MY SECRET NEWS

दरी पट्टी बिछाने पर विवाद, हालत गंभीर, राजस्थान-दौसा के स्कूल में 10वीं के छात्र का काटा गला

दौसा. दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के बहरावंडा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 में पढ़ने वाले दो छात्रों में दरी पट्टी बिछाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते दोनों में हुए झगड़े में स्कूल प्रशासन ने दोनों को स्कूल से छुट्टी देकर घर भेज दिया। इस दरमियान घर जाते समय छात्र महेश सैनी पर पीछे से हमला कर गले पर धारदार हथियार से उसे जख्मी कर दिया। इधर, तीजे की बैठक में जाकर आ रहे उसके परिजनों को घटना की जानकारी पता चली। जिसपर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे देखा तो महेश सैनी अचेत अवस्था में लहूलुहान हालत में बहराउंडा अस्पताल में भर्ती था। आनन-फानन में उसे दौसा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। थानाधिकारी सुणी लाल मीणा ने बताया कि घायल महेश सैनी दसवीं का छात्र है, जिसकी उम्र 15 साल की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

‘अपने ही बेवफा हो जाएं तो क्या कीजिए: जगमोहन’, राजस्थान-दौसा में किरोड़ीलाल भितरघात के शिकार

दौसा. राजस्थान उपचुनावों की बहुचर्चित सीट दौसा में भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा चुनाव हार गए हैं। जगमोहन मीणा को कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा (डीसी बैरवा) ने 2300 मतों से अंतर से चुनाव हराया है। लेकिन नतीजे आने के साथ ही जगमोहन ने एक बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने हार का ठीकरा बीजेपी पर ही फोड़ दिया है। जगमोहन ने इशारों में कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि हार के क्या कारण रहे। ये आपको भी मालूम है। जब अपने ही बेवफा हो जाएं तो क्या कीजिए। यह सीट बीजेपी से ज्यादा किरोड़ीलाल मीणा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई थी। लेकिन वह यहां अपनी प्रतिष्ठा नहीं बचा पाए। इसके पीछे कारण भितरघात को भी माना जा रहा है। क्योंकि यहां मीणा के भाई को टिकट दिए जाने पर किसी ने सरेआम तो मुखालफत नहीं कि लेकिन अंदरखाने पार्टी में रोष बताया जा रहा है। ऐसी चर्चा थी कि मतदान वाले दिन यहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं में कोई उत्साह नहीं था। किरोड़ीलाल पूरे मुकाबले में अकेले पड़ गए थे। दौसा में बीजेपी की हार से अब यहां नए सियासी समीकरण बनने के आसार हो गए हैं। किरोड़ीलाल मीणा के दबदबे वाले इलाके में ही उनकी हार से उन पर सवाल उठेंगे। किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर भी अब कोई बड़ा अपडेट आ सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

कांग्रेस के बैरवा ने 2109 वोटों से हराया, राजस्थान-दौसा में हारे किरोड़ीलाल के भाई जगमोहन

दौसा. दौसा विधानसभा सीट पर उपचुनाव का परिणाम आ गया है और ये सीट कांग्रेस के खाते में गई है।कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा ने इस उपचुनाव में 2109 वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने BJP ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस की जीत के बाद दौसा में बवाल हो गया है। जहां एक तरफ कांग्रेस जीत का जश्न मना रही है तो वहीं दौसा परिणाम को लेकर महुआ विधायक राजेंद्र मीणा के छोटे भाई ने दोबारा मतगणना करने की मांग की। दौसा विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 74, वर्ष 2023 में 79 और वर्ष 2024 में 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। रामगढ़ विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 78, वर्ष 2023 में 77 और इस बार वर्ष 2024 में 75 प्रतिशत मतदान हुआ है। दौसा सीट पर भाजपा ने किरोड़ीलाल मीना के भाई जगमोहन मीना को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने पायलट समर्थक डीसी बैरवा को प्रत्याशी बनाया। सांसद मुरारीलाल मीना के दौसा से जीतने का बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर किरोड़ीलाल मीना और कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट की साख की लड़ाई रही। जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा ने कहा कि दौसा के विकास के लिए काम करेंगे, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले ही कहा था कि भाजपा को चपेट लगेगी और इस चुनाव में जनता का साथ रहा और भाजपा को चपेट लग गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 163

राष्ट्रीय अध्यक्ष कालवी ने मांगे वोट, राजस्थान-दौसा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी देवी सिंह को राजपूत करणी सेना का समर्थन

दौसा. दौसा विधानसभा उपचुनाव में अब एक और नया ट्विस्ट आ गया है, जिसके चलते राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी निर्दलीय प्रत्याशी देवी सिंह दौसा के समर्थन में पहुंचे। जहां उन्होंने सामान्य सीट पर देवी सिंह दौसा को मतदान करने की अपील करते हुए समर्थन दिया है। बता दें कि दौसा विधानसभा उपचुनाव का रण पूरी तरह सज कर तैयार है। प्रचार-प्रसार का दौर बीते कल शाम पांच बजे खत्म हो गया। जहां भाजपा से जगमोहन मीणा तो कांग्रेस से दीनदयाल उर्फ डीसी बैरवा मैदान में हैं। निर्दलीय उम्मीदवार की बात करें तो विप्र गोयल और देवी सिंह दौसा यहां चार उम्मीदवार इन दोनों चर्चाओं में हैं। उसका बड़ा कारण यह है कि दौसा विधानसभा सामान्य सीट होने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने एसटी के और एससी के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके चलते वैसे तो कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। लेकिन दो निर्दलीय प्रत्याशी भी इस सामान्य सीट पर उम्मीदवारी जताए हुए इस चुनावी समर में ताल ठोकर बैठे हैं। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी के समर्थन देने के बाद सामान्य सीट दौसा पर चुनाव लड़ रहे देवी सिंह दौसा का कहना है कि मैं सामान्य वर्ग की प्रतिष्ठा के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। क्योंकि सामान्य वर्ग की दौसा विधानसभा सीट होने के बावजूद भी भाजपा और कांग्रेस ने यहां सामान्य वर्ग की अनदेखी करते हुए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को टिकट नहीं देकर इस सामान्य सीट को दरकिनार किया है। अब देवी सिंह दौसा के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का समर्थन देने वाले बयान के बाद निश्चित रूप से सियासी हल्के में हलचल मचना जरूर तय है। इससे पूर्व भी देवी सिंह दौसा को एक ब्राह्मण संगठन तथा हम सब भारतीय संगठन का समर्थन प्राप्त हो चुका है। अब आने वाले कल विधानसभा उपचुनाव होने हैं, इसके बाद मतदान का परिणाम आ पाएगा। उस दिन यह स्पष्ट होगा कि दौसा की जनता ने अपना जनसेवक किसे बनाया है और किसको दरकिनार किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 129

‘जनता भिक्षा नहीं, आराम देगी भाई साहब’, राजस्थान-दौसा में डोटासरा का किरोड़ी मीणा पर तंज

दौसा. दौसा में अपने भाई के जगमोहन मीणा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपी सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रचार का अनोखा तरीका इस्तेमाल किया। वे लोटा लेकर घर-घर वोट की भिक्षा मांगने निकले। किरोड़ी के इस अंदाज पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जोरदार तंज कसा। उन्होंने दौसा में ही चुनावी सभा में कहा कि मंत्री होकर जनता को कुछ देने की जगह हाथ फैला रहे हैं। दौसा की गलियों में "भिक्षां देहि" कह रहे हैं, उन्हें जनता "आराम देहि" का आशीर्वाद देगी। डोटासरा ने कहा कि जो सरकार में हैं, कुछ देने की हैसियत रखते हैं, जिनके पास सब कुछ देने के लिए है, वो खुद भिक्षा मांगने को उतारू हैं। मैं आपको मान गया, आपको सैल्यूट करता हूं। प्रणाम करता हूं। जो मंत्री हैं, पूरे प्रदेश में सातों सीटों पर जाना चाहिए। वह गली-गली में घूम रहे हैं तो आपको मानना पड़ेगा। भवानी रूठ गई और भवानी जाग गई, क्या बात है क्या चल रहा है। कल आपने देखा नहीं क्या पिक्चर, भिक्षा देही। अब भिक्षा देही नहीं आराम देहि होगा। भाई साहब, जनता यह भिक्षा नहीं देगी, अब आराम देगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 86

किरोड़ी ने की मोटर साइकिल की सवारी, राजस्थान-दौसा के चुनावी रंग में सचिन बने ट्रैक्टर पायलट

दौसा. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक बयान दौसा का पूरे चुनाव की दिशा ही बदल गया है। गहलोत ने दौसा चुनाव को मैच फिक्सिंग के आरोप मे क्या घेरा कि प्रदेश की राजनीति में एक हलचल पैदा हो गई और ठंडा पड़ा दौसा का चुनाव एकाएक गरमा गया। कांग्रेस के दौसा सांसद मुरारी मीणा तुरंत ही एक्टिव होते हुए मैदान में उतर गये और साथ मिला कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का। दीनदयाल बैरवा को तो मानों संजीवनी ही मिल गई। पायलट सैथल मे बैरवा के कार्यालय उद्घाटन करने पहुचे तो भीड़ को देखते कर लगा कि मानों पूरा दौसा ही उमड़ा आआ हो। पायलट ने ट्रैक्टर पर सवार होकर चुनावी फसल को जोतना शुरू किया तो विपक्ष के प्रत्याशी के होश उड़ गये। परंतु डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी इन हथकंडों के जनक मानें जाते हैं। वो भी अपने समर्थकों के साथ मोटर साइकिल पर रवाना होकर निकल पड़े। दौसा का चुनाव सीधे रूप में अब सचिन पायलट और डॉ किरोड़ी लाल मीणा के बीच नजर आने लगा है। दोनों दिग्गजों के बीच अपनी अस्मिता की लड़ाई शुरू हो चुकी है। एक तरह बाबा अपने भाई के लिए केंद्रीय आलाकमान से टिकट इस भरोसे पर लाए है कि जीत भाजपा की होनी तय है। वहीं दूसरी और अशोक गहलोत के बयान के बाद सचिन पायलट अपने गढ़ दौसा को हारकर कांग्रेस आलाकमान के आगे कमजोर नहीं दिखना चाहते है। पायलट दौसा को खोकर गहलोत को कोई मौका नहीं देना चाहते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 104

जगमोहन ने दिया अशोक गहलोत के बयान पर जवाब, राजस्थान-दौसा में चुनाव प्रचार में बयानी आतिशबाजी

दौसा. दीपावली बीत जाने के बाद उपचुनावों की सबसे हॉट सीट दौसा में बयानों की आतिशबाजी जारी है। भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर कहा कि वे कहना क्या चाहते हैं? कौन कमजोर है, मैं कमजोर हूं या सामने वाला प्रत्याशी कमजोर है। मैच फिक्सिंग के बयान को लेकर मीणा ने कहा कि हमने तो ऐसा कुछ किया नहीं है, उन्होंने कर लिया होगा। मीणा ने आगे कहा कि दौसा में कोई दिग्गज चुनाव नहीं लड़ रहा है। यह मुकाबला दौसा की जनता लड़ रही है। मुझे उम्मीद है कि भाजपा बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि दौसा को शिक्षा नगरी के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने वोट बंटवारे पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमें यकीन है कि वोटर हमारा साथ देगा और भाजपा बड़े मार्जिन के साथ चुनाव जीतेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71