स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देती है दीपावली: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देती है दीपावली: उप मुख्यमंत्री शुक्ल प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीपावली पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शुभ स्वास्थ्य का प्रकाश फैले। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है, जो हमें आशा और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करता है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के साथ, यह पर्व पूरे देश में खुशियों और उल्लास से भर गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है, जो हम सबके लिए गर्व का विषय है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह पर्व हमें स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और प्रत्येक नागरिक को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सके।   recent visitors 61

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विंध्य अंचल के लिए एक बड़ी आशा का केंद्र

रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विंध्य अंचल के लिए एक बड़ी आशा का केंद्र है, जहां गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीज आते हैं। यहां पदस्थ चिकित्सकों द्वारा पूरी लगन के साथ उनका इलाज भी किया जा रहा है। यह अस्पताल हृदय संबंधी चिकित्सा के लिए प्रदेश में अपना स्थान बना रहा है। अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित चिकित्सकीय उपकरणों की पूर्ति के लिए प्राथमिकता से प्रयास किये जा रहे हैं। अस्पताल में बिस्तरों की वृद्धि के लिए भी प्रावधान किये जा रहे हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज में बरतें अधिक तत्परता उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रीवा के चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि गंभीर बीमारियों के इलाज में और अधिक तत्परता बरती जाये। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए चिकित्सकीय उपकरणों की यदि कमी हो रही हो तो उसकी भी जानकारी दें, ताकि उनकी प्राथमिकता से पूर्ति कराई जा सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि डीन मेडिकल कॉलेज से अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। नगर निगम रीवा के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल डॉ.अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल डॉ.राहुल मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय रीवा में 13 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. एम.एल. गुप्ता सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।   recent visitors 59

विज्ञान और प्रौद्योगिकी से विकास की तेज राह में विश्व आगे बढ़ रहा है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी से विकास की तेज राह में विश्व आगे बढ़ रहा है, इसे सही दिशा देकर मानव कल्याण से जोड़ने के लिए समाज में सद्मूल्यों को विकसित करना होगा। विकास को वरदान बनाना है तो समाज में प्रेम, दया, करुणा, परोपकार और शांति की भावना को जागृत करना होगा। ब्रह्मकुमारी जैसे संस्थानों द्वारा जन-चेतना के लिए किये जा रहे कार्य सशक्त और समृद्ध भारत तथा वैश्विक खुशहाली के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल राजस्थान के माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित "आध्यात्मिकता द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण" वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित शिखर सम्मेलन के शुभारंभ सत्र में (4 अक्टूबर) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शामिल हुई थीं। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में सपनों के भारत के निर्माण का चल रहा है महायज्ञ उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है आज भारत विश्व की 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आगामी 5 वर्षों में हम तीसरी और वर्ष 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। व्यापक स्तर पर तेज गति से विकास हो रहा है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने विकास के द्वार खोले हैं। नागरिकों को सक्षम बनाने के लिये उच्चस्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। विकास की राह के हर पड़ाव में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपनों के भारत के निर्माण का महायज्ञ चल रहा है। इस विकास को स्थायी बनाने के लिये मानव जाति का जागृत होना आवश्यक है। इसके लिये भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और आध्यमिकता का पुनरुत्थान करना होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे 21 वीं सदी भारत की होगी। भारत विश्वगुरु होगा। वर्तमान वैश्विक पारिस्थितियों में भारत का नेतृत्व नितांत आवश्यक है। आर्थिक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास पर भी कार्य करना होगा। विकसित, समृद्ध और खुशहाल विश्व के निर्माण के लिये भारत की “वसुधैव कुटुंबकम्” की सोच पर सभी को चलना होगा। वैश्विक कल्याण के इस अहम दायित्व के निर्वहन के लिये आवश्यक है कि भारत का हर नागरिक सकारात्मक भूमिका निभाकर लोक-कल्याणकारी पुनीत यज्ञ में सहभागी बने। अच्छा मनुष्य बनकर ही स्वयं, समाज और विश्व का कल्याण किया जा सकता है सुनिश्चित उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी कहते थे “आज मानव ने आकाश में पक्षी की तरह उड़ना सीख लिया है, मछली की तरह समुद्र में तैरना सीख लिया है लेकिन इंसान की तरह जमीन पर चलना नहीं सीख पाया।” उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि वैश्विक कल्याण के लिये मानव मूल्यों को जागृत करना होगा। समाज को तोड़ने वाली शक्तियाँ कार्य कर रही हैं, परंतु ख़ुशी की बात है कि समाज को जोड़ने वाली, चिंतन करने वाली, वैश्विक कल्याण के भाव वाली संस्थाएँ और विचारक सतत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व ब्रह्मकुमारी जैसे संस्थानों को आशा भरी नज़रों से देख रहा है। यह वर्तमान पीढ़ी की ज़िम्मेदारी है आगामी पीढ़ी को भारत की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ने की दिशा में प्रयास करे। एक अच्छा मनुष्य बनकर ही स्वयं का, समाज का और विश्व का कल्याणकारी भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल को ब्रह्मकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। ब्रह्मकुमारी के राजयोगी बृजमोहन, राजयोगिनी सुचन्द्रिका दीदी सहित 20 हजार से अधिक प्रतिभागी इस सम्मेलन में शामिल थे। recent visitors 70

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लें : उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लें : उप-मुख्यमंत्री शुक्ल तिरंगा यात्रा में हुए शामिल भोपाल उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि आज़ादी का अमृतकाल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। आज पूरा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आज भारत में बेहतर कार्य करने की अनंत संभावनायें और अवसर हैं। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान दिया, उसी प्रकार हर नागरिक को भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लेना है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं एवं हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर उत्साहपूर्वक गर्व से स्वतंत्रता दिवस को मनाने का संदेश दिया। प्रातः 9 बजे जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा चिनार पार्क, बोर्ड ऑफिस चौराहा, नूतन कॉलेज में देशभक्ति की अलख जगाते हुए चार इमली में समाप्त हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी और आमजन तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।   recent visitors 77