MY SECRET NEWS

जिले में अतिवृष्टि से 100 से अधिक गांवों में सोयाबीन की फसल हुई खराब, किसानों को नुकसान के हिसाब से मुआवजा मिल सके

भोपाल जिले में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि की वजह से करीब 100 गांव में सोयाबीन की फसल खराब हो गई है। कुछ गांव में स्थिति यह है कि खेतों में जलभराव है। ऐसे में सोयाबीन की नई फसल फिर से अंकुरित होने लगी है। परेशान किसान विधायक, जिला पंचायत सदस्य सहित अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि उनको शासन से मदद मिलनी चाहिए। अब जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सर्वे कराने के लिए पत्र लिखा है। इससे पहले विधायक विष्णु खत्री भी पत्र लिखकर मांग कर चुके हैं।जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर का कहना है कि फसल का सर्वे किया जाना चाहिए, जिससे किसानों को नुकसान के हिसाब से मुआवजा मिल सके। 70 प्रतिशत फसल हुई खराब जिले के खितवास, जूना पानी,बागापुरा, निदानपुर, चाटाहेड़ी बबचिया, तलैया शाह, बरखेड़ा याकूब, डूंगरिया, धतुरिया, दोहाया, सोहाया आदि गांवों में अतिवृष्टि का असर ज्यादा है।अतिवृष्टि की वजह से 70 प्रतिशत फसल खराब हो गई है। दाना अंकुरित हो गया है। ऐसे में इसकी किसानों को कोई कीमत नहीं मिलेगी। विनय मेहर ने बताया कि जब खेतों में जाकर देखा तो कई खेतों में पानी भरा मिला। इस कारण किसान फसल की कटाई नहीं कर सके। यह फसल गल गई है। जिन खेतों में पानी नहीं है, वहां लगातार वर्षा की वजह से सोयाबीन का दाना अंकुरित हो गया। कहीं फलियों में दाना दागी या सिकुड़ गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41