भोपल
राजधानी भोपाल में गुंडे बदमाश तो पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे है वही युवा भी पुलिस को गालियां देते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर रहे है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक पुलिस की गाड़ी पर बैठकर पुलिस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि वीडियो सामने आते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, वीडियो में पुलिस को गालियां देता यह युवक हत्थे चढ़ते ही कान पकड़ कर उठक बैठक लगाने लगा और अपने किए पर माफी माँगता नजर आया।
19 साल के युवक की करतूत
19 साल के इस युवक की करतूत देखकर लोग हैरान रह गए, वीडियो वायरल होते ही खुद पुलिस अधिकारी भी इस युवक की हरकत पर चौंक गए, युवक ने पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर यह वीडियो बनाया और बेहद गंदे शब्दों का पुलिस के लिए इस्तेमाल किया, इसके बाद युवक ने खुद ही इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया के अकाउंट से वायरल किया।
पुलिस की गिरफ्त में
वीडियो सामने आते ही पुलिस ने इस युवक की तलाश शुरू कर दी, पुलिस ने छानबीन के बाद अंबेडकर नगर के रहने वाले 19 साल के आदित्य को हिरासत मे लिया, कमला नगर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद युवक को पुलिस थाने लाया गया। जहां उसकी सारी हेकड़ी कुछ ही देर में उतर गई और वह घुटनों के बल बैठकर माफी मांगने लगा, आदित्य ने बताया की उसने मजाक मजाक में यह वीडियो बनाया, हालांकि पुलिस के सामने उसने अब दुबारा ऐसी हरकत न करने की कसं भी खाई। फिलहाल आदित्य के खिलाफ पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की तैयारी में है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











