नीमच
मंगलवार को जनसुनवाई में एक बुजुर्ग ने एसडीएम संजीव साहू को ऊंची आवाज में अपनी पीड़ा सुना दी थी। इसके बाद बुजुर्ग जगदीशदास बैरागी को दो पुलिसकर्मी थाने उठाकर ले गए थे। उसे थाने पर करीब 6 घंटे भूखा-प्यासा बैठाए रखा। दोपहर करीब 1 बजे थाने लाने के बाद शाम 6 बजे उसे छोड़ा। इस तरह बुजुर्ग देर रात करीब 10 बजे अपने घर पहुंचा।
इस पूरी प्रक्रिया और हर एक मूवमेंट पर एनबीटी ने नजर रखी। बुजुर्ग के साथ हुए अन्याय के खिलाफ अधिकारियों से आवश्यक बात करने के बाद खबर पब्लिश की। इससे यह मामला सुर्खियों में आया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने तुरंत मामले पर संज्ञान लिया। दूसरे दिन कलेक्टर ने बुजुर्ग को बुलाया व तसल्ली से उसकी बात सुनी।
कलेक्टर के आदेश पर गांव पहुंचे तहसीलदार
इसके बाद तहसीलदार संजय मालवीय व प्रेमशंकर पटेल को बुजुर्ग किसान की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद दो तहसीलदार, आरआई व पटवारियों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम किसान के खेत पर पहुंची। वहां जिस जमीन का विवाद था, उस पर दोनों पक्षों को बुलाया। बटांकन करवाया। इसके बाद तय हुआ कि 15 दिन बाद गेहूं की फसल कटने पर खेत का सीमांकन भी होगा। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए।
कार्रवाई से खुश नजर आए बुजुर्ग
इस कार्रवाई से बुजुर्ग जगदीश बैरागी संतुष्ट नजर आए। इस तरह बुजुर्ग किसान को न्याय मिला। आपको बता दें कि किसान मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में गुहार लगाने पहुंचा था, जहां उसने एसडीएम से ऊंची आवाज में बात की थी। इस पर पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को थाने में 6 घंटे भूखा-प्यासा बैठाए रखा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











