भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लें : उप-मुख्यमंत्री शुक्ल
तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
भोपाल
उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि आज़ादी का अमृतकाल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। आज पूरा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आज भारत में बेहतर कार्य करने की अनंत संभावनायें और अवसर हैं। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान दिया, उसी प्रकार हर नागरिक को भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लेना है।
उप-मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं एवं हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर उत्साहपूर्वक गर्व से स्वतंत्रता दिवस को मनाने का संदेश दिया। प्रातः 9 बजे जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा चिनार पार्क, बोर्ड ऑफिस चौराहा, नूतन कॉलेज में देशभक्ति की अलख जगाते हुए चार इमली में समाप्त हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी और आमजन तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र