प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान: सागर जिले में संतोष रायकवार बने अध्यक्ष
State executive announced: Santosh Raikwar became president in Sagar district भोपाल/सागर। प्रदेश व्यापी संगठन निषादवंशीय माझी, कीर, कहार, केवट, ढीमर, भोई, मल्लाह, मझवार (रजि.) की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।इसी क्रम में प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष रायकवार ने सागर जिले की कमान देवरी निवासी संतोष रायकवार को सौंपी है। उनकी नियुक्ति से समाज के कार्यों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।रायकवार की नियुक्ति पर समाजजनों में हर्ष का माहौल है। बधाई देने वालों में मुकेश केवट, अनिल रायकवार, संजय माझी, कमलेश खरे, घनश्याम रायकवार, शांता रायकवार, ममता रायकवार सहित बड़ी संख्या में सागर जिले के स्वजातीय बंधु शामिल रहे।समाज के वरिष्ठ जनों का मानना है कि संतोष रायकवार की सक्रियता और सामाजिक कार्यों में उनकी निरंतर भागीदारी जिले में संगठन को और मज़बूती प्रदान करेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 35