Friday, July 10, 2026 7:15 pm

GAD ने केजरीवाल के प्रस्ताव को खारिज किया, स्वतंत्रता दिवस पर आतिशी नहीं राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराएगी

 नई दिल्ली दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जगह आतिशी को झंडा फहराना था. केजरीवाल ने जेल के भीतर रहते हुए यह इच्छा जताई थी कि 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में आतिशी उनकी जगह झंडा फहराए. लेकिन इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है. दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) ने केजरीवाल के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि केजरीवाल की जगह आतिशी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए. इसके लिए नियमों का हवाला दिया गया है. केजरीवाल ने जेल से लिखा था पत्र शराब घोटाले मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त को झंडा फहराने के संबंध में उपराज्यपाल को लेटर लिखा था. पत्र में केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मंत्री आतिशी सिंह झंडा फहराएंगी. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है. जिसमें मुख्यमंत्री झंडा फहराते हैं. लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया था. दरअसल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि मनीष सिसोदिया अब 15 अगस्त को झंडा फहराएंगे. जबकि अरविंद केजरीवाल ने पहले भी आतिशी का नाम लिया था. केजरीवाल ने जेल से लिखा था पत्र शराब घोटाले मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त को झंडा फहराने के संबंध में उपराज्यपाल को लेटर लिखा था. पत्र में केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मंत्री आतिशी सिंह झंडा फहराएंगी. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है. जिसमें मुख्यमंत्री झंडा फहराते हैं. लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया था. दरअसल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि मनीष सिसोदिया अब 15 अगस्त को झंडा फहराएंगे. जबकि अरविंद केजरीवाल ने पहले भी आतिशी का नाम लिया था. जेल में क्यों बंद हैं केजरीवाल? केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन पर कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं. केजरीवाल को पांच अगस्त को ही दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है. गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी. हाईकोर्ट ने केजरीवाल को स्पेशल जज के पास जाने को कहा था.   recent visitors 91

कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ाई, अब रक्षाबंधन भी मनाएंगे जेल में

नई दिल्ली दिल्ली आबकारी नीति CBI मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी। उन्हें तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। शराब घोटाले में सीबीआई वाले मामले में हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। हालांकि, सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से वे जेल से बाहर नहीं आ पाए थे। CBI ने दिल्ली शराब घोटाले में चार्जशीट की दाखिल, केजरीवाल को बनाया आरोपी-: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया गया है। recent visitors 78