मुंबई,
बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह की हॉरर सीरीीज भेद-भरम का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। विपुल अमृतलाल शाह अपने प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स और डीडी नेशनल के साथ नई और रोमांचक टीवी सीरीज़ भेद-भरम लेकर आ रहे हैं, जिसका पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया है। यह शो हरकिशन मेहता के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। इस शो में यशपाल शर्मा, अतुल कुमार, गौरव चोपड़ा, ऐश्वर्या सखूजा, वैशाली ए. ठक्कर, विशाल मल्होत्रा, प्रणव मिश्रा, दिव्यांगना जैन, वाणीकी त्यागी और समीर धर्माधिकारी जैसे कलाकार शामिल हैं।
मेकर्स ने एक कैप्शन के साथ इसका पहला पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। कैप्शन में लिखा गया है,क्या आप अनसुलझे रहस्यों का सामना करने के लिए तैयार हैं? भेद भरम – रहस्यों का मायाजाल में ऐसे खौफनाक डर सामने आएंगे, जो आपको सीट से चिपके रहने पर मजबूर कर देंगे।18 नवंबर को सोमवार से गुरुवार रात 9:30 बजे डीडी नेशनल पर रिलीज होगा।
भेद भरम का निर्देशन यूसुफ बसराई ने किया है, इसकी कहानी हरकिसन मेहता ने लिखी है। यह शो सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड द्वारा प्रोड्यूस और आशिन ए. शाह और रविचंद नल्लप्पा द्वारा को-प्रोड्यूस है।विपुल अमृतलाल शाह अपनी अगली फिल्म हिसाब पर काम कर रहे हैं, जो सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर बनायी जा रही है। यह फिल्म विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस और निर्देशित की है, और आशिन ए शाह ने को-प्रोड्यूस की है। फिल्म में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह स्टार कर रहे हैं। फिल्म साल के अंत तक रिलीज होने वाली है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








