टाइगर सफारी का ड्राइवर घायल, राजस्थान-सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघ ने किया हमला

सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में गुरुवार सुबह की पारी में पार्क भ्रमण के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया। यहां रणथंभौर के जोन नंबर तीन में राजबाग तालाब के पास एक कैंटर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में कैंटर में सवार करीब 22 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह की पारी रणथंभौर के जोन नंबर तीन में एक कैंटर RJ-25-PA-2169 में 20 पर्यटक टाइगर सफारी के लिए रणथंभौर के जंगल में गए थे। सफारी कैंटर में मुंबई के एक स्कूल के 17 बच्चे और तीन शिक्षक सवार थे। पार्क भ्रमण के दौरान रणथंभौर के जोन नम्बर तीन में राजबाग तालाब के पास अचानक एक मधुमक्खियों के समूह ने कैंटर में सवार पर्यटकों पर हमला कर दिया। हमले में गाइड सुमित गोयल और ड्राइवर युसूफ मंसूरी सहित सभी पर्यटक घायल हो गए। इस दौरान ड्राइवर और गाइड ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आनन फानन में कैटर को जंगल से बाहर निकाला। उसके बाद पर्यटकों को होटल पहुंचाया गया। होटल प्रबंधन ने चिकित्सकों की टीम को बुलाया और सभी पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिया गया। मधुमक्खियों के हमले में ड्राइवर ज्यादा घायल हुआ है। वहीं, गाइड और ड्राइवर को अन्य गाइड रणथम्भौर रोड स्थित रामसिंह अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे गई। जानकारी के अनुसार सभी पर्यटकों को मधुमक्खियों के काटने के कारण हल्की सूजन आई है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल मधुमक्खियों के हमले के कारणों का पता नहीं लग सका है। recent visitors 186

मुख्य वन संरक्षक ने दिखाई हरी झंडी, राजस्थान-सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र शुरू

सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद आज एक बार फिर से नये पर्यटन सत्र का विधिवत रूप से आगाज हो गया। रणथंभौर नेशनल पार्क के दरवाजे आज एक बार फिर से देशी-विदेशी पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिए गए हैं। रणथंभौर नेशनल पार्क के मुख्य द्वार गणेश धाम पर विधिवत रूप से नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ करते हुए रणथंभौर बाघ परियोजना के मुख्य वन संरक्षक अनूप के.आर. ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटक वाहनों को नेशनल पार्क भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर वन्यजीव प्रेमी, उपवन संरक्षक प्रमोद धाकड़, रामानंद भाकर सहित कई वन अधिकारी भी मौजूद रहे। आज से नए पर्यटन सत्र के शुभारंभ के साथ वन्यजीव सप्ताह का भी शुभारंभ किया गया है। नए पर्यटन सत्र के शुभारंभ के अवसर पर देशी तथा विदेशी पर्यटकों का मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया, फिर उन्हें वन भ्रमण पर भेजा गया। इस अवसर पर पर्यटकों का उत्साह भी देखने लायक था। रणथंभौर नेशनल पार्क की प्रथम पारी में ही पर्यटक वाहन पर्यटकों से लबरेज दिखाई दिए। मानसून सत्र के दौरान हर साल तीन माह के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क बंद रखा जाता है। इस बार भी तीन महीने के लिए पार्क पूरी तरह से बंद था। इस बार बरसात अधिक होने के कारण जंगल के रास्ते खराब हो गए थे, जिन्हें वन विभाग द्वारा दुरुस्त किया गया और आज नए पर्यटन सत्र के आगाज के साथ ही पर्यटकों को वन भ्रमण के लिए भेजा गया है। हालांकि वन भ्रमण शुरू किए जाने के बावजूद भी जोन नंबर पांच पर पर्यटकों का प्रवेश निषेध रखा गया है। रणथंभौर नेशनल पार्क का जोन नंबर 5 में जगह-जगह पानी भरा होने और ट्रेक खराब होने के चलते उसे बंद रखा गया है , ट्रेक के समूचे दुरुस्तीकरण के पश्चात ही जोन नंबर पांच को पर्यटकों के लिए खोला जा सकेगा। वन्य जीव सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आज स्कूली विद्यार्थियों को भी केंटर में नेशनल पार्क भ्रमण के लिए भेजा गया। recent visitors 75

वाराणसी कलाकारों ने शिव के रूप में मचाई धूम, राजस्थान-सवाई माधोपुर में कावड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर में आज कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ता नजर आया। शहर के रामद्वारा से शुरू हुई कावड़ यात्रा शहर के खंडार तिराहे, सदर बाजार, पुलिस चौकी होते हुए मुख्य मार्ग से गलता मंदिर पहुंची। कावड़ यात्रा के दौरान पूरा शहर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता नजर आया। कावड़ यात्रा के दौरान वाराणसी से आए कलाकरों ने भगवान शिव के विभिन्न रूपों का स्वांग रचकर कावड़ यात्रा को और भी भव्य और आकर्षक बना दिया। यात्रा के दौरान भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों के साथ ही शिव परिवार की सजीव झांकियां भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। गौरतलब है कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शहर विश्व हिंदू परिषद कावड़ यात्रा समिति द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शुरू होने से पूर्व 181 कावड़िये रणथंभौर स्थित सोलेश्वर महादेव पहुंचे और वहां से जल लेकर रामद्वारा आए। विश्राम करने के बाद यहां से गलता मंदिर तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया । कावड़ यात्रा के दौरान शहर में जगह जगह समाजसेवियों द्वारा यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। recent visitors 193

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चार की मौत, राजस्थान-सवाई माधोपुर में ट्रक में घुसी कार

सवाई माधोपुर. राजस्थान के सवाई माधोपुर में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ऋषिकेश से लौट रहे एक परिवार की कार ट्रक में घुस गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस मय जाब्ता पहुंची है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार आगे चल रही थी। तभी पीछे से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर कार में घुस गया। हादसे के बाद भी ट्रक चालक करीब एक किलोमीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए। ऐसे में पुलिस को भी शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे का मंजर देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। recent visitors 98

दर्दनाक मौत से परिजन बेहाल, राजस्थान-सवाई माधोपुर में खेत में दो किसान भाई करंट की चपेट में आए

सवाई माधोपुर. खेत पर गये दो सगे किसान भाइयों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची रवाजना डुंगर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक लाखनपुर-पांचोलास निवासी रमेशचंद बैरवा व कन्हैया लाल बैरवा पुत्र जन्सी बैरवा है। पुलिस एवं ग्रामीणों के मुताबिक रमेशचंद बैरवा व कन्हैया लाल बैरवा दोनों भाई बीती रात अपने खेत पर फसल की रखवाली के लिए खेत पर गये थे, इसी दौरान रात को खेत पर लगे बिजली के पोल के सेफ्टी तार में करंट आ गया और एक भाई करंट की चपेट में आ गया। एक भाई को करंट की चपेट में आता देख दूसरा भाई उसे बचाने दौड़ा ओर वो भी बिजली के करंट की चपेट में आ गया और दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर रवाजना डुंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में कर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। recent visitors 186