MY SECRET NEWS

South Delhi में ट्रिपल मर्डर, नेब सराय इलाके में मां-बाप और बेटी की चाकू गोदकर हत्या

 नई दिल्ली दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। देवली गांव के एक घर में मां-बाप और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। परिवार में अकेले बच गए बेटे ने कहा है कि वारदात उस वक्त हुई जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। घर आया तो देखा कि तीनों की हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान राजेश (55) उनकी पत्नी कोमल (47) और बेटी कविता (23) के रूप में हुई है। मॉर्निग वॉक से वापस आकर जैसा ही बेटा घर में घुसा उसने परिवार के सभी लोगों को मरे हुए देखकर शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। राजेश के बेटे से भी पूछताछ की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और सबूत एकत्रित किए गए हैं। हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें हत्या की बात पता चली। राजेश और कोमल की बुधवार को ही मैरिज एनिवर्सरी थी। राजेश मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और कई सालों से देवली गांव में रह रहे थे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्रिपल मर्डर के बाद एक बार फिर दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'नेब सराय के एक ही घर में तीन हत्याएं। ये बेहद दर्दनाक और डराने वाला है। हर रोज दिल्लीवासियों की सुबह ऐसी ही डरावनी खबरों के साथ हो रही है। अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है, कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। घर के घर बर्बाद हो रहे हैं, मासूम जिंदगियां जा रही हैं। और जिनकी जिम्मेदारी है वो लोग चुपचाप ये सब होते देख रहे हैं। क्या केंद्र सरकार ऐसे ही चुप्पी साध के दिल्ली की कानून व्यवस्था को दम तोड़ते देखती रहेगी? क्या अब भी इनकी पार्टी यही कहेगी कि दिल्ली में क्राइम कोई मुद्दा नहीं है?' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28