MY SECRET NEWS

वीरेंद्र सचदेवा ने आप पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। इससे पहले आप ने भाजपा पर अपने फायदे के लिए रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा उठाने की बात कही थी। उन्होंने कहा, “दिल्ली को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली के राज्यपाल ने कुछ एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे रोहिंग्या द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करें, क्योंकि ऐसी शिकायतें विभिन्न व्यापारी संगठनों और नागरिकों द्वारा सामने आ रही हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के नेता इसे राजनीतिक नजरिए से देखते हुए इस पर आपत्ति जता रहे हैं, यह समझना जरूरी है कि अगर दिल्ली और उसके निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है, तो इसमें गलत क्या है? दिल्ली को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, उनका समर्थन किया जाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी, जो एक विशेष वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए तुष्टिकरण की राजनीति करती है, इस कार्रवाई से असहज महसूस कर रही है। लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि दिल्ली की सुरक्षा और उसके निवासियों की भलाई सर्वोपरि है। ऐसे प्रयासों का स्वागत किया जाना चाहिए, ताकि दिल्ली सुरक्षित हाथों में रहे और इसके नागरिकों को शांति और सुरक्षा का अनुभव हो।” बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राज्य में रोहिंग्या मुस्लिमों की उपस्थिति के शक में पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए कि वे दिल्ली में अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाएं। साथ ही केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय करके अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने दिल्ली नगर निगम और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद व दिल्ली के मुख्य सचिव को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर अपने फायदे के लिए रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा उठाने की बात कही थी। आप ने कहा था कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि अवैध प्रवासी हमारे देश में कैसे प्रवेश कर रहे हैं। आप ने यह भी आरोप लगाया था कि इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गृह मंत्रालय जिम्मेदार हैं। ज्ञात हो कि दिल्ली के नजफगढ़ स्थित सब्जी मंडी में रेहड़ी-पटरी वालों को अपने ठेले पर अपना नाम और फोन नंबर लिखने का फरमान मार्केट एसोसिएशन ने जारी किया गया था। तब स्थानीय पार्षद और मार्केट एसोसिएशन ने कहा था कि इस कदम का उद्देश्य अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों को वहां सब्जी बेचने से रोकना है। मार्केट एसोसिएशन ने सभी विक्रेताओं को अपने ठेले पर एक नेम प्लेट पर नाम और फोन नंबर लिखने का निर्देश भी दिया है। तबसे रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में आ गया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

यमुना में डुबकी लगाकर बिगड़ी वीरेंद्र सचदेवा की तबियत, रैशिस, खुजली और सांस लेने में हो रही परेशानी

नई दिल्ली  दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी नेताओं को चुनौती देते हुए बुधवार को यमुना में डुबकी लगाई। उन्होंने आईटीओ छठ घाट पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी को यमुना में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित किया। सीएम और पूर्व सीएम के बैठने के लिए रेड कारपेट पर दो कुर्सियां भी बीजेपी ने लगाई थीं। यमुना में डुबकी लगाने के बाद सचदेवा की तबियत बिगड़ गई। उन्हें त्वचा में लाल रैशिस, खुजली एवं सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। वीरेंद्र सचदेवा को खुजली और सांस लेने में दिक्कत दिल्ली बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि वीरेंद्र सचदेवा को तेज खुजली और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें पहले ऐसी कोई बीमारी नहीं थी। इससे पहले गुरुवार को भी बीजेपी ने बताया था कि सचदेवा को त्वचा में लाल रैशिस, खुजली एवं सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। उन्हें दिल्ली के RML Hospital ले जाया गया। वहीं आज वो फिर अस्पताल पहुंचे। केजरीवाल पर साधा था निशाना बता दें कि यमुना की सफाई को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी नेताओं, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी पर हमलावार है। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर केजरीवाल और आप नेताओं को चुनौती दी थी कि वह गुरुवार सुबह 10 बजे आईटीओ स्थित छठ घाट आएं और यमुना में डुबकी लगा कर लोगों को दिखाएं कि उनके दावे कितने सच्चे हैं। सचदेवा ने कहा कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि साल 2025 से पहले छठ के दौरान यमुना पूरी तरह से साफ हो जाएगी। उन्होंने यमुना में डुबकी लगाने का वादा भी लोगों से किया था। उनके उसी वादे को हम याद दिला रहे हैं और उन्हें यमुना में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित किया है। यमुना में लगाई थी डुबकी काफी देर तक वहां रुकने के बाद सचदेवा ने यमुना में डुबकी लगा दी। बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना को साफ करने के नाम पर दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। हर वादे की तरह आप प्रमुख केजरीवाल ने 2025 से पहले यमुना की सफाई का वादा किया था। केंद्र सरकार ने भी यमुना की सफाई के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को 8 सालों में 8500 करोड़ रुपये दिए। लेकिन, वह पैसे कहां गए, किस मद में खर्च किया, किसी को पता नहीं है। उन्होंने यमुना में डुबकी लगाने के बाद का अनुभव भी साझा किया और कहा कि यमुना इतनी अधिक मैली और प्रदूषित है कि इसमें डुबकी लगाने की बात तो दूर, कोई पानी हाथ में भी ले तो खुजली होने लगती है। कोई यह सोचे कि अगले कुछ दिनों में इसी छठ घाट के पास छठ व्रती यमुना के पानी में अर्घ्य देंगे। उनके साथ यह कितना अन्याय है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

दिल्ली में जलभराव आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार के कारण हो रहा है, ये है भ्रष्टाचार का परिणाम: वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दिल्ली के निवासियों से अपील की है कि जब तक ज़रूरी न हो, वे बाहर न निकलें। इसके बाद सियासत तेज हो चली है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली में जलभराव आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार के कारण हो रहा है। दिल्ली में नालों की सफाई के नाम पर घोटाला किया गया है। अगर ठीक से नालों की सफाई की जाती तो यह स्थिति नहीं होती। नालों की गाद निकालने के नाम पर घोटाला किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि गाद निकालने के नाम सिर्फ कागजों पर कार्रवाई की गई है। हम लोग मामले जांच की मांग करेंगे, क्योंकि यह दिल्ली में एक और बड़ा घोटाला है। वहीं जल भराव और करंट से हुई मौतों पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली को भ्रष्टाचारी सरकार की नजर लग गई है। आज दिल्ली के नाम से लोग डरते हैं, डरने की सिर्फ एक वजह, आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार है, जिसने पूरे सिस्टम को खोखला कर दिया है। दिल्ली में भारी बारिश के बाद पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में नाले में गिरने से एक महिला और उसका बच्चा डूब गए। मृतकों की पहचान तनुजा (22) और उसके बेटे प्रियांश (3) के रूप में हुई है। वे प्रकाश नगर खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, "बुधवार शाम करीब 8.12 बजे एक महिला और एक बच्चे के नाले में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) को मिली सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि तनुजा और उसका बच्चा प्रियांश, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र में आयोजित साप्ताहिक बुध बाजार जा रहे थे, इसी दौरान जलमग्न अर्धनिर्मित नाले में गिर गए और डूब गए।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92