नई बस सेवा शुरू करने की बजाय बदला रूट, राजस्थान-केकड़ी में ब्यावर-रावतभाटा के लोगों में बढ़ी खींचतान

केकड़ी. लंबे समय से ब्यावर से रावतभाटा वाया भिनाय होकर चलने वाली रोडवेज बस सेवा का शनिवार से रूट बदलकर वाया टांटोती कर दिया गया, इससे जहां टांटोती सहित नए रूट पर आने वाले गांवों के लोग खुश हो गए हैं, वहीं अब तक इस बस सेवा से लाभान्वित भिनाय सहित पुराने रूट पर आने वाले गांवों के लोगों में असंतोष व्याप्त हो गया है। ये दोनों ही इलाके केकड़ी जिले में आते हैं। केकड़ी जिले के टांटोटी क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से ब्यावर- केकड़ी रूट पर वाया टांटोती होकर रोडवेज बस चलाने की मांग की जा रही थी, जिस पर शनिवार को ब्यावर रोडवेज डिपो ने इस रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी। डिपो द्वारा ब्यावर से रावतभाटा वाया टांटोटी रोडवेज बस सेवा शुरू करने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। रोडवेज डिपो प्रशासन के अनुसार रोडवेज बस ब्यावर से निर्धारित समय सुबह 8:50 बजे से प्रस्थान कर मसूदा, बांदनवाड़ा होते हुए 11 बजे टांटोटी पहुंचेगी। यहां से गोयला, सरवाड़, केकड़ी, कोटा, रावतभाटा तक जाएगी व इसी रूट से होते हुए वापस आएगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस रूट पर रोडवेज बस चलाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। यह रूट अब स्टेट हाईवे के रूप में भी विकसित हो चुका है। इस रूट पर एक रोडवेज बस की सुविधा मिलने से ग्रामीणों को दूरस्थ यात्रा सुगम होगी और ग्राम कीटाप, सूरजपुरा, कुम्हारिया पंचायत व इनसे सटे कई गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। इधर ब्यावर से रावतभाटा वाया भिनाय होते हुए जाने वाली रोडवेज बस को वाया टांटोटी होकर संचालित करने के आदेश पर भिनाय क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। इस मामले का मूल पहलू यह है कि रोडवेज प्रशासन ने टांटोती होकर नई बस सेवा चालू नहीं की है, बल्कि पहले से वाया भिनाय होकर चल रही बस का रूट बदलकर उसे भिनाय के बजाय टांटोती होकर कर दिया। भिनाय कस्बे के राजेंद्र टेलर ने बताया कि ब्यावर डिपो द्वारा वर्षों से संचालित ब्यावर से रावतभाटा वाया मसूदा, बांदनवाड़ा, भिनाय, नागोला, कनेईकला, जालियां रोडवेज बस को 23 नवंबर से वाया बांदनवाड़ा, टांटोटी, जोताया, गोयला, सरवाड़ होकर संचालित करने के आदेश से लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्षों पुरानी संचालित रोडवेज बस को मौखिक आदेश से ब्यावर रोडवेज डिपो के प्रबन्धक यातायात द्वारा शुक्रवार को जारी ड्यूटी चार्ट में मार्ग का नाम ब्यावर से रावतभाटा वाया टांटोटी अंकित कर दिया गया। भिनायवासियों का कहना है कि ब्यावर से केकड़ी तक वाया भिनाय 95 किलोमीटर दूरी है, वहीं ब्यावर से केकड़ी वाया बांदनवाड़ा, टांटोटी तक दूरी भी 95 किलोमीटर ही है। उक्त वर्णित दोनों मार्गों पर उक्त बस का किराया भी एक तरफ का 95 रुपये ही है। वर्षों पुरानी संचालित इस रोडवेज बस में बांदनवाड़ा से भिनाय, नागोला, कनेईकलां, जालियां सड़क मार्ग क्षेत्र से ही कोटा व रावतभाटा तक आवागमन करने वाली अधिकांश सवारियां रोजाना उपलब्ध हो रही हैं। ब्यावर डिपो को पर्याप्त यात्री भार से आमदनी भी हो रही है। अब इस बस का शनिवार को अचानक रूट बदल दिया गया, जिससे बांदनवाड़ा से भिनाय होकर नागोला, कनेईकला, जालियां आदि ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों में भारी असंतोष व नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने रोडवेज प्रशासन से ब्यावर डिपो द्वारा संचालित वर्षों पुरानी ब्यावर से रावतभाटा रोडवेज बस को पूर्ववत ही वाया-बांदनवाड़ा से भिनाय, नागोला, कनेईकला, जालिया होकर ही संचालित करने की मांग की है। ज्ञातव्य है कि भिनाय से अजमेर चलने वाली रोडवेज बस को भी अजमेर आगार ने बंद कर दिया है। साथ ही ब्यावर से केकड़ी मार्ग पर भी काफी बसें बंद हो चुकी हैं। रात्रि के 8 बजे बाद भिनाय में आवागमन की कोई सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रावतभाटा जाने वाली बस के मार्ग में परिवर्तन से लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 176

ई-मंडी प्लेटफार्म से डिजिटल होंगी कृषि उपज मंडियां, राजस्थान-केकड़ी में शुरू होगी ‘खेत से खरीद’ योजना

केकड़ी. राजस्थान सरकार की वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के अनुरूप 'खेत से खरीद' ई-मंडी प्लेटफार्म योजना के माध्यम से सीधे किसानों के खेत से फसल खरीदने की सुविधा शीघ्र ही शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके तहत फसल की नीलामी व भुगतान सहित माल की आवक से लेकर जावक तक के मंडी समिति के सभी कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे। भारत में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अक्सर ही बाजार की कठिन प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ता है। मंडियों में किसानों के उत्पाद की गुणवत्ता, मात्रा और कीमत का निर्णय आढ़तियों द्वारा किया जाता है, जिससे किसानों को उचित दाम नहीं मिलने की शिकायत बनी रहती है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा किसानों के हित में कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें से एक इलेक्ट्रॉनिक कृषि पोर्टल यानि ई-मंडी प्लेटफार्म को शुरू करना सबसे महत्वपूर्ण है। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने बताया कि प्रदेश की कृषि उपज मंडियों को ई-मंडी प्लेटफार्म के माध्यम से डिजिटल किया जा रहा है, जिसमें ई-ऑक्शन के माध्यम से व्यापारियों को किसी भी स्थान पर भौतिक रूप से उपस्थित हुए बिना ही भाव लगाने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। बजट घोषणा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश में संचालित ई-मंडी प्लेटफार्म का अध्ययन करने हेतु राजस्थान राज्य कृषि विपणन विभाग के पांच अधिकारियों का दल उज्जैन एवं देवास मंडी के भ्रमण हेतु भेजा गया। अध्ययन दल ने गतिविधियों को समझने एवं देखने के पश्चात् मध्यप्रदेश की मंडियों में संचालित ई-मंडी प्लेटफार्म, ई-अनुज्ञा, ई-मंडी फार्मगेट को प्रदेश में लागू करने की दिशा में कई व्यवहारिक और तकनीक से संबंधित सुझाव पेश किए गए हैं। कृषि विपणन निदेशक राजेश चौहान ने बताया कि बजट घोषणा के क्रियान्वयन हेतु खेत से खरीद की परिकल्पना को पूर्ण करने एवं नियमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ई-मंडी प्लेटफार्म विकसित किया जाना प्रस्तावित हैं, जिससे प्रदेश के किसानों एवं व्यापारियों को बेहतर विपणन सुविधाऐं प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने बताया कि ई-मंडी प्लेटफार्म के विकसित होने से किसान को सीधे अपने खेत से राज्य की किसी भी मंडी में कृषि जिन्स बेचने का विकल्प और सुविधा प्राप्त हो सकेगी। यानी कि यह सुविधा शुरू होने के बाद वह कहीं से भी कभी भी, कहीं भी ई-मंडी प्लेटफार्म के माध्यम से अपनी फसल विक्रय कर सकेगा। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा, साथ ही मंडी समिति को भी सभी प्रकार की सूचनाएं पंजीकृत व्यापार, मंडी में आने वाले किसान, मंडी शुल्क, उपज के भाव और आवक-जावक का रिकॉर्ड एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगा। इसके अंतर्गत ई-भुगतान की सरल प्रक्रिया से किसानों एवं व्यापारियों को सुगमता होगी। मंडी रिकॉर्ड एवं नियमन की दृष्टि से अनियमितता भी कम होगी। किसान खेत से अपनी उपज की पूर्ति तथा व्यापारी की मांग के आधार पर निर्णय ले सकेंगे। ई-मंडी प्लेटफार्म क्या है? ई-मंडी प्लेटफार्म एक ऑनलाइन कृषि व्यापार मंच है, जहां किसान अपने कृषि उत्पादों को सीधे खरीदारों को बेच सकते हैं। हालांकि यह मंडी पारंपरिक मंडियों की तरह ही है, लेकिन यहां सारा व्यापार ऑनलाइन होता है। यह मंच किसानों और खरीदारों को एक जगह लाने का काम करता है तथा किसानों को प्रतिस्पर्धी दरों पर अपनी फसल बेचने की सुविधा देने के साथ-साथ लाइसेंसधारी व्यापारियों को भी गुणवत्तापूर्ण फसल खरीदने की सुविधा देता है। किसान, बिना मंडी के फेरे लगाएं, घर बैठे अधिकतम खरीदारों से जुड़कर फसल का उचित मूल्य पर प्राप्त कर सकता है। ई-मंडी व्यापार की संचालन प्रक्रिया पंजीकरणः ई-मंडी में खरीद-बिक्री व्यापार का संचालन बहुत ही सरल और पारदर्शी है। किसान और खरीदार दोनों को सबसे पहले ई-मंडी प्लेटफार्म पर पंजीकरण करना होता है और फिर वे लॉगिन कर सकते हैं। फसल जानकारीः किसान अपने उत्पादों की जानकारी, जैसे कि प्रकार, मात्रा, गुणवत्ता आदि इस प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हैं। इससे खरीदारों को उत्पाद की पूरी जानकारी मिलती है। बोली प्रक्रियाः खरीदार उत्पादों पर बोली लगाते हैं। किसान विभिन्न बोलियों का मूल्यांकन करते हैं और सबसे उपयुक्त बोली का चयन करते हैं। मूल्य निर्धारणः एक बार बोली स्वीकृत हो जाने पर, कीमत तय हो जाती है और दोनों पक्षों के बीच सौदा पक्का होता है। भुगतान और वितरणः सौदा पक्का होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू होती है। ई-मंडी प्लेटफार्म इस बात का ध्यान रखता है कि भुगतान सुरक्षित और समय पर हों। इसके बाद उत्पाद की डिलीवरी की जाती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 166

नाडियाड में कल से होंगे मुकाबले, राजस्थान-केकड़ी से राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम गुजरात रवाना

केकड़ी. गुजरात के नाडियाड में होने जा रही राष्ट्रीय स्तर की 68वीं 14 वर्षीय स्कूली छात्र-छात्रा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान के 22 खिलाड़ियों का दल केकड़ी से नाडियाड के लिए रवाना हुआ। स्कूली विद्यार्थियों के राष्ट्रीय तीरंदाजी के मुकाबले गुजरात-नाडियाड में 19 और 20 नवंबर को होने जा रहे हैं, जिसमे देशभर के तीरंदाज बच्चे अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के साथ तीर चलाकर निशाने का कौशल दिखाएंगे। राजस्थान की टीम में 22 खिलाड़ी चुने गए हैं, जो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नाडियाड के लिए रवाना हुए शिविराधिपति भागीरथ बगालिया ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकड़ी ग्रामीण (रामनगर) में 11 और 12 नवंबर को चयन शिविर लगाया गया, जिसमें सर्वोत्तम प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान की विभिन्न स्कूलों के 22 छात्र-छात्रा खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया गया। टीम के गठन के बाद 13 से 16 नवंबर तक इन खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के पश्चात यहां एक समारोह आयोजित कर गुजरात जाने वाली टीम के सदस्यों का अभिनंदन किया गया और अतिथियों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल के शहर अध्यक्ष अनिल राठी और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, पीईईओ मोलकिया गायत्री शर्मा और पार्षद कैलाश चौधरी शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता शिविराधिपति व प्रधानाध्यापक भागीरथ बगालिया ने की। समारोह के पश्चात टीम को नाडियाड (गुजरात) के लिए रवाना किया गया। प्रशिक्षण शिविर में सत्यनारायण चौधरी, महेश शर्मा, सुरेश आचार्य, किशन लाल जाट, द्वारका प्रसाद बैरवा, रंजीत गुर्जर, राकेश व्यास, रामधन कुमावत, कृष्ण गोपाल चौधरी, शंकर खटीक, लक्ष्मण मीणा, पीयूष गर्ग, प्रहलाद मीणा, रीतू रानी, बिंटू कोली और देवन गुर्जर का विशेष का सहयोग रहा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 172

कृत्रिम अंग और उपकरण देगी सरकार, राजस्थान-केकड़ी में दिव्यांगता जांच शिविर लगेंगे

केकड़ी. सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को 20 हजार रुपयों तक के कृत्रिम अंग और अन्य उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में केकड़ी जिले की सरवाड़, भिनाय, सावर, केकड़ी व टोडारायसिंह पंचायत समितियों के मुख्यालय पर 18 से 20 नवम्बर तक शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें चिकित्सा विशेषज्ञों की ओर से दिव्यांगजनों की जांच कर आवश्यकतानुसार उपकरणों की अभिशंषा की जाएगी। राजस्थान सरकार की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा में दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर एवं आसान बनाने के उद्देश्य से उन्हें 20 हजार रुपये तक के कृत्रिम अंग और व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, वॉकिंग स्टिक, बैसाखी, सीपी चेयर, ब्लाइंड स्टिक आदि अन्य उपकरण उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है। इसके चिह्निकरण के लिए 18 से 20 नवंबर तक केकड़ी जिले की पांचों पंचायत समितियों के मुख्यालय पर स्थित सभागार में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शिविर लगाए जाएंगे। ये जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिला केकड़ी में ब्लॉक स्तर पर शिविरों का आयोजन कर दिव्यांगजनों को चिह्नित किया जाएगा। कृत्रिम अंग एवं उपकरण के लिए उनसे आवेदन भरवाए जाएंगे। इसके अलावा उनसे ऐसी अन्य योजनाओं के भी आवेदन भरवाए जाएंगे, जो विशेष योग्यजन निदेशालय द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत 18 नवंबर को भिनाय और सावर, 19 नवंबर को केकड़ी और सरवाड़ तथा 20 को टोडारायसिंह पंचायत समिति में शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सक दल द्वारा दिव्यांगजनों की दिव्यांगता की जांच कर आवश्यक कृत्रिम अंग उपकरण की अभिशंशा की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित उपखंड अधिकारियों को शिविर का प्रभारी तथा विकास अधिकारी को सह प्रभारी बनाया गया है। अतः सभी दिव्यांगजन, जिनको भी अंग उपकरण की आवश्यकता है, वे अपना यूडीआईडी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, दिव्यांगता दर्शाती हुई 2 फोटो एवं पेंशन पीपीओ की काॅपी लेकर अपने क्षेत्र के निर्धारित दिवस को ब्लॉक के पंचायत समिति सभागार में सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच पहुंचे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 86

रोहतक में होगी 68वीं राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता, राजस्थान-केकड़ी में टीम का गठन

केकड़ी. 68वीं 17 वर्ष छात्र-छात्रा राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता को लेकर राजस्थान की टीम के खिलाड़ियों को यहां केकड़ी के पटेल मैदान पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता 22 से 27 नवंबर तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित होगी। यह प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी राजकीय पायलेट विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में 15 से 19 नवंबर तक आयोजित किया गया है। शिविराधिपति एवं प्रधानाचार्य अशोक जेतवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्रों की टीम को हनवन्त सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एवं छात्राओं की टीम को पिंकी कुमारी के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों ही वर्गों की टीमें हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबले में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होनें बताया कि राजस्थान की टीम में खिलाड़ियों का चयन कर टीमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। दोनों ही वर्गों में शुरुआती तौर पर 28-28 खिलाड़ी सूचीबद्ध किए गए थे, जिनमें से खेल कौशल व प्रदर्शन के आधार पर 18-18 खिलाड़ियों का चयन कर टीम को अंतिम रूप दिया गया। राजस्थान की टीम में केकड़ी के भी दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित राज्य दल 20 नवंबर को रोहतक के लिए रवाना होगा, जहां 22 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होगा। राजस्थान हाॅकी टीम 17 वर्ष छात्र छात्र टीम में आर्यन चौधरी, परमेश्वर चौधरी, एजाज बिसायती, गगनदीप सिंह, मनीष, आदित्य प्रताप सिंह, सोनू बलाई, मनीष सियाग, अर्जुन, बबलू, हर्षदीप सिंह, करणवीर सिंह, विजयपाल, आदित्य राय, हिमांशु, अंकित राठौर, तनवीर व आदित्य शामिल किये गए हैं। राजस्थान हाॅकी टीम 17 वर्ष छात्रा छात्रा टीम में रविना, मनभर, पूजा जाट, सोनू, सुनिता, योगिता, अनुष्का, पुष्पा कंवर, सोनिया, प्रियंका, अंजलि, ममता, यशवी, स्नेहा, खुशबू, पायल, मुस्कान व पिंकी चौधरी शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। केकड़ी जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा इस शिविर की देखरेख कर रहे हैं। इस आयोजन के माध्यम से राज्य और राष्ट्रीय स्तर की नई हॉकी प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। यह प्रशिक्षण न केवल खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता को निखारेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से भी तैयार करेगा। शिविर का सफल आयोजन भविष्य में केकड़ी को भी खेल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा। शिविर में राष्ट्रीय स्तर के कोच आने से केकड़ी के खिलाड़ियों को भी कुछ नया सीखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि हॉकी खेल में केकड़ी के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी असाधारण खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। इन खिलाड़ियों में राधामोहन शर्मा, रामनिवास सेन, किशोरीलाल यादव, हंसराज मेधवंशी, ओमप्रकाश अग्रवाल, रतनलाल वर्मा सहित कई नाम शामिल हैं, जिन्होंने हॉकी में केकड़ी का नाम रोशन कर इस शहर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी। ये खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के साथ भी शिविर में भाग ले चुके है। इनमें से कई खिलाड़ी अब दिवंगत हो गए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 78

एनडीआरएफ ने निकाला शव, राजस्थान-केकड़ी की बनास नदी में युवक ने अचानक से लगाई छलांग

केकड़ी. जिले के सावर क्षेत्र में ग्राम नापाखेड़ा के पास बनास नदी पुलिया से अचानक एक युवक मंगलवार को नदी में भरे पानी में कूद गया। पुलिस ने गोताखोरों के जरिये नदी में तलाश करवाई, मगर देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। बुधवार को अजमेर से आई एनडीआरएफ की टीम ने 50 फीट की गहराई में जाकर शव को ढूंढकर बाहर निकाला। घटना के अनुसार केकड़ी जिले के सावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम नापाखेड़ा के पास से बनास नदी निकल रही है। मंगलवार को अपराह्न नदी की पुलिया से गुजरने के दौरान एक युवक ने पानी से लबालब भरी नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदते हुए देखकर मौके से गुजर रहे राहगीर व वाहन चालक सहम गए और मौके पर भारी भीड़ हो गई, जिससे जाम के हालात बन गए। घटना की सूचना मिलने पर सावर पुलिस थाने के दीवान राजेन्द्र शर्मा मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गए और यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाया। इधर क्षेत्राधिकार के लिहाज से मामला हनुमान नगर पुलिस थाना क्षेत्र का होने के कारण संबंधित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों के जरिए बनास नदी में कूदे युवक की तलाश करवाई लेकिन मंगलवार देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शुरुआती तौर पर अपने स्तर पर खोजबीन करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर आखिरकार अजमेर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर 50 फीट की गहराई में जाकर युवक के शव को खोज निकाला। पुलिस के अनुसार जहाजपुर थानांतर्गत ग्राम मोतीपुरा निवासी युवक सोनू गुर्जर पुत्र लादूलाल गुर्जर मंगलवार को दोपहर बनास नदी में डूब गया था। जानकारी में सामने आया कि युवक ने छलांग लगाई थी। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। बताया गया कि मृतक शराब के नशे में था, तभी उसने छलांग लगाई। बताया गया कि उसकी पिछले साल ही शादी हुई थी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक युवक सोनू अपने किसी साथी के साथ बाइक पर बैठकर पुलिया की ओर गया था। इस दौरान उसने पेशाब करने की बात कहकर बाइक रुकवाई और नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हनुमान नगर थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने नदी में कूदने की रिपोर्ट दी है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

4 महीने बाद आज से फिर शुरू होंगे मांगलिक कार्य, राजस्थान-केकड़ी में दो महीनों में होंगी 2000 शादियां

केकड़ी. जिले में मंगलवार को देवउठनी एकादशी से शादी वाले परिवारों में मांगलिक आयोजन शुरू हो चुके हैं। तुलसी विवाह के बाद से शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाता है। विवाह आयोजन से पहले हल्दी, मेहंदी व कलश लाने की रस्में की जाती हैं। बाजार में कपड़े, बर्तन, जेवर, सजावट, खाद्य सामग्री, टेंट, फूल माला सहित अन्य की बिक्री बढ़ने से व्यापारी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शहर के लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से सामान खरीदने आए लोगों से बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। नवंबर-दिसंबर में 18 दिन शादी सहित अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त हैं। विवाहों के लिए केकड़ी शहर सहित जिले में 150 से भी ज्यादा समारोह स्थल व होटल रिसोर्ट आने वाले दो माह के लिए एडवांस में बुक हैं। वहीं पुष्कर के भी लगभग हर बड़े होटल-रिसोर्ट एडवांस बुक हैं। पुष्कर इन दिनों राजस्थान के हॉट वेडिंग डेस्टिनेशंस में शामिल है। गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, एमपी, यूपी ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में रहने वाले अप्रवासी भारतीय भी यहां विवाह समारोह के लिए आ रहे हैं। बुकिंग्स को देखकर कहा जा सकता है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार विवाह से जुड़े सेग्मेंट वाले बाजारों में 35 प्रतिशत तक इजाफे की उम्मीद है। इस बार विवाह के मुहूर्त पिछले साल से ज्यादा हैं। जिले में नवंबर-दिसंबर माह में ही करीब 2000 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। क्षेत्र के सबसे बड़े मोदी टेंट हाउस के संचालक व शादी समारोहों के एनसाइक्लोपीडिया माने जाने वाले युवा कारोबारी व समाजसेवी निरंजन मोदी ने बताया कि लोगों ने नवरात्र के पहले से ही जगह बुक कराना शुरू कर दिया था। वहीं टेंट और कैटरिंग की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इवेंट मैनेजर्स का कहना है कि विवाह आयोजन के लिए इवेंट कंपनियां भी पहले से बुक हैं। 25 लाख से लेकर इससे ज्यादा तक के पैकेज इन इवेंट कंपनियों के पास हैं। उन्होंने बताया कि अब शादियों में दुल्हा-दुल्हन की एंट्री भी काफी यूनिक होने लगी है। इस बार भी परंपरागत तरीकों के अलावा कई दूल्हा-दुल्हन ने स्कूटर एंट्री, बुलेट एंट्री, डांस करते हुए एंट्री की प्लानिंग की है। मैरिज गार्डन में फूलों की सजावट, ट्रेवल, टेंट, मैरिज गार्डन, इवेंट, डेकोरेशन, कैटरिंग, गार्डन, होटल, हलवाई, लाइटिंग, घोड़ा, बैंड बाजा, ब्यूटी पार्लर, फोटोग्राफी, वीडियो शूटिंग, किराणा, ज्वैलरी, रेडीमेड कपड़े, क्रॉकरी, दूल्हा दुल्हन एंट्री सेटअप वाली अधिकतर व्यवस्थाएं बुक की जा चुकी हैं। शुभ मुहूर्त— पंडितों के अनुसार नवंबर-दिसंबर में शादियों के लिए देवउठनी एकादशी सहित 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26 नवंबर को और दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14 और 15 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 86

ऐतिहासिक-सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरें देखीं, राजस्थान-केकड़ी से 24 विद्यार्थी शैक्षिक व सांस्कृतिक यात्रा कर लौटे

केकड़ी. 'राजस्थान दर्शन शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा' योजना के तहत शिक्षा विभाग ने जिले के 24 होनहार विद्यार्थियों का चयन किया। विद्यार्थियों का यह दल रविवार को अजमेर से रवाना होकर राजस्थान के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों का भ्रमण कर गुरुवार को वापस लौटा। इस पांच दिवसीय अन्तर जिला शैक्षिक भ्रमण के दौरान इन विद्यार्थियों ने अपने व्यावहारिक ज्ञान में अभिवृद्धि करते हुए कई नई व रोचक जानकारियां हासिल की। यात्रा के सह प्रभारी दिनेश कुमार वैष्णव ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सभी विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़ में कुम्भ श्याम मन्दिर, मीरा बाई मन्दिर, सन्त रविदास छतरी, विजय स्तम्भ, जौहर स्थान, गौमुख कुण्ड, समिद्धेश्वर महादेव मन्दिर, पद्मिनी महल, कालिका माता मन्दिर और कीर्ति स्तंभ के साथ ही व्यू पॉइन्ट से चित्तौड़गढ़ शहर का नजारा देखा। इसके पश्चात उन्होनें मण्डफिया स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मन्दिर में दर्शन कर झीलों की नगरी उदयपुर में गुलाब बाग, जगदीश मन्दिर, सिटी पैलेस, पिछोला झील, सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, फतहसागर झील, सहेलियों की बाड़ी, सुखाड़िया सर्किल एवं प्रताप गौरव केन्द्र देखा। इनके अलावा गोगुन्दा में महाराणा प्रताप का राजतिलक स्थल एवं शस्त्रागार, मायरा की प्राकृतिक गुफाओं और कुम्भलगढ़ दुर्ग सहित कई स्थानों का भ्रमण किया गया। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान सज्जनगढ़ वन्य जीव उद्यान में वन्य जीवों को खुले में देखना विद्यार्थियों के लिए अनूठा अनुभव था। भ्रमण के अंत में नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' और श्रीनाथ मन्दिर के दर्शन कर यह दल पुनः लौटा। इस दौरान प्रभारी भगवान सिंह गौड़, सह प्रभारी जोरावर सिंह, दिनेश कुमार वैष्णव, सुनिता चौधरी और तरुण पांचाल ने इन सभी ऐतिहासिक स्थानों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। यात्रा के दौरान क्विज, भ्रमण आलेख एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांकरिया के किशनलाल जांगिड़ को प्रथम स्थान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहाखान की वर्षा रावत को द्वितीय स्थान एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय फतेहपुरिया दोयम के हर्ष वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इस दल में केकड़ी जिले के एक छोटे से गांव मंडा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययरत चार विद्यार्थी खुशी वैष्णव, अंकित सैनी, कोमल जाट एवं खुशी माली भी शामिल थे। आयोजन प्रभारी भगवान सिंह गौड़ ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से छात्र खुले वातावरण में शिक्षा को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से परिभाषित करते है। शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से बच्चों में एक रोमांचक अनुभूति जागृत होती है, जिससे उन्हें इतिहास, विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति आदि विषयों पर विविध प्रकार के ज्ञान को अर्जित करने का व्यक्तिगत रूप से अवसर मिलता है। इसके अतिरिक्त ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

मवेशियों और गोवंश का लाखों का चारा जला, राजस्थान-केकड़ी कई गांवों में बाड़े धधके

केकड़ी. केकड़ी जिले के ग्रामीण इलाकों में किसानों के बाड़ों में आग लग जाने से वहां रखा सूखा चारा राख हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम अजगरा में 37 ट्रॉली चारा, ग्राम कोटड़ी में 20 ट्रॉली चारा और ग्राम जगपुरा में 15 ट्रॉली चारा जलकर स्वाहा हो गया। जानकारी के अनुसार, अजगरा ग्राम के धाकड़ मोहल्ले में रात को आग की लपटें उठ गई। देर रात में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। पता चलते ही लोग आग बुझाने दौड़ पड़े, मगर थोड़ी ही देर में आग ने कई बाड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाड़े के पास रखे ट्रैक्टर पंखे, डीजल पंपसेट आदि चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर सरवाड़ व केकड़ी से दमकलें भी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों व ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब 37 ट्रॉली चारा, कुट्टी, मूंग का भूसा जलकर खाक हो गया। आग लगने से कैलाश धाकड़ का 15 ट्रॉली, शंकर धाकड़ का 15 ट्रॉली, हरिराम धाकड़ का तीन ट्रॉली, गोकुल धाकड़ का दो ट्रॉली और दुर्गा धाकड़ का दो ट्रॉली चारा, कुट्टी और मूंग का भूसा जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने का कारण पता न चल सका। आगजनी की घटना से मवेशियों व गोवंश के चारे का संकट पैदा हो गया है। अजगरा सरपंच हरिराम शर्मा सहित ग्रामीणों ने आगजनी घटना से पीड़ित किसानों को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसी प्रकार केकड़ी क्षेत्र के ग्राम कोटडी में भी बाड़ों में रखे चारे में आग लग गई, जिससे 20 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। सरवाड़ से आई दमकल ने आग पर काबू पाया। कोटडी गांव में धर्मेंद्र पुत्र महिपाल, रामचंद्र पुत्र रघुनाथ जाट, रामस्वरूप पुत्र भागीरथ जाट के बाड़े में रखे चारे में अचानक आग की लपटें उठती दिखी। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पास ही गुजर रहे एक पानी के टैंकर को रोककर आग को बुझाने का प्रयास किया। मगर देखते देखते आग पूरे बाड़े में फेल गई। ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके, जिसके बाद सरवाड़ से आई दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का चारा जलकर स्वाहा हो गया। इसी तरह सरवाड़ क्षेत्र के ग्राम जगपुरा में भी शनिवार की रात पटाखे से एक बाड़े में आग लग गई, जिससे करीब 15 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। आग घीसालाल धाकड़ पटेल के मकान के पीछे बने बाड़े में लगी। इससे वहां रखे चारे ने आग पकड़ ली और थोड़ी देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों से गांव में शोर-शराबा मच गया और सभी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। बाद में सरवाड़ व केकड़ी से दमकल पहुंची और जेसीबी मशीन से जले हुए चारे को हटाने का कार्य शुरू किया। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 173

2 हजार करोड़ के 215 एमओयू की बनी सहमति, राजस्थान-केकड़ी में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट

केकड़ी. राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 को लेकर केकड़ी में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अधिक से अधिक लक्ष्य हासिल करने के लिए उद्यमियों को सुविधाएं और संभावनाएं समझाने में संबंधित विभागों के अधिकारी कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वे लगातार उद्यमियों और व्यवसायियों से संवाद व संपर्क का क्रम जारी रखे हुए हैं, जिससे निवेश और अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला कलेक्टर श्वेता चौहान के निर्देशन में केकड़ी जिला मुख्यालय पर यह समिट 8 नवम्बर को अजमेर रोड़ स्थित कटारिया ग्रीन रिसोर्ट में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसे लेकर जिले में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि आपसी चर्चा के बाद राजस्थान राइजिंग इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत निवेश की सहमति जताते हुए केकड़ी जिले के उद्योगपतियों, मंडी व्यापारियों एवं खुदरा व्यवसायियों द्वारा अब तक लगभग 2 हजार करोड़ रुपये के करीब 215 एमओयू के सहमति पत्र प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफल क्रियान्विति के लिए होर्डिंग्स, पम्पलेट, डिजिटल स्क्रीन, पीपीटी, वीडियो फिल्म संबंधी कार्य के लिए रीको, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं। वहीं सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को ताकीद किया गया है। जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि केकड़ी के सापण्दा रोड पर 250 बीघा का नया रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का एक प्रस्ताव नगर परिषद की ओर से स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भिजवाया गया है। नया रीको क्षेत्र विकसित होने के बाद केकड़ी के औद्योगिक विकास में तेजी आएगी। निवेशकों में जोरदार उत्साह जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक कुलदीप बरसर ने बताया कि समिट के अंतर्गत निवेश के लिए निवेशकों में जोरदार उत्साह दिखाई दे रहा है और यहां निवेश की काफी अच्छी संभावनाएं नजर आ रही है। केकड़ी में नए उद्योगों के आने से एक ओर जहां क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिल सकेगी, वहीं लोगों के लिए भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उनका कहना है कि उद्योगों को विकसित किए जाने के साथ साथ इस समिट के तहत सरकार से मिलने वाली सहायता के कारण पिछले काफी समय से क्षेत्र में आर्थिक संकट से जूझ रहे उद्योग धंधों में फिर से प्राण फूंकने का कार्य किया जा सकेगा। उद्योगपतियों को जिस विकास का इंतजार था, वह इस समिट के माध्यम से संभव होता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया गया कि केकड़ी जिले में जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन पहले 28 अक्टूबर को प्रस्तावित किया गया था। मगर फिर आयोजन तिथि में अपरिहार्य कारण से आंशिक परिवर्तन कर इसे 8 नवम्बर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

चारभुजानाथ मंदिर में व्यास पीठ की बैठक में निर्णय, राजस्थान-केकड़ी में एक नवम्बर को होगा दीपावली पूजन

केकड़ी. दीपावली मनाने के दिन को लेकर इन दिनों काफी जद्दोजहद चल रही है। इस सारी ऊहापोह का पटाक्षेप करते हुए केकड़ी के प्रमुख केंद्र चारभुजानाथ मंदिर की व्यास पीठ द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 1 नवंबर को ही दीपावली एवं माता महालक्ष्मी का पूजन करना शास्त्र सम्मत है। चारभुजानाथ मंदिर व्यासपीठ के कथा व्यास एवं वयोवृद्ध ज्योतिषाचार्य नगर पंडित मुरलीधर दाधीच ने उक्त घोषणा की है. ज्योतिषाचार्य नगर पंडित मुरलीधर दाधीच ने घोषणा करते हुए कहा कि इस बार खास बात यह भी है कि एक नवंबर को दीपावली पूजन वाले दिन शुक्रवार है, जो कि माता महालक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष फलदाई माना जाता है। वहीं इस दिन स्वाति नक्षत्र भी है। यह दो अद्भुत संयोग दीपावली पूजन के दिन ही प्राप्त हो रहे हैं, जो कि विशेष शुभता वाले हैं और सुख-शांति और समृद्धि के प्रतीक हैं। उन्होनें कहा कि दीपावली पर माता महालक्ष्मी के पूजन की तिथि को लेकर किसी तरह की कोई भ्रमपूर्ण स्थिति नहीं है, यह 1 नवंबर को ही सुनिश्चित है। इस दिन प्रदोष व्यापिनी अमावस्या शास्त्र सम्मत एवं माता महालक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ है। यह निर्णय पंचांग एवं शास्त्र के आधार पर है। जिसे चुनौती देने का कोई औचित्य नहीं है। हालांकि अमावस्या 31 अक्टूबर व 1 नवम्बर दोनों दिन है, लेकिन 1 नवंबर का दिन ही माता महालक्ष्मी पूजन के लिए शास्त्र सम्मत है। शास्त्रों और पंचांगों में यह तथ्य प्रमुखता से स्पष्ट किया गया है कि दीपावली पर्व के मौके पर यदि 2 दिन अमावस्या हो और दूसरे दिन प्रदोष काल भी हो, तो आगे वाला अगला दिन ही माता महालक्ष्मी के पूजन के लिए श्रेष्ठ व शास्त्र सम्मत है। एक नवम्बर को पूरे दिन और रात्रि में भी माता महालक्ष्मी के पूजन के मुहूर्त हैं। पंचांगों में उल्लेख, शंकराचार्य का भी निर्णय कथा व्यास पंडित मुरलीधर दाधीच ने बताया कि इस वर्ष 1 नवंबर को दीपावली पूजन किए जाने को लेकर प्रतिष्ठित पंडित बंशीधर ज्योतिष पंचांग में भी विशेष उल्लेख किया गया है। जिसमें बताया गया है कि श्री कांचीकामकोटि के जगतगुरुश्री शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती महाराज के सानिध्य में 10 व 11 अगस्त 2023 को वाराणसी में आयोजित सभा में पंचांगकर्ताओं ने तथ्यों व शास्त्र सम्मत बिंदुओं के आधार पर सर्वसम्मति से इस संबंध में निर्णय लेकर 1 नवंबर को ही दीपावली मनाया जाना सुनिश्चित किया था। इसी दिन पितृकार्य अमावस्या है, अतः प्रातः पितृ देवता का पूजन करने के बाद श्रीमहालक्ष्मीजी का पूजन किया जाना चाहिए। यदि दीपावली एक दिन पूर्व मान्य की जाए तो देव पूजन, पार्वण श्राद्ध आदि महालक्ष्मी पूजन के बाद होगें जो कि विपरीत हो जायेगा, अतः दीपावली पर्व 1 नवंबर को मनाना ही शास्त्रोक्त है। 6 दिवसीय दीपावली महापर्व — 29 अक्तूबर धनतेरस-सायंकाल, यम-दीपदान, भौम प्रदोष 30 अक्तूबर मासिक शिवरात्रि 31 अक्तूबर नरक एवं रूप चतुर्दशी 1 नवम्बर दीपावली, श्रीमहालक्ष्मी पूजन 2 नवम्बर अन्नकूट, गोवर्धन पूजा 3 नवम्बर भाई-दूज Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

बच्चों ने रामायण का किया सजीव मंचन, राजस्थान-केकड़ी के स्कूलों में मनाया दीपोत्सव

केकड़ी. केकड़ी के सापंदा रोड स्थित दिगम्बर जैन समाज के श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को बच्चों ने दीपावली का पर्व श्रद्धा व भक्ति से ओतप्रोत विविध प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा प्ले ग्रुप से आठवीं तक के 105 विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न दृश्यों का सजीव मंचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। स्कूलों में रविवार से दीपावली की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। अवकाश शुरू होने पूर्व शनिवार को श्री सुधासागर स्कूल में बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित के आधार पर एक से बढ़कर एक ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि सब दंग रह गए। रामायणकालीन वेशभूषा में सज-धजकर आये नन्हे-मुन्हे बच्चों ने कुशल अभिनय के साथ रामायण का प्रसंगों का मंचन प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक अजय जैन ने श्रीराम दरबार की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कक्षा प्ले ग्रुप से आठवीं तक के 105 विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न दृश्यों का सजीव मंचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। इसमें कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, लव, कुश, शबरी, हनुमान, वानर सेना, जटायु, रावण आदि रामायण के विविध पात्रों की सजीव झांकी प्रस्तुत की। तत्पश्चात एचकेजी के विद्यार्थियों ने रामायण का संक्षिप्त मनोरम मंचन किया। कक्षा तीन से कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने रामायण की संगीतमय चौपाइयां प्रस्तुति कीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए, बुरी आदतों को छोड़कर सुखी और सफल जीवन की बुनियाद मजबूत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनन्द सोनी, निदेशक अजय जैन और प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल ने दीपावली पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आजाद शर्मा और शिक्षिका सोनल जैन ने किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

शांति समिति व सीएलजी की बैठक में फैसला, राजस्थान-केकड़ी के चारदीवारी क्षेत्र में वाहनों की नो-एंट्री

केकड़ी. त्योहार के मद्देनजर मुख्य बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सभी जगह यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। दीपावली के दौरान बाजार में आने वाले ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने 29 अक्तूबर से 01 नवम्बर तक शहर में चारदीवारी के भीतर के इलाकों में चार पहिया वाहन और टैंपो के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। केकड़ी जिला मुख्यालय पर सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। केकड़ी शहर थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी रामचन्द्र सिंह ने कहा कि त्योहार पर शांति व कानून व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली व बैल पूजन के दिन किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, विद्युत निगम के सहायक अभियंता मुकेश मीणा एवं नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक आशीष खैराल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। त्योहार के इन दिनों मुख्य बाजारों में उमड़ रही भीड़ के चलते शहर का ट्रैफिक अस्त व्यस्त होकर रह गया है। सभी जगह यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है, जिससे खरीददारी करने आए लोग परेशानी भुगत रहे हैं। दीपावली के दौरान बाजार में आने वाले ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने 29 अक्तूबर से 01 नवम्बर तक शहर में चारदीवारी के भीतर के इलाकों में चार पहिया वाहन व टेंपो के प्रवेश पर पाबन्दी लगा दी है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि प्रतिबंध समय के दौरान अजमेरी गेट, जूनियां गेट, देवगांव गेट व खिड़की गेट से अन्दर की तरफ मोटर साइकिल के अतिरिक्त सभी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में प्रतिबंधित पटाखे एक दूसरे पर नहीं फेंकने के संबंध में सार्वजनिक मुनादी करवाने, मोहल्ला समितियों के माध्यम से जागरूकता लाने, बाजार का दौरा कर आम लोगों को समझाइश करने, बाजार की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, बाजार की समुचित सफाई करवाने, बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त रखने, बाजार में तेज गति से ट्रैक्टर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए। इस मौके पर गोपीचन्द चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, मनोज कुमावत, हीराचन्द खूंटेटा, विनोद विजय, नवीन सोनी, रोहित जांगिड़, रितेश जैन, विष्णु साहू, रामप्रसाद उपाध्याय, कन्हैयालाल जेतवाल, सलीम मेवाती, सुरेश चौधरी, गोमा जाट सहित अन्य मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

तबादलों पर नाराजगी और पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग, राजस्थान-केकड़ी में शिक्षक संघ का हुआ शैक्षिक सम्मेलन

केकड़ी. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा केकड़ी द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन हुआ। इस दौरान शिक्षकों के स्थानांतरण का मुद्दा छाया रहा, साथ ही शिक्षकों ने मुखर होकर पुरानी पेंशन योजना जारी रखने की मांग उठाई। जिला शैक्षिक सम्मेलन के समापन समारोह में केकड़ी पंचायत समिति के प्रधान होनहारसिंह राठौड़ मुख्य अतिथि एवं संगठन के प्रदेश संरक्षक उमरावलाल वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बजरंग प्रसाद मजेजी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश कुर्मी, विभाग संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह राठौड़, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा एवं सभाध्यक्ष ओमप्रकाश स्वर्णकार मौजूद रहे। सम्मेलन के मुख्य वक्ता उमराव लाल वर्मा ने मिड डे मील योजना स्वतंत्र एजेंसी को देने एवं विभाग संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने पुरानी पेंशन योजना यथावत रखने की मांग की। स्थानीय विद्यालय की छात्रा प्रियांशी सेन ने 'हल्दीघाटी म समर लड्यो' और शिक्षिका अनिता राँटा ने 'यह देश है हमारा' कविता प्रस्तुत की। पंचायत समिति केकड़ी के प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन के दौरान शिक्षक की गरिमा को बताने वाली एक कविता बोली तो पूरा पाण्डाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर बजरंग प्रसाद मजेजी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सरकार कोई भी हो, यदि संगठन बल मजबूत होगा तो सरकार को आपकी शक्ति के आगे झुकना पड़ेगा। प्रदेश सचिव भंवरसिंह राठौड़ ने बताया कि संगठन ने इस वर्ष राजस्थान के लोक देवताओं के आदर्शों और जीवनी से प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को अवगत कराने का क्रम शुरू किया है। समारोह का संचालन जिला संरक्षक बिरदीचन्द वैष्णव एवं जिला उपसभाध्यक्ष मोजेन्द्रसिंह राव ने किया। इस अवसर पर केकड़ी के वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं संगठन के पुरोधा रहे दिवंगत योगेशचन्द्र व्यास, द्वारकाप्रसाद शर्मा एवं महावीर प्रसाद सिंहल को भी स्मरण किया गया। इस दौरान संगठन के प्रयासों से गत छह माह से पोषाहार के बकाया भुगतान के लिए राजस्थान सरकार द्वारा डीईओ कार्यालय केकड़ी में बजट जारी होने पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, जिला मंत्री अर्जुन खींची, केकड़ी उपशाखा अध्यक्ष नवलकिशोर जांगिड़ एवं मंत्री भागचन्द लखारा भी मंचासीन थे। समोराह का प्रारम्भ अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं संगठन के संस्थापक जयदेव पाठक के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का साफा पहनाकर, दुपट्टा ओढाकर, बैग एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में भामाशाह के रूप में प्रधानाचार्य कालूराम सामरिया, सोनू कुमावत, नवलकिशोर जांगिड़, केशव विद्यापीठ के जयप्रकाश वैष्णव, संदीप शर्मा एवं पारस जैन का भी सम्मान किया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

250 बीघा में बनेगा रीको इंडस्ट्रियल एरिया, राजस्थान-केकड़ी कलेक्टर को में उद्यमियों ने सौंपे 1000 करोड़ के सहमति पत्र

केकड़ी. केकड़ी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को यहां रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसोसिएशन भवन में राजस्थान राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, रीको के गुरदीप सिंह, उपखंड अधिकारी सुभाषचन्द्र हेमानी, मंडी सचिव उमेश शर्मा, जिला उद्योग केंद्र टोंक के कुलदीप बड़सर सहित अन्य अधिकारी एवं अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि केकड़ी के सापण्दा रोड पर 250 बीघा का नया रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का एक प्रस्ताव नगर परिषद की ओर से स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भिजवाया गया है। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने इन्वेस्टमेंट समिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती केकड़ी के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि आपसी चर्चा के बाद केकड़ी के उद्योगपतियों, मंडी व्यापारियों एवं खुदरा व्यापारियों ने निवेश की सहमति जताते हुए लगभग 1000 करोड़ रुपये के कुल 172 एमओयू के सहमति पत्र जिला कलेक्टर को सौंपे गए हैं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि नया रीको क्षेत्र विकसित होने के बाद केकड़ी के औद्योगिक विकास में तेजी आएगी। शुरुआत में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती की ओर से जिला कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर प्रमुख उद्योगपति शिवरतन मूंदड़ा, बृजेश पारीक, महेश मंत्री, राजकुमार राठी, आशीष जैन अजगरा, अंकित जैन, शिवकुमार बियानी, निरंजन तोषनीवाल, गौतम कर्णावट, अमित पारीक, सुमित काबरा, नरेंद्र कोडवानी, राकेश शर्मा, हरिप्रकाश हेड़ा, पुनीत बजाज, मुकेश गदिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सिंहल ने किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 180

ड्राइवर और परिचालक ने कूदकर बचाई जान, राजस्थान-केकड़ी के नाके पर ट्रेलर में लगी आग

केकड़ी. केकड़ी जिले में भिनाय थाने के बांदनवाड़ा क्षेत्र में नेशनल हाइवे 48 पर स्थित टोल नाके पर ट्रेलर की केबिन में आग लग गई। अचानक लगी इस आग से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रेलर की केबिन आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि ट्रेलर की केबिन में मौजूद ड्राइवर व क्लीनर समय रहते ही बाहर कूद गए, जिससे वे सुरक्षित बच गए। नेशनल हाइवे पर बांदनवाड़ा स्थित टोल नाके पर भीलवाड़ा की तरफ से एक ट्रेलर आकर रुका और वह टोल नाके को क्रॉस करता, इससे पहले ही उसकी केबिन में आग लग गई। आग लगते ही ट्रेलर का ड्राइवर व क्लीनर दोनों जने तुरन्त केबिन से बाहर कूद गए, जिससे वे बाल-बाल बच गए। आग की भभकती लपटों को देखकर मौके पर मौजूद टोलकर्मियों व अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना बांदनवाड़ा में दमकलकर्मियों को दी गई, इस बीच टोलकर्मी व ग्रामीणों ने आग बुझाने के जतन शुरू कर दिए। हालांकि दमकल नहीं आई, मगर मौके पर मौजूद लोग ही स्थानीय संसाधनों व एक पानी के टैंकर से जैसे-तैसे आग बुझाने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही बांदनवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज गिरधारी सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 89

जमा कर रखी 2640 टन बजरी जब्त, राजस्थान-केकड़ी में खनन माफिया पर कसा शिकंजा

केकड़ी. पुलिस ने खनिज विभाग के सहयोग से टोडाराय सिंह क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से जमा की गई 2640 टन बजरी जब्त की है। बजरी के ये बड़े-बड़े अवैध ढेर क्षेत्र के ग्राम बोटून्दा, भैरूपुरा मीणान और चन्दपुरा मोड़ के पास भंडारण किये गए थे। इस कार्रवाई को बजरी के अवैध खनन पर रोक लगाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर चलाया गया, जिसके तहत इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। पुलिस और खनिज विभाग की इस कार्रवाई में 2640 टन बजरी का अवैध स्टाक जब्त कर धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत 6 अलग-अलग प्रकरण पंजीकृत किए गए हैं। इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह, पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा और टोडारायसिंह थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार गोदारा ने किया, जिसमें खनिज विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सैनी ने सहयोग किया। पुलिस को क्षेत्र के ग्राम बोटून्दा, भैरूपुरा मीणान और चन्दपुरा मोड़ के पास अलग-अलग स्थानों पर अवैध बजरी के बड़े स्टाक पड़े होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस व खान विभाग ने तत्परतापूर्वक छापा मारने की कार्रवाई को अंजाम देकर बड़ी सफलता हासिल की। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

108 टीमों की छात्राएं दिखाएंगी दमखम, राजस्थान-केकड़ी में होगी राज्य सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता

केकड़ी. 68वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय 17 व 19 वर्ष छात्रा सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में आगामी 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही है, जिसमें प्रदेश की कुल 108 टीमें हिस्सा लेंगी। संयोजिका व प्रधानाचार्य हेमन पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के 50 जिलों से 17 व 19 वर्ष की 100 टीमें व स्पोर्ट्स अकादमी की 8 टीमें मिलाकर कुल 108 टीमें भाग ले रही है। खिलाड़ियों के आवास के लिए केकड़ी में राजकीय व निजी विद्यालयों में व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन, मैदान संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि विष्णु शर्मा, संयोजिका हेमन पाठक, उप जिला शिक्षा खेल अधिकारी भंवर नरेंद्र सिंह, खेल अधिकारी व निर्णायक गुलाब चंद मेघवंशी, महेश शर्मा, सत्यनारायण जाट, अरविंद अग्रवाल, कमलेश अहीर, हरिनारायण बिदा, कैलाश जैन व जोरावर सिंह की मौजूदगी में आज बुधवार को मैचों के ड्रॉ निकाले गए तथा प्रत्येक टीम की व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। खेल मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच अजमेर रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में खेले जाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 116