MY SECRET NEWS

दुर्घटना होते-होते बची जब हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम और डीजीपी सवार फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आई

शिमला  हिमाचल प्रदेश के शिमला एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों से भरे फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान तकनीकी दिक्कत आई और प्लेन क्रैश होने से बच गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर प्लेन को रोका गया। इस फ्लाइट में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी अतुल वर्मा भी सवार थे। एयरलाइन कंपनी ने भी टेक्निकल प्रॉब्लम की पुष्टि की है। घटना जुब्बरहट्टी एयरपोर्ट पर हुई। बताया जा रहा है कि प्लेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई सहम गए। हालांकि चालक दल ने लोगों को शांत रहने को कहा। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों की जान में जान आई। रनवे पर तेज आवाज के साथ फटा टायर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान का टायर भी फट गया। तेज आवाज हुई और प्लेन डगमगा गया। गनीमत रही कि प्लेन रनवे से बाहर नहीं गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों के चलते धर्मशाला जाने वाली अगली उड़ान को रद्द कर दिया गया। धर्मशाला की फ्लाइट्स कैंसल एयरलाइन कंपनी के मुताबिक इस घटना के बाद धर्मशाला समेत सारी फ्लाइट कैंसल कर दी गई हैं। अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डेप्युटी सीएम और डीजीपी एयरपोर्ट से सुरक्षित निकल चुके हैं। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर केपी सिंह ने बताया कि विमान में तकनीकी खामी की बात सामने आई है। धर्मशाला की फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया है। विमान की आधे रनवे पर लैंडिंग क्यों करवाई गई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 9

अमेरिका : फिलाडेल्फिया में भीषण प्लेन क्रैश, उड़ान भरने के 30 सेकंड के अंदर ही घरों से जा टकराया विमान, हादसे का भयावह वीडियो

वॉशिंगटन अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक विमान हादसे का शिकार होकर कई घरों से टकराया है। शहर के अंदर हुए विमान हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें विमान के गिरने के बाद आग का गोला दिखाई दे रहा है। कारें और घर जल रहे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संघीय विमान प्रशासन (FAA) ने बताया कि यह एक छोटा लीयरजेट 55 कार्यकारी विमान था, जिसमें छह लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान भरने के 30 सेकंड बाद ही हादसे का शिकार हो गया। आबादी वाले इलाके में गिरा विमान विमान शहर के घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जहां पर दुकानें और व्यस्त सड़कें थीं। ये हादसा वॉशिंगटन डीसी में हुए प्लेन क्रैश के ठीक दो दिन बाद हुआ है, जिसमें 67 लोग मारे गए थे। एफएए ने बताया कि विमान ने पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह मिसौरी के लिए जा रहा था। बयान में कहा गया है कि वह राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के साथ मिलकर हादसे की जांच करेगा। अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने कहा कि विमान में कथित तौर पर छह लोग सवार थे। हताहतों की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 6:30 बजे हुआ। स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह घटना उत्तर पूर्व फिलाडेल्फिया के रूजवेल्ट मॉल के पास हुई। हर तरफ बस आग ही आग सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो में नॉर्थ ईस्ट फिलाडेल्फिया की सड़क पर विमान पर बिखरा है और भयंकर आग जलती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआती विस्फोट के बाद कई जगहों पर आग लग गई। हादसे के तत्काल बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम एक घर और कई कारों में आग लग गई। हादसे के समय मौसम ठंडा और बारिश वाला था और दृश्यता कम थी। ये हादसा इसी सप्ताह वॉशिंगटन डीसी के आसमान में यात्री विमान और अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की टक्कर के बाद हुई है। वॉशिंगटन डीसी प्लेन क्रैश 2009 के बाद से अमेरिका का सबसे बड़ा विमान हादसा था, जिसमें 67 लोग मारे गए थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 15

कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश, 2 की मौत,18 घायल, बिल्डिंग की छत से टकराया, यहां 200 लोग मौजूद थे

कैलिफ़ोर्निया अमेरिका के कैलिफोर्निया में फर्नीचर के वेयर हाउस पर एक प्लेन क्रैश हुआ है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, लॉस एंजिल्स के पास गुरुवार को एक विमान इमारत की छत से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फुलर्टन पुलिस प्रवक्ता क्रिस्टी वेल्स ने बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:09 बजे लॉस एंजिल्स से 40 किमी दक्षिण-पूर्व में फुलर्टन शहर में हुई। हादसे के तुरंत बाद ही विमान में भीषण आग लग गई और आसपास के जगहों को खाली कराया गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि विमान किस तरह का था स्थानीय केएबीसी न्यूज चैनल के वीडियो फुटेज में एक बड़ी इमारत के ऊपर से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया है। यह इमारत एक क्षेत्रीय ट्रेन लाइन के पास स्थित है और इसके दोनों ओर कई इमारतें भी हैं। क्रिस्टी वेल्स ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह विमान किस तरह का था, घायल एयरक्राफ्ट में या फिर जमीन पर थे और घायलों की स्थिति क्या है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25