शहडोल
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज तहसील जैतपुर कार्यालय, उप तहसील कार्यालय चन्नौडी, ग्राम पंचायत देवरी के चकौडिया फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप व आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
कमिश्नर ने ग्राम पंचायत देवरी के आंगनवाड़ी केंद्र चकौडिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्र में शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चित करे तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में दिए जा रहे पोषण आहार जैसे अन्य सभी संदर्भ सेवाएं समय पर दिलाई जाए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र के पंजी रजिस्टर, पोषण आहार वितरण की भी जानकारी ली।
कमिश्नर ने तहसील कार्यालय जैतपुर एवं उप तहसील कार्यालय चन्नौडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राजस्व प्रकरणों, दस्तावेजों का संधारण ,आर्डर शीट सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली तथा लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कमिश्नर ने फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप चकौडिया का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि किसानों का शत प्रतिशत फॉर्मर रजिस्ट्री यथाशीघ्र करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अभी तक हुए फॉर्मर रजिस्ट्री की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अनु विभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











