, इस कमरे में ओबीसी कितने हैं। यह वीडियो अक्टूबर 2023 का है। फिर फरवरी 2024 का एक वीडियो है जिसमें राहुल गांधी एक रैली में जाति के बारे में बात कर रहे हैं। फिर अखिलेश यादव का एक वीडियो लगाया है जिसमें वह चिल्ला रहे हैं कि आपने जाति कैसे पूछ ली। क्या था मामला राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर पर इल्जाम लगाया था कि उन्होंने यूनियन बजट सेशन के दौरान उन्हें गाली दी और बेइज्जत किया। अनुराग ने कहा था, 'जिनकी खुद की जाति का पता नहीं वे जाति जनगणना की बात कर रहे हैं।' बाद में अनुराग बोले, मैंने कहा था कि जिनको जाति के बारे में पता नहीं वे जनगणना के बारे में बात कर रहे हैं। मैंने किसी का नाम नहीं लिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 102